महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। खासतौर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भारत क्रिकेट के भविष्य को मजबूत किया।
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है. इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी. जब धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कप्तानी संभाली तो उनके पास कई चुनौतियां थी. जैसे की युवाओं को मौका देना और भविष्य के लिए टीम का निर्माण करना.
धोनी (MS Dhoni) ने उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए. धोनी ने अपनी कप्तानी में ऐसे 4 खिलाड़ियों को मौका दिया, जो टीम इंडिया के लिए मैच विनर्स बन गए. आज वर्ल्ड क्रिकेट में इन 4 क्रिकेटर्स का डंका बज रहा है. धोनी ने रोहित शर्मा को लगातार खराब फॉर्म के बावजूद भी मौका दिया. इससे उनका पूरा करियर बदल गया. रोहित को वनडे में सलामी बल्लेबाज बनाने में धोनी का सबसे बड़ा योगदान रहा है. साल 2013 में जब से धोनी ने उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका दिया, तब से ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अलग रूप देखने को मिला है. रोहित शर्मा को हिटमैन बनाने में माही का बहुत बड़ा हाथ है. आज रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में भारत के कप्तान हैं. विराट कोहली ने धोनी की कप्तानी में अपने करियर की शुरुआत की थी. विराट कोहली (Virat Kohli) को वनडे में नंबर-3 पर लाने का मौका धोनी ने ही दिया था. धोनी ने कोहली के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट में भी मौका दिया. साल 2011-12 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे में सफल नहीं हो पाए, लेकिन धोनी ने उन्हें लगातार मौका दिया. फिर कोहली ने अर्धशतक भी लगाया. कोहली ने एडिलेट में शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया था. 2012 में पर्थ में सेलेक्टर्स कोहली की जगह रोहित को मौका देना चाहते थे, लेकिन धोनी ने अपनी अंतिम 11 में विराट कोहली को शामिल किया. ये बात पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुद कही थी कि मैं उस समय उप-कप्तान था और हमने धोनी के कहने पर रोहित की जगह कोहली को सेलेक्ट किया था. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) दुनिया के शानदार स्पिन गेंदबाज हैं. धोनी ने अश्विन को पहली बार आईपीएल 2010 में खेलने का मौका दिया था. अश्विन का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा. अश्विन IPL में CSK की तरफ से धोनी की कप्तानी में खेलते थे. धोनी ने उनकी प्रतिभा को देखा और फिर भारतीय टीम में शामिल किया, जिसके चलते अश्विन को भारतीय टीम में जगह मिल गई थी. अश्विन साल 2010 में टीम में आए और फिर एक साल बाद 2011 के वर्ल्ड कप में भी उन्हें चुना गया. अश्विन भारत के महान क्रिकेटर्स में शामिल हैं. रवींद्र जडेजा आज टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक बन गए हैं. गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही मामलों में जडेजा का कोई जवाब नहीं. जडेजा को टीम इंडिया में लाने के पीछे धोनी का ही हाथ है. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) धोनी की कप्तानी में CSK की तरफ से खेलते रहे हैं और अपना पसंदीदा होने के कारण ही धोनी ने उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया. धोनी ने उनको टीम इंडिया से नहीं निकला और बार बार मौका देते रहे. इसी कारण जडेजा शानदार ऑलराउंडर बन गए
MS Dhoni Rohit Sharma Virat Kohli Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
International Yoga Day 2025: 80 वर्षीय शिव भगवान भाकर न केवल अपनी उम्र से अधिक ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए हैं, बल्कि वे अपनी दिनचर्या में भी अद्वितीय हैं। वे रोजाना तीन लीटर दूध पीते हैं और अपनी फिटनेस के लिए योग को अपनाते हैं। इतना ही नहीं, वे दौड़ में भी युवाओं को पछाड़ देते हैं। योग ने उनकी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत की, जिससे वे गंभीर बीमारियों से मुक्त होकर एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी रहे हैं। उनकी कहानी दूसरों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है.International Yoga Day 2025: 80 वर्षीय शिव भगवान भाकर न केवल अपनी उम्र से अधिक ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए हैं, बल्कि वे अपनी दिनचर्या में भी अद्वितीय हैं। वे रोजाना तीन लीटर दूध पीते हैं और अपनी फिटनेस के लिए योग को अपनाते हैं। इतना ही नहीं, वे दौड़ में भी युवाओं को पछाड़ देते हैं। योग ने उनकी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत की, जिससे वे गंभीर...
Read more »
डेब्यू टेस्ट में हार झेलने वाले 17 भारतीय कप्तानशुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी का डेब्यू किया और भारत को हार मिली। वह डेब्यू टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय टीम के 17वें कप्तान बन गए हैं।
Read more »
धोनी के मैच विनर थे ये 2 धाकड़ खिलाड़ी, विराट ने अपनी कप्तानी में काट दिया था पत्ता!विराट कोहली जब भारत के कप्तान थे तो वह टीम के अंदर फिटनेस कल्चर ले आए, जिससे कुछ खिलाड़ियों को फिटनेस की वजह से टीम इंडिया से जगह गंवानी पड़ गई. एक नजर डालते हैं ऐसे ही 2 खिलाड़ियों पर:
Read more »
भारत-इंग्लैंड टेस्ट: शुभमन गिल का दोहरा शतक कई मायनों में है ख़ासदूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके हैं.
Read more »
MS Dhoni Birthday: 44 साल के हुए धोनी, छोटे शहर से निकलकर दुनिया में कमाया नाम, भारत को जिताया वर्ल्ड कपMS Dhoni 44th Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे सीनियर क्रिकेटर्स को भी हैंडल किया.
Read more »
कजिन बहन से शादी, ऐसी है शाहिद अफरीदी की फैमिली, देखें 10 फोटोजआज हम आपको बताने जा रहे हैं पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेगम और उनके परिवार के बारे में। अफरीदी ने अपनी कजिन सिस्टर से शादी रचाई थी।
Read more »
