विश्वासकुमार रमेश एयर इंडिया की फ्लाइट 171 क्रैश में इकलौते जिंदा बचे यात्री थे. अहमदाबाद से उड़ान भरते ही हादसे में 241 लोगों की जान गई, जिसमें उनका भाई अजय भी शामिल था. चमत्कारिक रूप से बचे विश्वासकुमार अब PTSD, शारीरिक दर्द और गहरे मानसिक सदमे से जूझ रहे हैं. हादसे के बाद उनका पारिवारिक बिजनेस खत्म हो गया और वे अब किसी से बात नहीं करते.
नई दिल्ली: एयर इंडिया के उस भयानक क्रैश का एकमात्र जिंदा बचा शख्स आज खुद को ‘सबसे खुशकिस्मत’ भी कहता है और ‘सबसे बदनसीब’ भी. 39 साल के विश्वासकुमार रमेश अब हर दिन दर्द और अकेलेपन से जूझ रहे हैं. उस हादसे ने 241 लोगों की जान ली थी.
रमेश ने BBC से बातचीत में कहा, ‘मैं बच गया, पर सब कुछ खो दिया.’ लंदन जा रही बोइंग 787 फ्लाइट अहमदाबाद से टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही आग का गोला बन गई थी. आसमान में उठते धुएं और जलते मलबे के बीच, एक शख्स खुद अपने पैरों पर चलता हुआ बाहर आया. ये वही विश्वासकुमार थे. उनका भाई अजय उसी फ्लाइट में कुछ सीट दूर बैठा था. वो नहीं बच सका. विश्वासकुमार ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ‘मैं अकेला जिंदा हूं, अब भी यकीन नहीं होता. ये किसी चमत्कार से कम नहीं. मेरा भाई मेरी रीढ़ था. वो मेरे साथ नहीं है, इसलिए मैं अंदर से टूट चुका हूं.’ ‘गुमसुम हो गए हैं रमेश, अकेले बैठे रहते हैं’ हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे. लेकिन तब से उनका जीवन वैसा नहीं रहा. अब वो ब्रिटेन के लीसेस्टर में अपने घर में बंद रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘अब मैं किसी से बात नहीं करता. न पत्नी से, न बेटे से. बस अपने कमरे में अकेला बैठा रहता हूं.’ घायल रमेश को देखते पहुंचे थे पीएम मोदी. विश्वासकुमार को पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर डायग्नोज हुआ है. उनके सलाहकारों के मुताबिक, वह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से बुरी तरह टूट चुके हैं. ‘जब मैं चलता हूं, सही से चल नहीं पाता. मेरी पत्नी सहारा देती है,’ उन्होंने कहा. हादसे में उनके पैर, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं. अब वो काम नहीं कर पाते, ड्राइव नहीं कर पाते. उनकी मां, जो भारत में हैं, चार महीने से रोज दरवाजे के बाहर बैठी रहती हैं, किसी से बात नहीं करतीं. ‘पूरा परिवार बिखर गया है,’ उन्होंने कहा. करीब 25 लाख रुपये मिला मुआवजा! घटना की शुरुआती जांच में सामने आया कि टेकऑफ के तुरंत बाद ईंधन की सप्लाई कट गई थी. इसके कारण दोनों इंजन बंद हो गए और विमान नीचे गिरा. एयर इंडिया की ओर से विश्वासकुमार को 21,500 पाउंड का अंतरिम मुआवजा दिया गया, पर उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ये रकम उनकी तकलीफ और नुकसान के मुकाबले बेहद कम है. दीव में परिवार का मछली पालन का बिजनेस था. धंधा उनके भाई के साथ चलता था, मगर हादसे के बाद पूरी तरह खत्म हो गया. अब परिवार आर्थिक संकट में है. उनके प्रवक्ता रैड सिगर ने कहा, ‘हमने एयर इंडिया से तीन बार मीटिंग की अपील की, लेकिन या तो जवाब नहीं आया या टाल दिया गया. ये अमानवीय है कि हमें मीडिया के जरिए अपनी बात रखनी पड़ रही है.’ स्थानीय समुदाय के नेता संजीव पटेल ने कहा, ‘जो लोग एयर इंडिया में शीर्ष पदों पर बैठे हैं, उन्हें पीड़ितों से मिलना चाहिए. विश्वासकुमार जैसे लोगों को अकेले नहीं छोड़ा जा सकता. ये सिर्फ मुआवजे की बात नहीं, इंसानियत की बात है.’ एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप के अधीन है. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि ‘हम पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और जल्द ही विश्वासकुमार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी.’ लेकिन विश्वकुमार के शब्दों में, ‘पैसे से दर्द नहीं मिटता. हर रात आंखें बंद करता हूं तो वही आग, वही चिल्लाहट सुनाई देती है. मैं जिंदा हूं, पर वो दिन मेरी हर सांस में जलता रहता है.’
एयर इंडिया क्रैश Air India Accident Plane Crash Survivor Post-Traumatic Stress Disorder Aviation Disaster Compensation Tata Group Air India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
500 करोड़ का दान, यात्रियों की याद में मेमोरियल, AI फ्लाइट क्रैश के पीड़ितों के लिए टाटा ग्रुप ने किए बड़े ऐलानAI 171 Memorial and Welfare Trust टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के पीड़ित परिजनों की मदद के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। टाटा संस ने मुंबई में 18 जुलाई को एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट का पंजीकरण पूरा किया और इस ट्रस्ट का नाम AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट रखा...
Read more »
अमेरिकी मीडिया-ट्रंप सरकार में दो फाड़...एनटीएसबी ने खोली पोल... बताया अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में क्या हुआ?अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट 171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।अमेरिकी मीडिया और सरकारी एजेंसियों के बीच इसकी जांच को लेकर मतभेद सामने आए हैं।
Read more »
79th Independence Day: स्वतंत्रता समारोह में भाग लेंगे 171 खास मेहमान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-बच्चे होंगे शामिलइस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुछ खास मेहमान भाग लेंगे। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल देखभाल संस्थानों के लड़के-लड़कियां, पीएम केयर्स यजोना से मदद पाने वाले बच्चे
Read more »
79th I-Day: स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर शामिल होंगे 171 खास मेहमानशुक्रवार को दिल्ली के लाल किले में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा.
Read more »
भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 171 रनों से हराया, पहला वनडे जीताकानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले वनडे में 171 रनों से हराया। भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश और श्रेयस अय्यर के शतकों की मदद से 413 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए 242 रन पर सिमट गई।
Read more »
AI-171 क्रैश: AAIB रिपोर्ट पर अंतिम मंथन, पायलट एसोसिएशन से परामर्शअहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने पायलट एसोसिएशन को परामर्श के लिए बुलाया। 12 जून 2025 को हुए हादसे में 260 लोगों की जान गई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में ह्यूमन एरर को हादसे का कारण बताया गया था, जिसके बाद पायलट एसोसिएशन ने जांच में भागीदारी की मांग की थी। बैठक का उद्देश्य हादसों की जांच में एसोसिएशन की भूमिका पर चर्चा करना है।
Read more »
