मनोरंजन | बॉलीवुड Udaipur Files Controversy: उदयपुर फाइल्स फिल्म को लेकर अब कन्हैया लाल की पत्नी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर फिल्म रिलीज करवाने की अपील की है.
Udaipur Files Controversy: 28 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल साहू की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था. वहीं पिछले कुछ समय से इस घटना पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर विवाद चल रहा है.
बता दें, फिल्म का ट्रेलर 26 जून 2025 को रिलीज हुआ था और ये बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इसे विवादित करार देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी. ऐसे में अब कन्हैया लाल की पत्नी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर फिल्म रिलीज करवाने की अपील की है. Advertisment'सच्चाई सामने आनी चाहिए' आपको बता दें कि कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा देवी ने इस रोक के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म को रिलीज करने की अपील की है. उन्होंने पत्र में लिखा, 'मैंने खुद इस फिल्म का ट्रेलर देखा है. ये मेरे पति की हत्या की सच्ची कहानी है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. तीन साल पहले मेरे पति को बेरहमी से मारा गया, अब उनकी कहानी को भी दबाया जा रहा है.' वहीं उन्होंने सवाल उठाया कि, लोग कह रहे हैं कि फिल्म नहीं आनी चाहिए, लेकिन क्यों? हमारे साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ है. दुनिया को ये जानने का हक है कि हमारे साथ क्या हुआ.' पीएम मोदी से मिलने की इच्छा पत्र के लास्ट में जशोदा ने पीएम मोदी से मिलने का समय भी मांगा है. उन्होंने लिखा कि वो अपने दोनों बेटों के साथ दिल्ली आकर प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं ताकि अपनी बात सीधे रख सकें. फिल्म पर विवाद क्यों? बता दें कि 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई है. उनके वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी कि फिल्म से सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है. कोर्ट ने इस पर विचार करते हुए फिल्म की रिलीज पर अंतरिम स्टे लगा दिया है और इसके कंटेंट पर केंद्र सरकार को निर्णय लेने को कहा है. क्या था मामला? 28 जून 2022 को उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र में दर्जी कन्हैयालाल की उनकी दुकान में ही रियाज अटारी और गौस मोहम्मद नामक दो कट्टरपंथियों ने तलवार से हत्या कर दी थी. कन्हैयालाल पर आरोप था कि उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी. नूपुर को पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर पार्टी से निलंबित किया गया था. ये घटना देशभर में आक्रोश का कारण बनी थी. ये भी पढ़ें: 'दिल पे चलाई छुरियां" वाले राजू कलाकार से मिले सोनू निगम, कहा- 'सरप्राइज के लिए तैयार रहें'
PM Modi Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News हिंदी में मनोरंजन की खबरें Latest News In Hindi Udaipur Files Udaipur Files Controversy Kanhaiyalal Wife Wrote Letter To PM Modi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुकांत मजूमदार पर महेशताला में कथित हमला, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्रसुकांत मजूमदार पर महेशताला में कथित हमला, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र
Read more »
'सरदार जी 3' में हानिया के होने पर बवाल, पंजाब की स्टार हीरोइन से छिनी लाइमलाइट!दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पर विवाद गरमाया हुआ है. पूरा माजरा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर है.
Read more »
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म पर रोक की मांग, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाजमीअत के मुताबिक 'उदयपुर फाइल्स' जैसी नफरत फैलाने वाली फिल्म समाज में भाईचारे के खिलाफ हैं. जमीअत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस फिल्म के ट्रेलर में अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं. ये फिल्म देश की अमन-शांति और आवाम के बीच सांप्रदायिक सौहार्द को आग लगाने के लिए बनाई गई है.
Read more »
उदयपुर फाइल्स को लेकर बढ़ा विवाद, मुस्लिम संगठनों ने लगाया इस्लाम विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप, हाई कोर्ट में याचिका दाखिल11 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मुस्लिमों में विरोध हो रहा है। इस फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका डाली गई है।
Read more »
फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर अंतरिम रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसलाहाईकोर्ट ने कहा कि हमारी राय में याचिकाकर्ता को इस एक्ट के सेक्शन-6 के तहत केंद्र सरकार के पास अर्जी दाखिल करनी चाहिए. केंद्र के पास इस सेक्शन के तहत फ़िल्म की रिलीज रोकने का अधिकार है. हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सरकार के पास अर्जी दाखिल करने के लिए 2 दिन का वक़्त दिया है.
Read more »
Rajasthan: 'फिल्म में कुछ भी गलत नहीं', 'उदयपुर फाइल्स' पर रोक को लेकर छलका पत्नी का दर्द; पीएम को लिखा पत्रउदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में उनकी पत्नी जशोदा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक पत्र
Read more »
