'पुष्पा का कंधा झुका, अभी सबको 'स्त्री' के...' बॉलीवुड की भेड़चाल और मेकर्स-एक्टर्स पर 'जाट' विलेन का निशा...

Bollywood Crisis For Good Contents News

'पुष्पा का कंधा झुका, अभी सबको 'स्त्री' के...' बॉलीवुड की भेड़चाल और मेकर्स-एक्टर्स पर 'जाट' विलेन का निशा...
Makers Create Same ContentBollywood Vs South DebateSunny Deol Jaat
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

साल 2025 बॉलीवुड के लिए सूखा ही साबित हो रहा है. तीन महीनों में सिर्फ दो ही फिल्में सक्सेसफुल हो पाई हैं. एक जनवरी में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स' और दूसरी विक्की कौशल की 'छावा'. अब बॉलीवुड को सलमान खान की 'सिकंदर' से उम्मीद है.

सलमान खान की ‘सिकंदर’ के अलावा सनी देओल स्टारर ‘जाट’ बॉलीवुड-साउथ कॉम्बिनेशन से बनी है. ‘जाट’ में विनीत कुमार सिंह भी हैं और रणदीप हुड्डा मेन विलेन बने हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा के संकट पर अपना पक्ष रखा और इंडस्ट्री की ट्रेंड को अंधाधुंध फॉलो करने की प्रवृत्ति की आलोचना की.

रणदीप ने दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं की उनकी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति सच्चाई के लिए भी सराहना की. रणदीप हुड्डा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड की ‘भेड़चाल’ पर निशाना साधते हुए कहा, “यह एक सोशल मीडिया ट्रेंड है. एक-दो री-रिलीज़ फिल्में अच्छी चली हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ काम कर रहा है. अगर एक चीज़ सफल होती है, तो उसी तरह की प्रोजेक्ट्स बनने लगते हैं. सबको वही बनाना है. अभी सबको ‘स्त्री’ के बाद हॉरर कॉमेडी बनानी है.” रणदीप हुड्डा ने आगे कहा, “एक एक्टर के रूप में, मुझे नहीं लगता कि यह मापदंड होना चाहिए. इंडस्ट्री कई कारणों से संकट का सामना कर रही है. अब बहुत सारी फिल्में बनाई जा रही हैं, फिल्म निर्माण नहीं हो रहा है. हमने खुद को एक तरह से अलग कर लिया है. प्रयोग के लिए बहुत कम जगह बची है.” रणदीप हुड्डा ने आगे कहा कि कहानी कहने में एक्सपेरिमेंटस अब मुख्य रूप से ओटीटी प्लेटफार्मों पर ही संभव है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि ये प्लेटफार्म भी उस कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं जो बड़े दर्शकों को आकर्षित करती है और सब्सक्रिप्शन बढ़ाती है, जिससे यह एक बिजनेस-पर्पज प्लेटफॉर्म बन जाता है. रणदीप हुड्डा मुख्यधारा और प्रयोगात्मक परियोजनाओं के बीच संतुलन बनाने की उम्मीद करते हैं, ऐसे टॉपिक का सिलेक्शन करते हैं जो दर्शकों के साथ जुड़ सकें. दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं की प्रशंसा करते हुए, रणदीप ने कहा कि उनकी कहानी कहने की शैली मौलिक मानवीय भावनाओं पर केंद्रित होती है, जिससे उनकी फिल्में लोगों से ज्यादा जुड़ी होती हैं. रणदीप हुड्डा ने कहा, “वे हमारी ही फिल्में बना रहे हैं, लेकिन अधिक जड़ता और वास्तविक चरित्र चित्रण के साथ. ‘पुष्पा’ के पास सिक्स-पैक एब्स नहीं हैं- उसके पास दाढ़ी और एक टेढ़ा कंधा है. वहीं, कथित एलीट फिल्म निर्माता और मेकर्स एब्स बनाने में बिजी हैं, न कि कैरेक्टर डेवलेपमेंट करने में.” रणदीप हुड्डा ने कहा, “बॉलीवुड मेकर्स कैरेक्टर पर फोकस फिल्में नहीं बना रहे हैं. लेकिन लोग फिल्में या ओटीटी कंटेंट देखना बंद नहीं करेंगे- यह सिर्फ एक संक्रमण का दौर है.” रणदीप हुड्डा अगली बार एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ में नजर आएंगे, जिसमें वह खतरनाक खलनायक रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं. ‘जाट’ में सनी देओल, रेजिना कैसेंड्रा, आयशा खान, सैयामी खेर, ज़रीना वहाब, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू और बबलू पृथ्वीराज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. गोपिचंद मलिनेनी इस फिल्म के जरिए बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Makers Create Same Content Bollywood Vs South Debate Sunny Deol Jaat Randeep Hooda Jaat Salman Khan Sikandar Movie Bollywood Trends बॉलीवुड ट्रेंड्स Bollywood Industry बॉलीवुड इंडस्ट्री South Indian Filmmakers दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता Randeep Hooda रणदीप हुड्डा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'इब्राहिम की 'नादानियां' देखकर ऋतिक रोशन की मम्मी का मूड हो गया खराब, दिया ऐसा रिएक्शन'इब्राहिम की 'नादानियां' देखकर ऋतिक रोशन की मम्मी का मूड हो गया खराब, दिया ऐसा रिएक्शन'नादानियां' में इब्राहिम और खुशी की जोड़ी पर ऋतिक रोशन की मां का रिएक्शन आया सामने.hrithik roshan mother reaction on ibrahim ali khan debut film nadaaniyan.मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »

मार्केट में छाया 'पुष्पा' का क्रैज़, बॉलीवुड ने सेट किया हथौड़ा पिचकारी ट्रेंडमार्केट में छाया 'पुष्पा' का क्रैज़, बॉलीवुड ने सेट किया हथौड़ा पिचकारी ट्रेंडमार्केट में छाया 'पुष्पा' का क्रैज़, बॉलीवुड ने सेट किया हथौड़ा और कुल्हाड़ी पिचकारियों का ट्रेंड
Read more »

5 साल की बच्ची ने अंगारों का अंबर सा.. गाने पर मचाई इंटरनेट पर धूम, एक्सप्रेशंस में दी रश्मिका को टक्कर; VIDEO5 साल की बच्ची ने अंगारों का अंबर सा.. गाने पर मचाई इंटरनेट पर धूम, एक्सप्रेशंस में दी रश्मिका को टक्कर; VIDEOGirl Dance Video: इंटरनेट पर छाया 5 साल की बच्ची का प्यारा सा डांस वीडियो, जिसमें वो पुष्पा 2 के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जाट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जोड़ी ले आएगी एक्शन का तूफानजाट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जोड़ी ले आएगी एक्शन का तूफानजाट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जोड़ी ले आएगी एक्शन का तूफान.पढ़िए पूरी खबर jaat trailer sunny deol randeep hooda action film मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »

Sunny Deol की 'जाट' का ट्रेलर रिलीज़, बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर कसा तंजSunny Deol की 'जाट' का ट्रेलर रिलीज़, बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर कसा तंजJaat Movie Trailer: बीते कुछ अरसे में दक्षिण की फिल्मों ने उत्तर भारत में जो धूम मचाई है, उसके बाद ये बहस चल पडी है कि उत्तर के फिल्मकार दक्षिण से कुछ सीखते क्यों नहीं. इस बहस में एक नया पन्ना जोड़ दिया सन्नी देओल ने। अपनी फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज होने के मौके पर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को साउथ इंडियन सिनेमा से काफी कुछ सीखने की ज़रूरत है.
Read more »

'पुष्पा का कंधा झुका, सबको 'स्त्री'...' बॉलीवुड की भेड़चाल पर रणदीप का निशाना'पुष्पा का कंधा झुका, सबको 'स्त्री'...' बॉलीवुड की भेड़चाल पर रणदीप का निशाना'पुष्पा का कंधा झुका, अभी सबको 'स्त्री' के...' बॉलीवुड की भेड़चाल और मेकर्स-एक्टर्स पर 'जाट' विलेन का निशाना
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:36:17