एक्टर पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. अचानक से आई पंकज की मौत की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों और फैंस को स्तब्ध कर दिया है.
टीवी इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने इंडिया टुडे संग बातचीत में एक्टर की मौत की खबर को कंफर्म किया है.
नहीं रहे पंकज धीरसूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे. लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. सोशल मीडिया पर पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. फैंस भी गमगीन हैं. पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Pankaj Dheer पंकज की मौत पर CINTAA ने भी दुख जताया है. उन्होंने मंगलवार को बयान जारी कर एक्टर की मौत 15 अक्टूबर को हुई है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले शाम 4.30 बजे किया जाएगा. पंकज CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रटरी रहे थे. महाभारत शो से पंकज को मिला था फेम Advertisement पंकज ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में काम किया था. लेकिन उन्हें 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से फेम मिला था. इस शो में एक्टर ने कर्ण का रोल प्ले किया था. उन्होंने जिस संजीदगी के साथ इस किरदार को निभाया था, उसकी आज भी मिसाल दी जाती है. पंकज ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था. वे कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे थे. इनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे शो शामिल हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में शानदार काम किया था.पकंज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वो अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को छोड़ गए हैं. उनका बेटा निकितिन धीर है. वो शोबिज में एक्टिव हैं. निकिति को फैंस फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनके रोल थंगाबली से जानते हैं. निकितन ने भी अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शो किए हैं. श्रीमद रामायण में उन्होंने रावण का रोल कर वाहवाही लूटी है. उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं. वो कई टीवी शोज में दिखी हैं. शादी के बाद वो कम ही स्क्रीन पर नजर आती हैं. ---- समाप्त ----
TV Actor Death Mahabharat Karn Role BR Chopra Mahabharat Indian TV Industry News Actor Obituary Amit Behl Confirmation Indian Television
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तरकाशी आपदा अपडेट: खराब मौसम के चलते धराली-हर्षिल में हेलीकॉप्टर ऑपरेशन ठप, 68 लोग अभी भी लापता68 लोग अब भी लापता, जिनमें 24 नेपाली मूल के लोग शामिल हैं। उनकी संभावनाएं जीवित होने की कम हैं।
Read more »
'मनमुराद जगणारी आणि...' ज्योती चांदेकर यांच्या निधनानंतर लेक तेजस्विनी पंडीतची पहिली पोस्टTejswini Pandit On Mother jyoti chandekar: मराठी चित्रपट आणि मालिका विश्वात आपल्या अभिनयाने प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या ज्येष्ठ अभिनेत्री ज्योती चांदेकर यांचे वयाच्या 68 व्या वर्षी पुण्यात निधन झाले.
Read more »
भोपाल का सबसे बड़ा साइबर क्राइम: 70 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखकर लूटे 68 लाखभोपाल का सबसे बड़ा साइबर क्राइम: 70 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखकर लूटे 68 लाख
Read more »
Real-time billionaire rankings: ये हैं सबसे अमीर मलयाली बिजनेस लीडर, लूलू मॉल वाले यूसुफ अली दूसरे पायदान पर खिसकेज्वेलरी ग्रुप जोयालुक्कास के मालिक जॉय अलुक्कास 68 साल के हैं और वो देश के सबसे अमीर 50 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं.
Read more »
बुजुर्ग सेल्समैन ऑनलाइन रोमांस का शिकार, फेसबुक-व्हाट्सएप पर गर्लफ्रेंड ने ठगे 6 लाखQR Code Fraud: सिंगापुर में 68 वर्षीय सेल्समैन एक ऑनलाइन रोमांस घोटाले का शिकार हो गया जिसमें उसने 10000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 6 लाख रुपये) गंवा दिए.
Read more »
दादाजी की बढ़ गई इतनी ज्यादा नाक, दादी को नहीं कर पाते KISS; गुस्से में कही ये बातस्कॉटलैंड के 68 वर्षीय जेरार्ड मैकएलिस की नाक इतनी बढ़ गई थी कि वे अपनी पत्नी को सालों से चूम नहीं पाए थे. राइनोफाइमा नाम की इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे जेरार्ड ने आखिरकार 4 घंटे की जटिल सर्जरी करवाई, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.
Read more »
