आई-पैक दफ्तर ईडी रेड मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. ईडी ने ममता सरकार और बंगाल पुलिस पर जांच में साक्ष्य छीनने का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों आई-पैक के दफ्तर हुई ईडी रेड का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. ईडी ने बंगाल पुलिस अधिकारियों पर ममता सरकार की मदद करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है.
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ईडी की ओर से पैरवी करते हुए अदालत में दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर जांच के दौरान साक्ष्यों की 'चोरी' की है. और पढ़ेंईडी का आरोप है कि छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचीं और जांच अधिकारियों के लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन जबरन छीन लिए. इस घटना को लेकर ईडी ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा को तुरंत निलंबित करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. ईडी की तरफ से दी गई दलीलों में कहा गया कि राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज में बाधा डालने के लिए एक पैटर्न की तरह किया जा रहा है. कोर्ट अब इस मामले में संवैधानिक मर्यादाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रही है. ---- समाप्त ----
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ED Raid High Court Hearing Live: 'ममता उठा ले गईं जरूरी डॉक्यूमेंट', I-Pac ऑफिस में छापेमारी पर ईडी की ह...कोलकाता हाईकोर्ट में आईपैक के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर सुनवाई चल रही है. ईडी की ओर से पेश एएसजी ने सुनवाई तब तक टालने का अनुरोध किया, जब तक कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो जाती. उधर, ममता के वकील ने झूठा एफिडेविड देने का दावा किया. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट...
Read more »
I-PAC मामले में ED और ममता सरकार की याचिका पर कोलकाता HC में सुनवाई जारी, कोर्ट रूम में एंट्री पर रोकपश्चिम बंगाल में I-PAC दफ्तर पर ईडी की छापेमारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। यह मामला अब कोलकाता हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां ईडी, तृणमूल कांग्रेस और I-PAC की याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। ईडी ने ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि टीएमसी ने ईडी पर गोपनीय दस्तावेज जब्त करने का आरोप लगाया...
Read more »
I-PAC रेड में कुछ मिला या नहीं? हाईकोर्ट में ED ने दिया साफ जवाब, अब सुप्रीम कोर्ट की बारीI-PAC रेड को लेकर तृणमूल कांग्रेस और प्रवर्तन निदेशालय के बीच चल रही कानूनी खींचतान में कलकत्ता हाईकोर्ट ने अहम मोड़ देते हुए टीएमसी की याचिका निपटा दी. कोर्ट ने ईडी के उस बयान को रिकॉर्ड किया, जिसमें एजेंसी ने साफ कहा कि 8 जनवरी की तलाशी के दौरान किसी भी तरह का दस्तावेज़ या डेटा जब्त नहीं किया गया. अब मामला सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा.
Read more »
कुछ जब्त ही नहीं हुआ तो याचिका क्यों, I-PAC रेड मामले में TMC की याचिका खारिज; ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटकाI-PAC Raid Case High Court News: TMC से जुड़ी चुनावी रणनीतिकार एजेंसी I-PAC पर हुई ईडी की रेड के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका कोलकाता हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि जब इस छापेमारी में कुछ जब्त ही नहीं हुआ तो फिर याचिका क्यों दायर की गई.
Read more »
ED Vs TMC: Calcutta HC Disposes Partys Petition Over I-PAC Raid, BJP ReactsI-PAC Raids: Calcutta HCs single-judge bench of Justice Suvra Ghosh accepted the EDs submission that the central agencys officials could not seize anything during the January 8 searches at the I-PAC office in Salt Lake and at I-PAC co-founder Pratik
Read more »
पश्चिम बंगाल के डीजीपी को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, सुनवाई आजपश्चिम बंगाल में I-PAC पर ईडी की छापेमारी विवाद के बाद एजेंसी ने राज्य के डीजीपी राजीव कुमार को हटाने के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. ईडी का आरोप है कि ममता बनर्जी और डीजीपी राजीव कुमार ने उसकी जांच में बाधा डालने का काम किया. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को इस पूरे मामले पर सुनवाई होगी.
Read more »
