'बिना शादी बेशर्मी से साथ रह रहे...', लिव-इन पार्टनर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

Uniform Civil Code News

'बिना शादी बेशर्मी से साथ रह रहे...', लिव-इन पार्टनर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उठाए सवाल
UCC UttarakhandHigh CourtRegistration Of Live-In Relationships
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप की अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के खिलाफ दायर याचिका पर सवाल उठाया. कोर्ट ने पूछा, बिना विवाह के जोड़े बेशर्मी से रह रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशनन निजता का उल्लंघन कैसे है? याचिकाकर्ताओं ने निजता पर हमले की बात कही. कोर्ट 1 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगा.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के समान नागरिक संहिता के तहत लिव-इन रिलेशनशिप की अनिवार्य रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि जब कपल्स बिना शादी के "बेशर्मी" से साथ रह रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन उनकी निजता का उल्लंघन कैसे कर रहा है?Advertisementहाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र और जस्टिस आलोक मेहरा की बेंच ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा, "आप समाज में रह रहे हैं, न कि जंगल की किसी दूरस्थ गुफा में.

पड़ोसियों से लेकर समाज तक, आपकी रिश्तेदारी है और आप बिना विवाह के साथ रह रहे हैं. फिर लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन आपकी गोपनीयता का उल्लंघन कैसे कर सकता है?"यह भी पढ़ें: UCC को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट का रुख कर सकेंगे पीड़ित, पढ़ें- सुनवाई की बड़ी बातेंयाचिकाकर्ता ने क्या दिया तर्क?याचिका देने वालों ने अदालत में दलील दी कि अनिवार्य रजिस्ट्रेशन का प्रावधान उनके निजता पर आक्रमण है और अगर उन्होंने इसे पूरा नहीं किया तो उन्हें जेल या जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है. उनका कहना है कि वे एक इंटर-फेथ जोड़ हैं, जिसके कारण उनके लिए समाज में रहना और अपने रिश्ते का रजिस्ट्रेशन कराना मुश्किल है.Advertisementभविष्य में कपल्स के लिए पैदा हो सकती है मुश्किलयाचिकाकर्ताओं के वकील का कहना था कि कई लिव-इन रिलेशनशिप सफल विवाह में परिवर्तित हुए हैं और यह प्रावधान जोड़ों के भविष्य और गोपनीयता में बाधा डालता है. लोकहित याचिका और अन्य याचिकाओं पर कोर्ट ने निर्देश दिया कि UCC से असंतुष्ट लोग हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.यह भी पढ़ें: 'UCC से प्रभावित लोगों को कोर्ट जाने का अधिकार', उत्तराखंड HC का फैसलायाचिकर्ता के वकील अभिजय नेगी ने कहा कि हमने भारत में देखा है कि कुछ अंतरधार्मिक जोड़ों के साथ क्या हुआ है. अल्मोड़ा जिले में जगदीश नाम के एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि वह एक अंतरधार्मिक जोड़े का हिस्सा था.अब अप्रैल में होगी मामले की सुनवाईकोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 1 अप्रैल को अन्य समान याचिकाओं के साथ करेगा. कोर्ट के इस कदम ने राज्य में विवादास्पद UCC के इर्द-गिर्द चल रही सार्वजनिक चर्चा को और गरमा दिया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली सुनवाई में कौन से नए तर्क सामने आते हैं और इसका परिणाम क्या होता है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

UCC Uttarakhand High Court Registration Of Live-In Relationships समान नागरिक संहिता यूसीसी उत्तराखंड उच्च न्यायालय लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

1 करोड़ का बीमा करवाया, फिर SUV से कुचलकर मार डाला, चौंकाने वाला खुलासा1 करोड़ का बीमा करवाया, फिर SUV से कुचलकर मार डाला, चौंकाने वाला खुलासाLucknow Crime News:1 करोड़ का बीमा करवाया, फिर SUV से कुचलकर मार डाला, लिव इन पार्टनर की हत्या में वकील गिरफ्तार
Read more »

महाकुंभ में आग लगी या लगाई गई? क्या साजिश है?महाकुंभ में आग लगी या लगाई गई? क्या साजिश है?महाकुंभ में आग लगने की घटना पर सवाल उठाए जा रहे हैं. संत इस घटना में साजिश की आशंका जता रहे हैं.
Read more »

'लिव-इन के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी, बच्चे होने पर मिलेंगे अधिकार', उत्तराखंड में लागू हुआ UCC, हलाला पर बैन; जानें सभी बदलाव'लिव-इन के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी, बच्चे होने पर मिलेंगे अधिकार', उत्तराखंड में लागू हुआ UCC, हलाला पर बैन; जानें सभी बदलाव'लिव-इन के लिए माता-पिता की परमीशन जरुरी उत्तराखंड में लागू हुआ UCC, हलाला पर बैन UCC implemented in Uttarakhand today CM pushkar Singh Dhami Launches portal
Read more »

लिव इन पार्टनर से शादी कर बुरी फंसी! प्रेमी की बात सुन प्रेमिका के उड़े होश; खौफनाक था लड़के का इरादालिव इन पार्टनर से शादी कर बुरी फंसी! प्रेमी की बात सुन प्रेमिका के उड़े होश; खौफनाक था लड़के का इरादाGhaziabad Crime गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक लिव-इन पार्टनर ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की है। मामले में पीड़ित युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पर दिखावे के लिए शादी करने और दोस्तों से संबंध बनाने के लिए कहने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी...
Read more »

उत्तराखंड: नाबालिग पार्टनर, झूठ या धोखे का सहारा, लिव-इन में फर्जीवाड़े पर जेल पक्का समझिए!उत्तराखंड: नाबालिग पार्टनर, झूठ या धोखे का सहारा, लिव-इन में फर्जीवाड़े पर जेल पक्का समझिए!अगर कोई लड़का या लड़की पहले से शादीशुदा है और वो धोखे से फिर से लिव इन में जा रहा है तो ऐसी सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार स्थानीय थाने को इसकी जानकारी देगा. इसके बाद दोषी व्यक्ति पर कानून के तहत कार्यवाही की जा सकेगी.
Read more »

भारत सरकार अमेरिका से वापस आने वाले 100 भारतीयों को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रही हैभारत सरकार अमेरिका से वापस आने वाले 100 भारतीयों को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रही हैसांसदों ने सरकार पर सवाल उठाया है कि अमेरिका से अपनी शर्तों पर बात क्यों नहीं की गई और इन भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए गए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:47:01