पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तान में एक रैली में दिखा। उसने भारत के खिलाफ भाषण दिया।
इस्लामाबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह कसूरी फिर से सामने आया है। वह पाकिस्तान में एक रैली में देखा गया। इस रैली में उसने भारत के खिलाफ आग उगली। कसूरी ने पाकिस्तान के सियासी नेताओं और अन्य आतंकियों के साथ मंच साझा किया। यह रैली पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग ने आयोजित की थी। पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ में आयोजित रैली में इसने भड़काऊ भाषण दिए। इस रैली में लश्कर सरगना हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद भी मौजूद था। भारत ने उसे भी आतंकी घोषित कर रखा है। कसूरी ने रैली में कबूल किया कि उस पर पहलगाम हमले का आरोप है और अब वह पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है।पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं- सैफुल्लाह कसूरी सैफुल्लाह कसूरी को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का साजिशकर्ता माना जाता है। इस हमले में 25 हिंदू पर्यटकों के साथ 26 लोग मारे गए थे। मारे जाने वाले सारे पुरुष थे, क्योंकि आतंकवादियों ने हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया था। हमला करने वाले द रेसिस्टेंस टास्क फोर्स के आतंकी थे,जो LeT का मुखौटा आतंकी संगठन है। कसूरी को खालिद के नाम से भी जाना जाता है। उसने रैली में कहा, 'मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड होने का दोष दिया जाता है, और मैं पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं।' उसने 'मुदस्सिर शहीद' के नाम पर एक सेंटर, सड़क और अस्पताल बनाने की भी घोषणा की। खुफिया सूत्रों के अनुसार, मुदस्सिर अहमद उन आतंकियों में से एक था, जिन्हें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराया।हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने भी दिया भाषणपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित इस रैली में तलहा सईद ने भी भाषण दिया। वह भारत की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में 32वें नंबर पर है। उसने जिहादी नारे लगाए और 'नारा-ए-तकबीर कहा। सईद ने 2024 के आम चुनावों में लाहौर के एनए-122 सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया। वह पीएमएमएल के साथ जुड़ा है, जो LeT का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। PMML ने हाल के हफ्तों में भारत के खिलाफ बयानबाजी बढ़ा दी है। उसने लाहौर, कराची, इस्लामाबाद और फैसलाबाद जैसे शहरों में विरोध प्रदर्शन किए हैं। PMML हाफिज सईद की रिहाई की मांग कर रहा है और सिंधु जल संधि रोकने के खिलाफ भारत को लेकर गीदड़भभकी भी दे रहा है।LeT अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित है, इसलिए पाकिस्तान में वह रूप-रंग बदलकर अपनी हरकतों को अंजाम देता है। इस काम में PMML जैसे संगठन उसकी मदद कर रहे हैं। हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी है और 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है।.
इस्लामाबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह कसूरी फिर से सामने आया है। वह पाकिस्तान में एक रैली में देखा गया। इस रैली में उसने भारत के खिलाफ आग उगली। कसूरी ने पाकिस्तान के सियासी नेताओं और अन्य आतंकियों के साथ मंच साझा किया। यह रैली पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग ने आयोजित की थी। पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ में आयोजित रैली में इसने भड़काऊ भाषण दिए। इस रैली में लश्कर सरगना हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद भी मौजूद था। भारत ने उसे भी आतंकी घोषित कर रखा है। कसूरी ने रैली में कबूल किया कि उस पर पहलगाम हमले का आरोप है और अब वह पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है।पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं- सैफुल्लाह कसूरीसैफुल्लाह कसूरी को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का साजिशकर्ता माना जाता है। इस हमले में 25 हिंदू पर्यटकों के साथ 26 लोग मारे गए थे। मारे जाने वाले सारे पुरुष थे, क्योंकि आतंकवादियों ने हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया था। हमला करने वाले द रेसिस्टेंस टास्क फोर्स के आतंकी थे,जो LeT का मुखौटा आतंकी संगठन है। कसूरी को खालिद के नाम से भी जाना जाता है। उसने रैली में कहा, 'मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड होने का दोष दिया जाता है, और मैं पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं।' उसने 'मुदस्सिर शहीद' के नाम पर एक सेंटर, सड़क और अस्पताल बनाने की भी घोषणा की। खुफिया सूत्रों के अनुसार, मुदस्सिर अहमद उन आतंकियों में से एक था, जिन्हें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराया।हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने भी दिया भाषणपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित इस रैली में तलहा सईद ने भी भाषण दिया। वह भारत की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में 32वें नंबर पर है। उसने जिहादी नारे लगाए और 'नारा-ए-तकबीर कहा। सईद ने 2024 के आम चुनावों में लाहौर के एनए-122 सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया। वह पीएमएमएल के साथ जुड़ा है, जो LeT का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। PMML ने हाल के हफ्तों में भारत के खिलाफ बयानबाजी बढ़ा दी है। उसने लाहौर, कराची, इस्लामाबाद और फैसलाबाद जैसे शहरों में विरोध प्रदर्शन किए हैं। PMML हाफिज सईद की रिहाई की मांग कर रहा है और सिंधु जल संधि रोकने के खिलाफ भारत को लेकर गीदड़भभकी भी दे रहा है।LeT अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित है, इसलिए पाकिस्तान में वह रूप-रंग बदलकर अपनी हरकतों को अंजाम देता है। इस काम में PMML जैसे संगठन उसकी मदद कर रहे हैं। हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी है और 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है।
Pahalgam News Operation Sindoor Started On Pahalgam Attack Saifullah Kasuri ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर क्या है लश्कर ए तैयबा सैफुल्लाह कसूरी पहलगाम आतंकी हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनापहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है.
Read more »
एक के बाद एक मिसाइल... POK के लोगों ने सुनाई भारत के जवाबी हमले की आपबीती, हाथों में ताबूत उठाकर दिखाए सबूतभारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं।
Read more »
Lt Gen Syed Ata Hasnain Interview: 'अगले चार-पांच महीने में फिर 'वार' कर सकता है पाक', रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने पाकिस्तान पर नकेल कसने को लेकर क्या कहा?Operation Sindoor भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के पंजाब और 700 किमी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। लेफ्टिनेंट जनरल रिटा.
Read more »
Syed Ata Hasnain Interview: 'अगले चार-पांच महीने में फिर 'वार' कर सकता है पाक', रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने पाकिस्तान पर नकेल कसने को लेकर क्या कहा?Operation Sindoor भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के पंजाब और 700 किमी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। लेफ्टिनेंट जनरल रिटा.
Read more »
पहलगाम में तैनात था पाकिस्तान के लिए जासूसी में घिरा सीआरपीएफ जवानपहलगाम में तैनात था पाकिस्तान के लिए जासूसी में घिरा सीआरपीएफ जवान, आतंकी हमले से ठीक 6 दिन पहले हुआ था ट्रांसफर
Read more »
शशि थरूर की नाराजगी देख कोलंबिया ने वापस लिया पाकिस्तान की हिमायत वाला बयान, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीतकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया सरकार के पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करने पर एतराज जताया था।
Read more »
