KGMU cardiac expert advises immediate heart check-up if breathlessness occurs during pregnancy. Latest Updates.
KGMU मे कार्डियो एक्सपर्ट बोले- प्रेगनेंसी में सांस फूले तो दिल की जांच जरूरीगर्भावस्था के दौरान अगर किसी महिला का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य है, फिर भी उसे सांस फूलने की शिकायत हो रही है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह संकेत दिल की बीमारी खासकर दिल के वॉल्व संबंधी गड़बड़ी का हो सकता है। यह जानकारी लारी कॉर्डियोलॉजी विभागवह शनिवार को KGMU के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कॉर्डिकॉन 2026 को संबोधित कर रहे थे। कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से कान्फ्रेंस हो रही है। डॉ.
मोनिका भंडारी ने कहा कि महिलाओं में हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा देखा जा रहा हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के चौथे महीने के बाद शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यदि वॉल्व में पहले से सिकुड़न या लीक की समस्या है तो इस दौरान सांस फूलना, थकान और धड़कन तेज होना जैसे लक्षण उभर सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत स्त्री या और हृदय रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर जांच कराी चाहिए। समय पर पहचान और उपचार से मां और शिशु दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।लारी के विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि सेट्ठी ने बताया कि धूम्रपान, तली-भुनी वस्तुओं और फास्ट फूड और लगातार मानसिक तनाव दिल की सेहत को नुकसान पहुंचता है। लंबे समय तक बैठकर काम करना और व्यायाम की कमी भी बड़ी वजह है। कई मामलों में शुरुआती लक्षण-हल्का सीने का दर्द, सांस फूलना या असामान्य थकान को नजरअंदाज कर दिया जाता है। समय रहते जीवनशैली में बदलाव न किया गया तो युवाओं में हार्ट अटैक के मामले और बढ़ सकते हैं। नियमित जांच, संतुलित आहार और रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम से समस्या से बच सकते हैं। डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि सुबह वॉकथान का आयोजन किया गया। घंटा घर से लेकर केजीएमयू तक डॉक्टर, कर्मचारी व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा ने बताया कि पुरूषों की तरह महिलाएं भी कामकाजी हो गई है। नतीजतन वे भी अत्याधिक तनाव-उलझन झेल रही हैं। जिसकी वजह से दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हार्मोन एस्ट्रोजन बेकाबू हो रहा है। जबकि महिलाओं में यह स्थिति अकसर मीनोपॉज के बाद होती है। इसके अलावा जंक फूड, धूम्रपान व शराब का सेवन भी बढ़ा है। जिसके कारण पुरूषों की तरह महिलाओं में हार्ट अटैक दोगुना हो गया है।डॉ.अखिल शर्मा ने कहा कि दिल की बीमारी से बचाव के लिए 20 साल के बाद लिपिड प्रोफाइल व कोलेस्ट्राल के सारे टेस्ट कराने साथ। डायबिटीज, हार्मोन स्क्रीनिंग, थॉयराइड और हीमोग्लोबिन टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। हर साल यह जांच जरूरी है। इससे दिल की बीमारी की समय पर पहचान की जा सकती है।सीकर में ठंडी हवा, न्यूनतम तापमान में गिरावटचित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान बढ़ा, 15 डिग्री पहुंचाराजस्थान में बारिश का अलर्ट, तापमान 5 डिग्रीउत्तराखंड में 3 दिन बाद बारिश-बर्फबारी के आसारMP में 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम...बादल छाएंगेयूपी में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी, 45 डिग्री तक जाएगा पारा
Pregnancy Heart Health Cardiologist Breathlessness Heart Attack Cardiac Care Lucknow News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KGMU में 'पार्टो प्रक्रिया' से रोकी पेट की ब्लीडिंग: ग्लू इंजेक्शन से नहीं मिली थी राहत, मरीज को इस विधा से...KGMU Lucknow successfully performs PARTO procedure for liver cirrhosis patient. Latest Updates.
Read more »
KGMU-कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय के बीच MOU साइन: शोध और नवाचार के लिए हुआ करार, आर्थिक मदद भी मिलेगीKGMU signs MOU with University of Manitoba for research and innovation, financial aid. Follow Latest Updates.
Read more »
लखनऊ में हार्ट अटैक पर 200 एक्सपर्ट करेंगे मंथन: कॉर्डियक कॉन्फ्रेंस में दिल की बीमारी-इलाज पर चर्चा होगीLucknow cardiac conference Cardicon 2026. Follow updates on heart disease treatment and modern medicine at KGMU. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे कॉर्डियक कॉन्फ्रेंस का आगाज, दिल की बीमारी और इलाज पर होगी चर्चा।
Read more »
KGMU में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, प्रोफेसर सस्पेंडKGMU में एक महिला डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर संजीव कुमार वर्मा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर हाथ पकड़ा और गलत हरकतें कीं। पीड़िता ने विशाखा कमेटी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह 50 दिनों में KGMU में छेड़खानी का तीसरा मामला है।
Read more »
KGMU में कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आगाज: ब्रजेश पाठक ने कहा- लारी में दिल के मरीजों को रोज मिल रहा नया जीवनDeputy CM Brajesh Pathak inaugurates KGMU Cardiology Conference in Lucknow. Latest Updates. ब्रजेश पाठक ने कहा- हार्ट अटैक से लेकर करना होगा जागरूक। KGMU में कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आगाज करने पहुंचे डिप्टी सीएम।
Read more »
मोबाइल देखने से बच्चों में हो रही भेंगेपन की समस्या: KGMU एक्सपर्ट बोले- स्क्रीन टाइम घटाना होगा, छोटे बच्च...KGMU experts warn of rising squint issues in children due to excessive screen time. Latest Updates. KGMU के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ.
Read more »
