'महाकुंभ में भी तो 50-60 लोग मरे थे', बेंगलुरु भगदड़ पर ये क्या बोल गए CM सिद्धारमैया

बेंगलुरु भगदड़ News

'महाकुंभ में भी तो 50-60 लोग मरे थे', बेंगलुरु भगदड़ पर ये क्या बोल गए CM सिद्धारमैया
आईपीएल 2025आईपीएलIpl Updates In Hindi
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

Bengaluru Stampede: 4 जून को बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है. इस मामले पर अब CM सिद्धारमैया का बड़ा बयान आ चुका है. खेल समाचार | क्रिकेट

Bengaluru Stampede : IPL 2025 में मिली जीत को सेलिब्रेट करने के लिए बेंगलुरु स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां, भगदड़ मच गई और कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. ताजा अपडेट है कि 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 घायलों का इलाज चल रहा है.

इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसने लोगों का दिल दहला दिया है. इस बीच कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का एक बयान सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने जवाब देते हुए महाकुंभ का जिक्र किया, जहां भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. Advertismentबेंगलुरु भगदड़ पर आया CM का बयान बेंगलुरु में हुए दिल दहला देने वाले इस हादसे पर अब बयानबाजी शुरू हो गई है. कर्नाटक सरकार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहरा दिया है. प्रदेश के CM सिद्धारमैया ने BJP के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा महाकुंभ का उदाहरण दे डाला. पत्रकारों द्वारा पूछे जा रहे सवालों पर कर्नाटक CM भड़क गए और उन्होंने गुस्‍साते हुए कहा, 'ऐसी घटनाएं कई जगह हुईं, कुंभ मेले में भी तो 50-60 लोग मर गए. मैंने आलोचना नहीं की. न मैंने ना मेरी सरकार ने उस वक्त कोई टिप्पणी की. पार्टी ने क्या बोला मैं उस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं.' CM ने क्रिकेट एसोसिएशन को ठहराया जिम्मेदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 जून को जब ट्रॉफी जीती, तब खबर आई थी कि 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड होगी. लेकिन, फिर रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई की बेंगलुरु पुलिस ने विक्ट्री परेड कराने से इनकार कर दिया है, लेकिन फिर आरसीबी ने खुद जानकारी दी कि विक्ट्री परेड हो रही है और उसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी कार्यक्रम आयोजित होगा. ऐसे में अब सीएम सिद्धारमैया ने क्रिकेट एसोसिएशन को इसका जिम्मेदार ठहराया है. CM ने कहा, 'क्रिकेट एसोसिएशन ने ये प्रोग्राम करवाया था इसके बारे में हमें नहीं बताया गया, हमने सरकार की ओर से विधानसभा के सामने प्रोग्राम करवाया था, वहां तो कुछ नहीं हुआ. वहां का प्रोग्राम अच्छी तरह संपन्न हुआ, आगे का कार्यक्रम क्रिकेट स्टेडियम में होगा, ऐसा हमें नहीं पता था, मैं तो वहां गया भी नहीं.' ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल के तुरंत बाद इस लीग में खेलने लगे Suryakumar Yadav, पहला ही मैच हार गई उनकी टीम ये भी पढ़ें: IPL 2025: कौन है RCB का मालिक? विजय माल्या से तो सालों पहले ही टूट गया था रिश्ता

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

आईपीएल 2025 आईपीएल Ipl Updates In Hindi Indian Premier League 2025 Indian Premier League IPL 2025 Ipl Cricket News In Hindi Sports News In Hindi Bengaluru Stampede

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमन वर्मा पापी पेट के लिए नहीं बने जादूगर, लोग मजबूरी पर खाने लगे तरस तो बताई सच्चाईअमन वर्मा पापी पेट के लिए नहीं बने जादूगर, लोग मजबूरी पर खाने लगे तरस तो बताई सच्चाईएक्टर ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए कि आखिर इतने मशहूर सेलेब को ये सब करने पर क्यों मजबूर होना पड़ा?
Read more »

भगदड़ का बचाव नहीं किया जा सकता, महाकुंभ में भी तो हुई थी... बेंगलुरु भगदड़ पर क्या बोले CM सिद्धारमैयाभगदड़ का बचाव नहीं किया जा सकता, महाकुंभ में भी तो हुई थी... बेंगलुरु भगदड़ पर क्या बोले CM सिद्धारमैयाबेंगलुरु में आरसीबी की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जिससे कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया सवालों के घेरे में है, क्योंकि उन्होंने भगदड़ को अप्रत्याशित बताया और महाकुंभ जैसी घटनाओं का हवाला...
Read more »

कुंभ मेले में 50-60 लोग मारे गए थे, मैंने..., बेंगलुरु हादसे पर क्या बोले सीएम सिद्धारमैयाकुंभ मेले में 50-60 लोग मारे गए थे, मैंने..., बेंगलुरु हादसे पर क्या बोले सीएम सिद्धारमैयाBengaluru Stampede: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार (4 जून) शाम को पुष्टि की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिन में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 अन्य घायल हो गए. उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को 10-10 लाख का मुआवाज देने की भी घोषणा की.
Read more »

अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में मची भगदड़ पर दुख जतायाअनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में मची भगदड़ पर दुख जतायाअनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में मची भगदड़ पर दुख जताया
Read more »

Karnataka: 'वहां 50-60 लोग मारे गए, मैंने...' सिद्धारमैया ने कुंभ में हुए हादसे से की बंगलूरू भगदड़ की तुलनाKarnataka: 'वहां 50-60 लोग मारे गए, मैंने...' सिद्धारमैया ने कुंभ में हुए हादसे से की बंगलूरू भगदड़ की तुलनाबंगलूरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को उस समय मातम में बदल गया, जब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस
Read more »

बेंगलुरु भगदड़ पर शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामनाबेंगलुरु भगदड़ पर शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामनाबेंगलुरु भगदड़ पर शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:37:22