PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होने जा रहा है. इसके लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित किया.
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और सालों-साल ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है. मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं, मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं. मैं तो आपकी सेवा का संकल्प लेकर, महान भारत माता के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मोदी विकसित भारत बनाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है. ये मैं अपने लिए नहीं, बल्कि अपनों के लिए कर रहा हूं. मेरे अपने मतलब – मेरा भारत, मेरा परिवार. आपके सपनों के लिए संकल्प लेकर जी रहा हूं. मैं TMC सरकार से पूछना चाहता हूं कि यहां संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ. पूरा देश कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन TMC गुनहगार को बचाती रही. क्या सिर्फ इसलिए, क्योंकि उस गुनाहगार का नाम शाहजहां शेख था.
PM Modi LIVE Narendra Modi West Bengal Visit Modi West Bengal Speech West Bengal Loksabha Election 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘अगर अखिलेश जी मेरे घर आएं या फोन करेंगे तो मैं रैली में जाऊंगा…’, रुचि वीरा के लिए प्रचार करने पर बोले एसटी हसनएसटी हसन ने कहा कि रुचि वीरा ने उनसे प्रचार करने के लिए नहीं कहा है।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: Congress के घोषणापत्र पर PM Modi ने साधा निशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए.
Read more »
2014 में आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी के साथ आए : पीएम मोदीPM Modi ने कहा, 'जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वो मोदी ने 10 साल में कर दिखाया'.
Read more »
चुनाव आयोग ने PM मोदी की 'संपत्ति बांट देने वाली' टिप्पणी के खिलाफ शिकायतों की पड़ताल की शुरूElection Commission on PM Modi : राजस्थान के बांसवाड़ा में की गई मोदी की ''धन के पुनर्वितरण'' वाली टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ कई शिकायतें विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से की थी.
Read more »
ममता के गढ़ में PM मोदी की हुंकार, बोले- बंगाल में TMC घोटाले करती हैPM Modi Rally in Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा TMC बंगाल में घोटाले करती है.
Read more »
