जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले में 80 वर्षीय जन्ना बेगम का निधन हो गया, जिन्होंने अपने बेटे रियाज अहमद से आतंकवाद छोड़कर सरेंडर करने की अपील की थी. रियाज हिजबुल मुजाहिदीन का 'ए-प्लस' कैटेगिरी कमांडर है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है.
जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया पर अपने बेटे से आतंकवाद छोड़ने की अपील करने वाली महिला का निधन हो गया है. ये मामला किश्तवार जिले के मरवाह क्षेत्र में अनियार गांव का है. और पढ़ेंपीटीआई के मुताबिक, 80 साल की जन्ना बेगम अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में अपने बेटे से उनकी देखभाल करने के लिए कहती रहीं.
उन्होंने अपने बेटे से हिंसा छोड़कर सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उनकी अंतिम इच्छा पूरी न हो सकी.बता दें कि रियाज अहमद हिजबुल मुजाहिदीन का 'ए-प्लस' कैटेगिरी का कमांडर है. उसे सुरक्षा बलों ने वॉन्टेड घोषित किया है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है.अपने बेटे से सरेंडर की अपील करती रहीं मांजन्ना बेगम ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में सोशल मीडिया पर वीडियोज जारी किए थे. इनमें वो अपने बेटे रियाज अहमद कहती दिखी थीं, 'उसे सरेंडर कर देना चाहिए और वापस आकर हमारी देखभाल करनी चाहिए. कम से कम उसे हमारे जिंदा रहते हुए यहां होना चाहिए और मेरी लाश को कंधा देना चाहिए.' Advertisement जन्ना बेगम ने आतंकवाद को लेकर कहा था, 'ये किस तरह का जिहाद है जहां मां-बाप को छोड़ दिया जाता है? हम अकेले हैं. हमारी देखभाल कौन करेगा?'यह भी पढ़ें: बॉन्डी के दो 'टेरर अटैक'... आतंकवादी और विक्टिम के बारे में प्रचलित सोच बदल देंगेअधूरी रह गई मां की आखिरी ख्वाहिशएक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि लाख गुजारिशों के बावजूद जन्ना बेगम का बेटा घर नहीं लौटा और वो अपने बेटे को देखे बिना ही चल बसीं. रिश्तेदार ने कहा, 'उनकी अंतिम इच्छा अधूरी ही रह गई.'एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवारों की ऐसी अपीलें आतंकवाद के खिलाफ बदलती जनभावना का सबूत हैं. अधिकारी ने कहा, आतंकवाद देश के लिए अच्छा नहीं है. जो लोग हथियार उठाते हैं उन्हें या तो मौत या जेल का सामना करना पड़ता है. अगर वो अपने माता-पिता की बात सुनकर सरेंडर कर देता है, तो ये एक अच्छा कदम होगा.यह भी पढ़ें: सेना का 'ऑपरेशन त्राशी-I' जारी, जम्मू-कश्मीर के डोलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़कौन है रियाज अहमद?रियाज अहमद लगभग 15 साल पहले आतंकवादी संगठनों में शामिल हुआ था. माना जाता है कि वो क्षेत्र में सक्रिय हिजबुल के सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाले कमांडरों में से एक से है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Terrorism Surrender Appeal Mother Son Hizbul Mujahideen Riaz Ahmed Security Forces Wanted Commander Social Media Appeal Terrorism In Kashmir Militant Commander Jammu Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अलवर जिले में कोहरा, विजिबिलिटी 80 मीटर तक: न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, अगले 3 दिन बारिश का अलर्टAlwar cold wave intensifies with minimum temperature at 5.2°C. Weather department issues 3-day rain alert. Follow latest updates on Alwar weather.
Read more »
80% वेतन किताबों पर खर्च कर बनाई सबसे बड़ी लाइब्रेरी: इसमें 20 लाख से ज्यादा किताबें, फर्श पर ही सोते हैं; ...Mandya Karnataka 77-year-old Enke Gowda builds Indias largest private library with 20 lakh books. Follow latest updates.
Read more »
बठिंडा में घर से मिली पिता-पुत्र की लाश: पहले बेटे की जान गई, फिर भूख प्यास से 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ाबठिंडा के रामपुरा सिटी पुलिस थाने के अधीन आते एरिया में एक बंद घर से पिता-पुत्र का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने दोनों मृतकों
Read more »
बजट से 24 घंटे पहले भयंकर सस्ता हुआ सोना-चांदी, सिल्वर ₹1.28 लाख से ज्यादा गिरी तो सोना ₹30000 भरभराया...अभी खरीदें या और गिरेगा रेट, क्या कहते हैं एक्सपर्टGold-Silver Rate Today Latest Update: क्या सोने की तेजी अब खत्म हो रही है ? क्या चांदीअपनी चमक खो रही है ? जो सोना-चांदी रिकॉर्ड तेजी बना रहा था, जो चांदी हफ्तेभर में 80 हजार तक भाग रही थी, वो अचानक क्रैश कैसे हो गया ?
Read more »
पटना में 80 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, डाक पार्सल और तेज पत्तों के बीच छिपाई थी खेप; 6 गिरफ्तारमालसलामी पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन सिरप के अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए लगभग अस्सी लाख रुपये का सिरप जब्त किया और छह तस्करों को गिरफ्तार किया। हिमाचल प्रदेश से मंगाई गई यह खेप डाक पार्सल और तेज पत्तों के बीच छिपाई गई थी। 4485 लीटर सिरप कटिहार, पटना और पटना सिटी में सप्लाई होनी थी। मुख्य सरगना सूर्यप्रकाश उर्फ गन्नी सहित छह बदमाश पकड़े...
Read more »
₹4 हजार किलो का बीज, ₹80 किलो तक भाव, दरभंगा में अमेरिकन गोभी बनी मुनाफे का सौदाAmerica Two Nal Gobhi Farming Tips: दरभंगा में आधुनिक कृषि तकनीक का असर अब साफ दिखने लगा है. यहां के किसान पारंपरिक खेती से हटकर अब हाइब्रिड और विदेशी नस्ल की सब्जियों की खेती कर रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिका टू नल नामक बंधा गोभी की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है.
Read more »
