जयपुर सड़क हादसे पर मंत्री गजेन्द्र सिंह का बयान- कोई दारू पीकर गाड़ी चलाए तो परिवहन विभाग जिम्मेदार नहीं

Jaipur Road Accident News

जयपुर सड़क हादसे पर मंत्री गजेन्द्र सिंह का बयान- कोई दारू पीकर गाड़ी चलाए तो परिवहन विभाग जिम्मेदार नहीं
जयपुर सड़क हादसाRajasthan AccidentRoad Safety Jaipur
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

Jaipur Accident : हरमाड़ा सड़क हादसे में 14 मौतें, गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान पर विवाद, प्रशासनिक लापरवाही के आरोप, जांच जारी, डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

जयपुर. हरमाड़ा में हुए भयावह सड़क हादसे को लेकर जहां पूरे राजस्थान में गुस्से का माहौल है, वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान अब नया विवाद खड़ा कर रहा है. सोमवार को हुए इस हादसे में 14 लोगों की मौत और 12 से अधिक लोग घायल हुए थे.

हादसे के बाद जब मंत्री से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि इतने बड़े हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी है, तो उन्होंने जवाब दिया- ‘अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाए तो परिवहन विभाग जिम्मेदार नहीं हो सकता.’ उनके इस बयान के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि प्रशासनिक लापरवाही और ट्रक मालिकों की मनमानी के कारण ही इतनी बड़ी त्रासदी हुई. मंत्री गजेंद्र सिंह के बयान को लोगों ने असंवेदनशील करार दिया. कई लोगों का कहना है कि जब परिवहन विभाग वाहन पंजीकरण, फिटनेस और चालकों के लाइसेंस की जिम्मेदारी संभालता है, तो वह खुद को हादसों से कैसे अलग रख सकता है. एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘अगर यही जवाब है तो फिर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या मरने वालों के परिवार ऐसे ही न्याय का इंतजार करेंगे?’ सरकार ने कहा- हादसे की जांच जारी, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे वहीं, सरकार की ओर से बयान जारी कर यह स्पष्ट किया गया कि हरमाड़ा हादसे की जांच परिवहन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है. हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, डंपर चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक की गति बहुत तेज थी, जिससे उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

जयपुर सड़क हादसा Rajasthan Accident Road Safety Jaipur Harmada Accident Minister Statement Jaipur Transport Department Responsibility Drunk Driving Accident

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mathura Accident: एक की मौत और 14 श्रद्धालु घायल, मथुरा में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्करMathura Accident: एक की मौत और 14 श्रद्धालु घायल, मथुरा में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्करMathura Accident मथुरा के राया क्षेत्र में रविवार रात एक ट्रक और पिकअप की टक्कर में भरतपुर के 15 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। ये श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया। टक्कर के कारण हाईवे पर जाम लग गया...
Read more »

Jaipur SMS Hospital Fire Accident: രാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിൽ തീപിടുത്തം: 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചുJaipur SMS Hospital Fire Accident: രാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിൽ തീപിടുത്തം: 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചുരാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിലുണ്ടായ തീപിടുത്തത്തിൽ 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചതായി റിപ്പോർട്ട്. തീപിടുത്തം ഉണ്ടായത് ജയ്‌പൂരിലെ എസ്എംഎസ് ആശുപത്രിയിലാണ്
Read more »

स्वास्थ्यमंत्रीजी! छुपिए मत, मूंछें ही नहीं पूरी प्रतिष्ठा दांव पर: बताइए 8 मौतों का जिम्मेदार कौन? दोषियों...स्वास्थ्यमंत्रीजी! छुपिए मत, मूंछें ही नहीं पूरी प्रतिष्ठा दांव पर: बताइए 8 मौतों का जिम्मेदार कौन? दोषियों...Rajasthan Jaipur SMS Hospital Fire Accident Tragedy Mystery; How Incident Happen ? Follow Jaipur Sawai Man Singh (SMS) News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

Jaipur Accident: जयपुर भीषण हादसे पर क्या बोले राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह, आईजी ने भी दिया ये अपडेटJaipur Accident: जयपुर भीषण हादसे पर क्या बोले राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह, आईजी ने भी दिया ये अपडेटJaipur Accident: जयपुर भीषण हादसे पर क्या बोले राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह, आईजी ने भी दिया ये अपडेट
Read more »

जयपुर हादसे को सबसे पहला वीडियो सामने आया, CCTV में देखें कैसे में मौत बनकर दौड़ा डंपर, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीरजयपुर हादसे को सबसे पहला वीडियो सामने आया, CCTV में देखें कैसे में मौत बनकर दौड़ा डंपर, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीरJaipur Accident: जयपुर में मौत बनकर दौड़ा डंपर का पहला वीडियो सामने आया है। यहां देखें सीसीटीवी फुटेजे में तेज रफ्तार डंपर और उसकी चपेट में आए लोग...
Read more »

Jaipur Accident : 14 लोगों की जान लेने वाले डंपर पर लिखा था- 'दम है तो‌ पास कर नहीं तो बर्दाश्त कर...'Jaipur Accident : 14 लोगों की जान लेने वाले डंपर पर लिखा था- 'दम है तो‌ पास कर नहीं तो बर्दाश्त कर...'Jaipur News : हरमाड़ा में अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपर ने 14 लोगों की जान लेकर पूरे राजस्थान को हिला दिया. डंपर पर लिखा था- 'दम है तो पास कर, नहीं तो बर्दाश्त कर.' अब यही पंक्ति लोगों के गुस्से का कारण बनी है. मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:33:15