'भारत-ब्रिटेन एफटीए' को कंगना रनौत ने बताया ऐतिहासिक, ड्रग्स की समस्या पर जताई चिंता
नई दिल्ली, 25 जुलाई । भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को देश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने "नो टैरिफ, नो टैक्स" समझौते की सराहना करते हुए कहा कि यह 99 प्रतिशत वस्तुओं पर लागू होगा, जिससे भारत के व्यापार और कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। Advertismentकंगना ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हमेशा याद रखा जाएगा। कंगना ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देती हूं। उनकी वजह से यह व्यापारिक उपलब्धि हासिल हुई। विपक्ष ने पीएम की ब्रिटेन यात्रा पर सवाल उठाए, लेकिन पीएम हमेशा कहते हैं कि उनका हर पल देश के लिए समर्पित है। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।” उन्होंने इस समझौते को भारत के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया, जो 99 प्रतिशत भारतीय निर्यातों पर शुल्क खत्म करेगा और द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने में मदद करेगा। इसके साथ ही कंगना ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे की समस्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ड्रग्स की स्थिति गंभीर है और अगर जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य पंजाब जैसे हालात का सामना कर सकता है, जहां कई गांवों में नशे की वजह से सिर्फ महिलाएं और विधवाएं रह गई हैं। उन्होंने बताया, “हिमाचल के बच्चे भोले हैं और पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से आने वाले नशे का शिकार हो रहे हैं। नशे की जकड़ में फंसे बच्चे गहने बेच रहे हैं, चोरी कर रहे हैं और नशे की लत में खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बच्चों ने चोरी कर अपनी गाड़ी तक बेच दी है। वे कमरे में खुद को बंद कर लेते हैं, फर्नीचर तोड़ते हैं, चिल्लाते और रोते भी हैं। यह एक तरह से मौत से भी बदतर स्थिति की तरह बन जाती है। कंगना ने हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला के "उड़ता पंजाब" बयान का समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया। कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस के शासनकाल में इमरजेंसी जैसे काले अध्याय देखे गए, लेकिन भाजपा सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों का सम्मान करती है। पीएम मोदी लगातार जनता के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं और भविष्य में भी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। --आईएएनएस एमटी/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जमानत मिलने के 28 दिन बाद भी नहीं छूटा आरोपी... सुप्रीम कोर्ट ने दिया 5 लाख का मुआवजा देने का आदेशसुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की जेल व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक आरोपी को 28 दिन तक अवैध रूप से जेल में रखने को 'निंदनीय' बताया।
Read more »
एससीओ साझा बयान में भारत ने आतंकवाद पर चिंता जताने की रखी थी मांग : विदेश मंत्रालयएससीओ साझा बयान में भारत ने आतंकवाद पर चिंता जताने की रखी थी मांग : विदेश मंत्रालय
Read more »
दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर चीन ने भारत को किया 'सावधान'..रिजिजू के बयान पर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर इशारों में दी धमकीचीन ने दलाई लामा के पुनर्जन्म पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। चीन ने भारत से तिब्बत के मुद्दे पर सावधानी बरतने को कहा है।
Read more »
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराया, एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीतएजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया था।
Read more »
धोनी ने अपनी कप्तानी में दिये मौका ये 4 खिलाड़ी, आज वे मैच विनर्स हैं!महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। खासतौर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भारत क्रिकेट के भविष्य को मजबूत किया।
Read more »
भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक एफटीए पर हस्ताक्षर हुए, द्विपक्षीय कारोबार में 34 अरब डॉलर की होगी वृद्धिभारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक एफटीए पर हस्ताक्षर हुए, द्विपक्षीय कारोबार में 34 अरब डॉलर की होगी वृद्धि
Read more »
