मनोरंजन | बॉलीवुड: Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' में कर्ण का रोल निभाकर मशहूर हुए पंकज धीर एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. एक्टर 68 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं.
" Pankaj Dheer Death : मनोरंजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. 'महाभारत' में कर्ण का रोल निभाकर मशहूर हुए पंकज धीर एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. एक्टर 68 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज धीर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. एक्टर के करीबी दोस्त अमित बहल और फिरोज खान ने एक्टर की मौत को कंफर्म किया है.Advertisment इंडस्ट्री में शोक की लहर मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर की सुबह हुआ. फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा. एक्टर के दोस्त फिरोज खान ने उनके निधन पर कहा कि वो अपने दोस्त को खोने की वजह से बेहद दुख में है. वहीं फिराज ने पंकज धीर को एक अद्भुत व्यक्ति बताया. पंकज धीर का करियर पंकज धीर ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्हें पहचान बी.आर. चोपड़ा के हिट टीवी सीरियल 'महाभारत' से मिली है. इस शो में उन्होंने कर्ण का रोल निभाया था और अपने किरदार की छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी थी. इसके अलावा उन्होंने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, बढ़ो बहू, युग जैसे टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में सैनिक, सड़क, सोल्जर और बादशाह शामिल है. पंकज धीर एक एक्टर होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी हैं. ये भी पढ़ें- बेटी वेरा की करीना-ऐश्वर्या से हुई तुलना तो परेशना हुए रजत बेदी, हाथ जोड़कर कह डाली ये बात ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद अब ऋतिक रोशन भी पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, सुरक्षा को लेकर लगाई गुहार"
Latest News In Hindi Breaking News Pankaj Dheer Death Pankaj Dheer
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Anupgarh|अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी में घग्घर नदी में डूबने से किसान की मौतAnupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 68/3 जीबी में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय किसान बलराम की घग्घर नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब बलराम खेत में घग्घर नदी का पानी लगा रहा था और अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया.
Read more »
भदोही के 68 किसान मिलेट्स खेती की नवीनतम तकनीक सीखने उत्तराखंड रवानाकेंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से, मिलेट्स (श्रीअन्न) को बढ़ावा देने के लिए भदोही जिले के 68 किसानों को उत्तराखंड में कृषि तकनीकों का अध्ययन करने के लिए भेजा गया है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित कराना और मिलेट्स की खेती के लाभों के बारे में जानकारी देना है। किसान विभिन्न कृषि संस्थानों का दौरा करेंगे और वापसी पर प्राप्त ज्ञान को साझा करेंगे।
Read more »
दादाजी की बढ़ गई इतनी ज्यादा नाक, दादी को नहीं कर पाते KISS; गुस्से में कही ये बातस्कॉटलैंड के 68 वर्षीय जेरार्ड मैकएलिस की नाक इतनी बढ़ गई थी कि वे अपनी पत्नी को सालों से चूम नहीं पाए थे. राइनोफाइमा नाम की इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे जेरार्ड ने आखिरकार 4 घंटे की जटिल सर्जरी करवाई, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.
Read more »
महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधन, 68 की उम्र में कैंसर से हारे जंगएक्टर पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. अचानक से आई पंकज की मौत की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों और फैंस को स्तब्ध कर दिया है.
Read more »
दिग्गज एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे 'महाभारत' के 'कर्ण'दिग्गज एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाया था, और कैंसर से जूझ रहे थे।
Read more »
