महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा के चुनावी नतीजों के बाद राहुल की नाटक की राजनीति सामने आ चुकी है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा के चुनावी नतीजों के बाद राहुल की नाटक की राजनीति सामने आ चुकी है.हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत का हैट्रिक लगाया.
इसे लेकर एक तरफ बीजेपी में खुशी की लहर है तो वहीं कांग्रेस में निराशा देखी जा रही है. हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस के सहयोगी दल भी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं. महाविकास अघाड़ी के नेता संजय राउत ने भी कांग्रेस को लकर बड़ा बयान दिया है और कहा कि अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो अपना मत स्पष्ट कर सकती है.इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हरियाणा के चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी की नाटक की राजनीति सामने आ चुकी है. आगे बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसे प्रदर्शन दोहराएगी और यहां भी बहुमत से हमारी सरकार बनेगी. जो लोग सपनों की दुनिया में रह रहे हैं, वे अब जमीन पर आ चुके हैं.वहीं, हरियाणा में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर फडणवीस ने कहा कि पिछले 60 सालों में पहली बार कोई पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है. विपक्ष ने कई मुद्दों को राजनीति से जोड़ा, लेकिन लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा दिखाया. जिस तरह से राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लेकर दुष्प्रचार किया है, हरियाणा ने उसका करारा जवाब दिया है. हमने जम्मू-कश्मीर में भी दुनिया को यह दिखाया कि कैसे लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लिया और शांतिपूर्वक वहां सरकार बनी है. अब जम्मू-कश्मीर में भी निष्पक्ष रूप से चुनाव हो सकता है.महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. संजय राउत के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ा बयान दिया है. प्रियंका ने कहा कि मैं भाजपा को जीत की बधाई देती हूं, सत्ता विरोधी लहर के बाद भी हरियाणा में सरकार बना रही है.कांग्रेस पार्टी को अपनी रणनीति पर सोचने की जरूरत है. जहां भी कांग्रेस और बीजेपी में सीधी लड़ाई होती है, वहां कांग्रेस कमजोर पड़ जाती है. वहीं, शिवसेना नेता के इस बयान पर जयराम नरेश ने आपत्ति जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की पहले नंबर की पार्टी थी. आप अगर गठबंधन में हैं तो आपके किसी भी मुद्दों पर चर्चा आपस में करना चाहिए, ना कि मीडिया में जाकर ऐसे बयान देने चाहिए. हम अपने सहयोगियों के बारे में ऐसा बयान नहीं देंगे.
Rahul Gandhi Maharashtra Politics MAHARASHTRA NEWS Maharashtra Election Haryana Election
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana Elections 2024 : भाजपा-देवीलाल परिवार का 52 साल पुराना नाता टूटा, छठी बार अकेले कमल खिलाने की तैयारीहरियाणा की राजनीति में देवीलाल परिवार और भाजपा का 52 साल पुराना नाता है।
Read more »
Comment Controversy: सिखों और आरक्षण संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर एफआईआर, दिल्ली के तीन थानों में केसराहुल गांधी की टिप्पणी पर विवाद और प्रदर्शन जारी है।
Read more »
राहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधितराहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधित
Read more »
BJP के लिए कैसे 'नायाब' बने नायब सिंह सैनी, समझिए आखिर दोबारा क्यों मिल रही CM कुर्सीHaryana Assembly Elections Results: हरियाणा में BJP की हैट्रिक, हैरानी में Congress | NDTV India
Read more »
Haryana Assembly Election 2024: गठबंधन बेअसर, दलित वोटरों का भाजपा पर बढ़ा भरोसा, 17 सीटें हैं आरक्षितहरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें आरक्षित हैं। तीन की बढ़त के साथ भाजपा ने 8 सीटें जीतीं हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन भी ठीक रहा है।
Read more »
राहुल गांधी के कद पर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों का क्या असर होगा?हरियाणा में हार और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की गठबंधन वाली जीत के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी के नेतृत्व पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो चुकी है.
Read more »
