'मुझे कानपुर DM की पोस्ट मिल रही है, बस इंटरव्यू के लिए पैसा देना है', होने वाली पत्नी के घर की जमापूंजी ले उड़ा फर्जी IAS

Fake IAS Fraud Kanpur Nitesh Pandey News

'मुझे कानपुर DM की पोस्ट मिल रही है, बस इंटरव्यू के लिए पैसा देना है', होने वाली पत्नी के घर की जमापूंजी ले उड़ा फर्जी IAS
Marriage Fraud 71 Lakh Kanpur NewsFake DM Joining Letter FraudKalyanpur Police Fake Officer Case
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 112%
  • Publisher: 63%

कानपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. एक शातिर जालसाज ने खुद को IAS अधिकारी बताकर अपनी होने वाली पत्नी और उसके परिवार को 71 लाख रुपए का चूना लगा दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने उसी शहर (कानपुर) का DM बनने का फर्जी दावा किया, जहां लड़की का परिवार रहता है.

पढ़े-लिखे लोग भी इतने नासमझ हो जाते हैं कि जिस जिले में रहते हैं, उसे जिला का DM यानी जिलाधिकारी बनने का दावा करके कोई चालबाज बड़ी आसानी से शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठग लेता है. कानपुर में एक लड़की से उसके दोस्त के मित्र ने पहले शादी की बात चलाई, फिर खुद को आईएएस में सिलेक्शन होने का फर्जी लेटर भेजकर विश्वास जता दिया.

इससे बड़ी बात तब हुई जब उसने कानपुर में ही डीएम की पोस्ट पर तैनात होने का दावा करके होने वाली पत्नी से 71 लाख रुपये की ठगी कर ली. और पढ़ेंशातिर लड़के ने लड़की को समझाया कि इंटरव्यू के लिए पैसा देना है, देने के बाद कानपुर में डीएम पोस्ट हो जाऊंगा, फिर सारा पैसा लौटा दूंगा. हैरानी इस बात की है कि लड़की और उसके घरवाले कानपुर में ही रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें उसके कानपुर डीएम होने के फर्जी दावे का एहसास नहीं हुआ. लड़की ने अपना जेवर, घर में रखी चांदी और पैसा सब उसको दे दिया. अब लड़की ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर थाने में शिकायत की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाली एक युवती के रिश्तेदार उन्नाव के शुक्लागंज में रहते हैं. उनका युवती के घर में आना-जाना था. इसी दौरान इस रिश्तेदार दिवाकर मिश्र का एक परिचित चकेरी निवासी नीतीश पांडे भी युवती से परिचित हो गया. Advertisement इस दौरान नीतीश पांडे ने एक दिन बताया कि उसका आईएएस में सिलेक्शन हो गया है, जिसका लेटर भी उसने लड़की के घरवालों को दिखाया. नीतीश ने कहा कि अब वह जल्दी शादी करने जा रहा है. इस पर लड़की ने खुद ही उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया. जिसके बाद एक दिन नीतीश ने अपना ईमेल पर आया एक मैसेज दिखाते हुए बताय, ''मुझे एसडीएम कानपुर में पोस्ट किया गया है. इस दौरान 6 महीने की ट्रेनिंग होगी, उसके बाद मुझे कानपुर में डीएम की पोस्ट मिल जाएगी.'' एक हफ्ते बाद नीतीश ने लड़की से कहा, ''ठीक है, मैं तुमसे शादी करने को तैयार हूं.'' नीतीश ने शादी की बात अपने घरवालों से भी लड़की के माध्यम से करवा दी. जिसके बाद उसके भैया-भाभी भी तैयार हो गए और शादी की तैयारी शुरू हो गई. एक दिन नीतीश ने लड़की से कहा, ''मुझे डीएम की पोस्ट कानपुर में मिली है, लेकिन मुझे डीएम के इंटरव्यू के लिए कुछ पैसे की सख्त जरूरत पड़ रही है, जो मुझे इंटरव्यू से पहले देने हैं.'' लड़की के घरवालों को भी लगा कि चलो लड़का डीएम बनने जा रहा है, इससे बड़ी बात क्या होगी. लड़की ने सबसे पहले साढ़े तीन लाख रुपये उसे दिए. इसके बाद धीरे-धीरे करके उसने घर के सोने के जेवर और चांदी बेचकर 6 महीने में उसे 71 लाख रुपये दे दिए. लेकिन इस दौरान न तो नीतीश कभी कोई सरकारी गाड़ी से घर आया, न उसकी डीएम पर पोस्टिंग हुई, न उसके रहन-सहन में कुछ अधिकारी जैसा नजर आया. Advertisement इस पर धीरे-धीरे लड़की गुस्सा होने लगी. एक दिन उसने कहा, ''चलो तुम अपने ऑफिस में मुझे ले चलो जहां तुम्हें SDM की ट्रेनिंग दी जा रही है.'' इस पर नीतीश ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के नाम से एक लेटर वॉट्सएप पर भेजा- ''देखो, प्रमुख सचिव ने मुझे कानपुर डीएम के पद पर ज्वाइन करने के लिए लेटर भेजा है.'' लेकिन नीतीश ने लड़की को वहां ले जाने की जगह उसी दिन अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया.अब इन लोगों को लग गया कि नीतीश ने शादी के नाम पर पैसा ठग लिया है. नीतीश के घर भी ये लोग गए, लेकिन वहां न उसके भैया-भाभी न नीतीश कोई मिला. फोन पर भी उन्होंने बात नहीं की. नीतीश ने लड़की को धमकी देते हुए कहा, ''तुम्हारे कुछ अश्लील फोटो मेरे पास हैं, पहले उनको देखो, फिर मैं तुम्हारे पिता को भेजता हूं, इसके बाद तुम मुझसे बात करना.''लड़की ने अब कल्याणपुर थाने में नीतीश के खिलाफ और उसके भैया-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. लड़की ने अपने रिश्तेदार दिवाकर मिश्र पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है. एसीपी रंजीत कुमार का कहना है कि नीतीश के फर्जी ईमेल, सर्टिफिकेट जिसमें उसने खुद को आईएएस में सिलेक्शन होने का जिक्र किया था और कई तरह के कागज मिले हैं, इन सब की जांच की जा रही है. रिपोर्ट दर्ज हो गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है. Advertisement इस मामले में युवती का कहना है, ''मैं पहले ही बहुत परेशान हूं, सारा पैसा चला गया, घर में जेवर भी चले गए. हमने रिपोर्ट दर्ज कर दी है, अब कानून अपनी जांच करेगा, इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना.'' लड़की का कहना है कि पहले नीतीश ने खुद को एक बैंक में फिर डॉक्टर बताकर परिचय बढ़ाया था, बाद में खुद को UPSC में सिलेक्ट होकर IAS बनने का दावा किया.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Marriage Fraud 71 Lakh Kanpur News Fake DM Joining Letter Fraud Kalyanpur Police Fake Officer Case UPSC Selection Fraud Kanpur Girl Fake IAS Kanpur फर्जी IAS फ्रॉड कानपुर नितेश पांडे शादी में 71 लाख का फ्रॉड कानपुर न्यूज़ फर्जी DM जॉइनिंग लेटर फ्रॉड कल्याणपुर पुलिस फर्जी ऑफिसर केस UPSC सिलेक्शन फ्रॉड कानपुर लड़की फर्जी IAS कानपुर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPS नवजोत को जब निहारते रह गए IAS अफसर, सिर पर दुपट्टा ओढ़कर लगीं संस्कारी, सूट पहनकर जीत लिया सादगी से दिलIPS नवजोत को जब निहारते रह गए IAS अफसर, सिर पर दुपट्टा ओढ़कर लगीं संस्कारी, सूट पहनकर जीत लिया सादगी से दिलअरवल की एसपी आईपीएस नवजोत सिमी की बात ही अलग है। वो जब-जब सजती हैं, उनपर सबकी नजरें ठहर जाती हैं। वैसे सबसे सुंदर तो आईपीएस मैडम तब लगी थीं जब वो सूट पहनकर सजी थीं। सिर पर दुपट्टा ओढ़ी अफसर बीवी के संस्कारी अंदाज को आईएएस तुषार सिंगला निहारने लगे थे।
Read more »

IAS Story : दादाजी का सपना पूरा करने के लिए आईएएस बन गया यह लड़का, गजब है बिहार के सत्यम की कहानीIAS Story : दादाजी का सपना पूरा करने के लिए आईएएस बन गया यह लड़का, गजब है बिहार के सत्यम की कहानीUPSC Success Story : शहर की चकाचौंध से दूर एक गांव के लड़के ने सिर्फ किताबों और दादा जी के सपने को अपना सहारा बनाया. बिना किसी कोचिंग और पूरी तरह सेल्फ स्टडी के भरोसे उन्होंने पहली ही कोशिश में UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पार कर लिया और देशभर में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की.
Read more »

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 IAS इधर-उधर, इंदौर कांड में हटाए गए आयुक्त को मिला 'प्रमोशन'MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 IAS इधर-उधर, इंदौर कांड में हटाए गए आयुक्त को मिला 'प्रमोशन'MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। CM के दाहोस रवाना होने से पहले 26 आईएएस के थोकबंद तबादले किए गए हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम 'इंदौर जहरीला पानी कांड' में हटाए गए निगमायुक्त दिलीप यादव को 16 दिन बाद ही 'प्रमोशन' देकर पर्यटन विकास निगम का MD बनाया है...
Read more »

ગાંધીનગરના કાવાદાવા : ગુજરાતમાં ‘જૂતા ફેંક તમાશા દેખ’ રાજનીતિ તેજ બની, IAS-IPS બદલીમાં હજી કમુરતાગાંધીનગરના કાવાદાવા : ગુજરાતમાં ‘જૂતા ફેંક તમાશા દેખ’ રાજનીતિ તેજ બની, IAS-IPS બદલીમાં હજી કમુરતાGandhinagar Na Kavadava : ગુજરાતના રાજકારણની ગપશપ, કયા નેતાએ શું કર્યું, કોણ રાજ રમત રમી ગયું... જાણવા માટે જુઓ ‘ગાંધીનગરના કાવાદાવા’
Read more »

हरियाणा की IPS बहू बन गई स्टाइलिश, IAS अफसर संग कोट पहन खिलखिलाती दिखीं आशना चौधरी, सुंदरता पर अटकी सबकी नजरहरियाणा की IPS बहू बन गई स्टाइलिश, IAS अफसर संग कोट पहन खिलखिलाती दिखीं आशना चौधरी, सुंदरता पर अटकी सबकी नजरआईएएस और आईपीएस की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। खासतौर से आईपीएस आशना चौधरी और आईएएस अभिनव सिवाच तो शादी के बाद से लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। शादी में तो आशना के संस्कारी बहुरानी वाले ठाठ दिखे, लेकिन अब वो कोट पहनकर किसी हीरोइन जैसी बनी नजर...
Read more »

IAS बहुरानी से जरा भी कम नहीं उनकी ननद, स्टाइल में अफसर भाभी से लेती हैं टक्कर, सिया बिश्नोई का अंदाज है गजबIAS बहुरानी से जरा भी कम नहीं उनकी ननद, स्टाइल में अफसर भाभी से लेती हैं टक्कर, सिया बिश्नोई का अंदाज है गजबसोशल मीडिया पर इन दिनों आईएएस ही नहीं उनके परिवार के सदस्य भी चर्चा में आ जाते हैं। आईएएस परी बिश्नोई अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं, तो अब उनकी ननद सिया का अंदाज भी छा गया है। जिनका फैशनेबल रूप अपनी अफसर भाभी से जरा भी कम नहीं...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:22