प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए.
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर से आने वाले निवेश का स्वागत है, लेकिन प्रॉडक्ट में देश की मिट्टी का खूशबू होनी चाहिए और इसके नागरिकों को मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में शामिल किया जाना चाहिए.
लोकसभा चुनाव से पहले एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जो भी निवेश करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है, लेकिन इसका उत्पादन भारतीयों द्वारा किया जाना चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. "मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान में निवेश आना चाहिए। पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले।" पूरा इंटरव्यू: https://t.co/sGCQq1sp7c#LoksabhaElection#NarendraModi#PMModipic.twitter.com/zTK33BCA26 — NDTV India April 15, 2024यह भी पढ़ेंपीएम मोदी ने एलन मस्क की टेस्ला और स्टारलिंक की संभावित एंट्री को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा,"मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए, भारत में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने पैसा लगाया, काम में बहाया गया पसीना हमारे अपने लोगों का होना चाहिए. प्रॉडक्ट में हमारी मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए, जिससे हमारे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे." एलन मस्क ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह पीएम मोदी के प्रशंसक हैं. इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से इसे लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मस्क भारत के समर्थक हैं. उन्होंने कहा,"देखिए, पहली बात यह कहना कि एलन मस्क मोदी के समर्थक हैं, एक बात है. मूल रूप से वह भारत के समर्थक हैं."मस्क से 2015 की मुलाकात को किया याद पीएम मोदी ने 2015 में मस्क की फैक्ट्री की अपनी यात्रा को याद किया और कहा कि मस्क ने अपनी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और उनसे मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा,"उन्होंने मुझे अपनी फैक्ट्री में सब कुछ दिखाया और मैंने उनके दृष्टिकोण को समझा. मैं अभी वहां गया और उनसे दोबारा मिला था और अब वह भारत आने वाले हैं."टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि वह इस महीने के आखिर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि मस्क भारत के लिए बड़ी निवेश योजना का खुलासा कर सकते हैं. हालांकि मस्क की भारत यात्रा के फाइनल एजेंडे की पुष्टि होना अभी बाकी है. मस्क ने इस महीने की शुरुआत में कहा कि हर दूसरे देश की तरह ही भारत में भी इलेक्ट्रिक कार होनी चाहिए और टेस्ला द्वारा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना उनकी कंपनी के लिए स्वाभाविक प्रगति होगी. मस्क ने नोर्गेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकोलाई टैंगेन के साथ एक्स स्पेस सत्र में कहा था,"जनसंख्या के आधार पर भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है. भारत में इलेक्ट्रिक कारें होनी चाहिए, जैसी हर दूसरे देश में इलेक्ट्रिक कारें हैं. भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना स्वाभाविक प्रगति है." एएनआई के साथ अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया से प्रतिबद्धता जताई है कि देश इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और कंपनियों को यहां आकर निवेश करना चाहिए. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com* "भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता" : वैश्विक तनाव पर बोले पीएम मोदी* "चंद्रयान के बाद अब गगनयान, जी-20 के बाद ओलिंपिक की मेजबानी": BJP का संकल्प पत्र जारी करते हुए बोले PM मोदी PM Narendra ModiElon MuskNarendra Modi Interviewटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Elon Musk Lok Sabha Elections 2024 ANI Narendra Modi Interview नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैं तो अब जाकर राजनीति में आई हूं... कांग्रेस को लेकर क्या बोल गईं कंगना रनौत?Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और अभिनेत्री ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
Read more »
Lok Sabha Election 2024: आरजेडी के घोषणापत्र पर जेडीयू ने किया पलटवारLok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव ने RJD का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसके लिए उन्होंने राजद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
RJD Manifesto Released: आरजेडी का घोषणा पत्र जारी, Tejashwi Yadav ने किए बड़े ऐलानLok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनता दल का घोषणापत्र जारी
Read more »
BJP Sankalp Patra: कैसे-कैसे बदला बीजेपी के घोषणापत्र का रूप, आए नए-नए मुद्देLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें पार्टी ने जनता के लिए वादों का पूरा पिटारा खोल दिया है।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: Congress के घोषणापत्र पर PM Modi ने साधा निशानापीएम मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स को कालेधन पर रोक लगाने की कोशिश बताया है.
Read more »
