Kamal Haasan On 2 Marriages And 1 Extra Marital Affair: कमल हासन अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर सुर्खियों में हैं. कमल ने दो शादी की और उनका एक एक्ट्रा मेरिटल अफेयर भी रहा है. इवेंट के दौरान उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया.
नई दिल्ली. पैन इंडिया का पहले सुपरस्टार कमल हासन अपनी फिल्मों साथ-साथ अपनी पर्सनल वाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ त्रिशा कृष्णन और सिलंबरासन टीआर उर्फ सिम्बू बी आने वाले हैं.
हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने 2 शादी और अफेयर्स के बारे में बात की. दरअसल, ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान स्टारकास्ट से शादी को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने जवाब देते हुए शादी को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘मैं शादी में भरोसा नहीं करती. अगर शादी होती है तो ठीक है, अगर नहीं होती है तो भी ठीक है.’ कमल हासन की भी शादी लेकर राय ली गईं. उन्होंने जो कहा अब वो बयान वायरल हो रहा है. कमल हासन ने शादी को लेकर क्या कहा? कमल हासन ने सवाल सुन कहा कि करीब एक दशक पहले एमपी जॉन ब्रिटास के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया था. उन्होंने तमिल में जवाब देते हुए कहा, ‘यह 10-15 साल पहले की बात है. एमपी ब्रिटास मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कॉलेज के छात्रों के एक ग्रुप के सामने मुझसे पूछा- आप एक अच्छे ब्राह्मण परिवार से हैं, आपने दो बार शादी कैसे की?’ ‘मैं राम नहीं दशरथ के मार्द पर चलता हूं…’ सुपरस्टार ने आगे कहा कि मैंने उन्हें जवाब देते हुए आगे कहा, ‘अच्छे परिवार से होने का शादी से क्या लेना-देना है? उन्होंने कहा- नहीं, लेकिन आप भगवान राम की पूजा करते हैं, इसलिए आप वैसे ही जीते हैं जैसे उन्होंने जिया. मैंने कहा- सबसे पहले मैं किसी भगवान की पूजा नहीं करता. मैं राम के मार्ग का अनुसरण नहीं करता. शायद मैं उनके पिता दशरथ के मार्ग पर चलता हूं.’ श्रीविद्या से हुआ था पहला प्यार कमल हासन एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं. दो बार उन्होंने शादी की. पहली शादी सफल नहीं हुई, तो फिर प्यार हुआ और दूसरी शादी की. इस शादी के बाद दो बेटियां हुईं लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी. उनका पहला प्यार श्रीविद्या थी, जो 70 के दशक में नामी एक्ट्रेस रहीं. दोनों ने कई फिल्म में साथ काम किया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों के इस रिश्ते के लिए परिवार की भी मंजूरी थी. लेकिन किस्मत को दोनों का साथ कबूल नहीं था और फिर दोनों जुदा हो गए. पहली पत्नी वाणी के साथ कम हासन. फाइल फोटो. वाणी गनपति से की पहली शादी श्रीविद्या से ब्रेकअप होने के बाद 1978 में 24 साल की उम्र में कमल हासन ने डांसर वाणी गनपति से शादी की. शुरुआत में इनका रिश्ता बहुत अच्छा चला, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शादी के 10 साल बाद कमल और वाणी का तलाक साल 1988 में हो गया था. वाणी क्लासिकल डांसर हैं. सारिका बनीं दूसरी पत्नी इसके बाद कमल की लाइफ में एंट्री हुई फिल्म एक्ट्रेस सारिका की, जिनसे कमल ने तब शादी की जब वो उनकी पहली संतान श्रुति को जन्म देने जा रही थीं. वाणी से शादी टूटने के बाद 1988 से कमल हासन सारिका के साथ रहने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल हासन जब सारिका के साथ लिव-इन में रह रहे थे, उसी दौरान सारिका के प्रेग्नेंट हो गई थीं. सारिका और कमल ने साल 1988 में शादी कर ली और साल 1991 में सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया. कमल और सारिका के बीच आई ‘वो’ कमल और सारिका के रिश्तों में भी खटास तब आई, जब उन्हें अपनी पत्नी की सहेली गौतमी से इश्क हो गया. गौतमी ने एक बिजनेसमैन से लव मैरिज की थी. लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों अलग हुए और तलाक हो गया. गौतमी से कमल की करीबी ने सारिका को ये एहसास करा दिया था कि उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है और शादी के 16 साल बाद यानी साल 2004 में कमल हासन और सारिका का भी तलाक हो गया. ‘ठग लाइफ’ कब होगी रिलीज आपको बता दें कि ‘ठग लाइफ’ गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने कमल हासन के साथ पटकथा लिखी है. इसका निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है. फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.
Kamal Haasan News Kamal Haasan Break Silence On His 2 Marriages And Kamal Haasan First Wife Kamal Haasan Said I Follow Path Of Dashrath Not R Kamal Haasan Not Believe On God Thug Life News Thug Life Gangster Action Drama कमल हासन कमल हासन ने शादी को लेकर की बात राम नहीं दशरथ के रास्ते पर चलते है कमल हासन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममूटी के घर में सख्त नियम, सिर्फ एक शख्स के लिए होते हैं बदलाव, पृथ्वीराज ने खोला राजममूटी (Mammootty) के घर में क्या करना है और क्या नहीं, इस पर सख्त नियम हैं और ये नियम सिर्फ एक शख्स के लिए बदलते हैं.
Read more »
मेरठ हत्याकांड पर बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान...भगवान का शुक्र है, मैं शादीशुदा नहीं हूंधर्मगुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ हत्याकांड को बताया परिवारिक मूल्यों की कमी का नतीजा, बोले- आजकल भारत में नीले ड्रम की चर्चा जोरों पर है.
Read more »
ईरान का परमाणु कार्यक्रम क्या है और अमेरिका ऐसा क्या चाहता है जिससे इसराइल डरा हुआ है?ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर नए समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच कई साल के बाद शनिवार को पहली बार बातचीत होने वाली है.
Read more »
'कैसी मुस्लिम हो?', 10 साल बाद भी इंटरफेथ मैरिज पर ट्रोल होती हैं सोहा, बोलीं- तकलीफ...सोहा का कहना है शादी के 10 साल बाद भी उनकी इंटरफेथ मैरिज को लेकर लोगों के ताने और आलोचना कम नहीं हुई है.
Read more »
यूपी: राणा सांगा विवाद के बीच अखिलेश यादव आज सांसद रामजीलाल सुमन से उनके आवास पर करेंगे मुलाकात, आगरा में सुरक्षा कड़ीसमाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर 26 मार्च को हंगामा किया था। मारपीट और तोड़फोड़ की थी।
Read more »
'मैं राम नहीं दशरथ के रास्ते पर चलता हूं', 2 शादी और एक अफेयर पर कमल हासन ने दी सफाई, कहा- भगवान को नहीं मानताअपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन में व्यस्त कमल हासन ने शादी पर खुलकर बात की। त्रिशा कृष्णन ने शादी में विश्वास न होने की बात कही, तो कमल हासन ने अपनी दो शादियों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सामाजिक मान्यताओं को चुनौती दी।
Read more »
