'पाकिस्‍तानी सेना को देंगे करारा जवाब', तालिबान ने खाई कसम, डूरंड लाइन पर अफगानिस्‍तान संग जंग के आसार तेज

Taliban Pakistan War News News

'पाकिस्‍तानी सेना को देंगे करारा जवाब', तालिबान ने खाई कसम, डूरंड लाइन पर अफगानिस्‍तान संग जंग के आसार तेज
Taliban Pakistan Army WarningTaliban Pakistan Army Clashes On TtpTaliban Pakistan Army Durand Line Clash
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Taliban Pakistan Army Clash: तालिबान ने पाकिस्‍तान को करारा जवाब देने की कसम खाई है। तालिबान के प्रवक्‍ता ने कहा है कि पाकिस्‍तान को हवाई हमले के जवाब में सैन्‍य तरीके से हवाब दिया जाएगा। इस बीच दोनों के बीच फिर से झड़प हुई है।

काबुल: पाकिस्‍तान और तालिबान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्‍तानी वायुसेना के हवाई हमले के बाद अब तक दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई बार सीमा रेखा डूरंड लाइन पर झड़प हो चुकी है। इस बीच तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्‍तानी सेना का अफगान इलाके में हवाई हमला करना शर्मनाक घटना है। मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्‍तान को इस हमले का निश्चित रूप से करारा जवाब दिया जाएगा। जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने यह नहीं बताया कि तालिबानी सेना कैसे पाकिस्‍तान को जवाब देगी। उन्‍होंने कहा कि यह 'गोपनीय' है। इससे पहले पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर दोनों कतर गए थे ताकि तालिबान को जवाबी हमले से रोका जा सके। वहीं तालिबान ने साफ कर दिया है कि उसके इरादे सख्‍त ऐक्‍शन लेने के हैं। तालिबानी प्रवक्‍ता ने जोर देकर कहा है कि वह सैन्‍य तरीके से अपना जवाब देगा। अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान के हवाई हमले पर जहां दुनिया के अन्‍य देशों ने चुप्‍पी साध रखी है, वहीं भारत ने खुलकर इसकी आलोचना की है। इस बीच डूरंड लाइन पर तालिबान और पाकिस्‍तानी सेना के बीच झड़प का दौर जारी है। ताल‍िबानी सेना के प्रवक्‍ता ने कहा है कि पाकिस्‍तानी सैनिकों के अफगान सैनिकों पर नांगरहार प्रांत में नाजयान और दूर बाबा जिले में गोलीबारी करने के बाद उन्‍होंने जवाबी कार्रवाई की है। तालिबानी सेना ने क्‍या द‍िया जवाब?तालिबानी सेना के प्रवक्‍ता ने टोलो न्‍यूज से कहा कि उन्‍होंने अभी हवाई हमले की जवाबी कार्रवाई नहीं की है। वहीं पाकिस्‍तान सरकार ने दावा किया है कि तालिबानी सैनिकों ने तोरखम और तिराह इलाके में बिना किसी उकसावे के फायरिंग की। अभी तक दोनों ही पक्षों ने किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले पाकिस्‍तान के हवाई हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्‍तानी हमले में मारे गए एक व्‍यक्ति के परिवार वालों ने कहा कि वे घटना के समय सो रहे थे। पाकिस्‍तान अफगानिस्‍तान पर कर रहा हमलेपीड़‍ित के परिवार की सदस्‍य नेजकेत ने कहा, 'मैं आश्‍चर्यजनक तरीके से बच गई। अगर घर का वह कोना गिर गया होता तो मैं मलबे के नीचे ही दब गई होती। मैं एक कुर्सी के नीचे फंस गई थी लेकिन परिवार के बाकी के सदस्‍य दीवार के नीचे दब गए।' इस बीच पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी मेजर आदिल राजा ने अपने विश्‍लेषण में बताया कि 72 से ज्‍यादा घंटे बीत जाने के बाद भी पाकिस्‍तान ने आतंकियों के मारे जाने को लेकर कोई सबूत जारी किया है। वहीं राजनीतिक विश्‍लेषक वैस नसेरी ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना और अफगान जमीन पर हवाई हमला, एयर स्‍पेस का उल्‍लंघन बड़ा धोखा है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्‍तानी सेना कम से कम 7 बार अफगानिस्‍तान के नागरिक इलाके में हवाई हमले कर चुकी है। इसमें अब तक 71 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें आधी महिलाएं और बच्‍चे हैं।.

काबुल: पाकिस्‍तान और तालिबान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्‍तानी वायुसेना के हवाई हमले के बाद अब तक दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई बार सीमा रेखा डूरंड लाइन पर झड़प हो चुकी है। इस बीच तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्‍तानी सेना का अफगान इलाके में हवाई हमला करना शर्मनाक घटना है। मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्‍तान को इस हमले का निश्चित रूप से करारा जवाब दिया जाएगा। जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने यह नहीं बताया कि तालिबानी सेना कैसे पाकिस्‍तान को जवाब देगी। उन्‍होंने कहा कि यह 'गोपनीय' है। इससे पहले पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर दोनों कतर गए थे ताकि तालिबान को जवाबी हमले से रोका जा सके। वहीं तालिबान ने साफ कर दिया है कि उसके इरादे सख्‍त ऐक्‍शन लेने के हैं। तालिबानी प्रवक्‍ता ने जोर देकर कहा है कि वह सैन्‍य तरीके से अपना जवाब देगा। अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान के हवाई हमले पर जहां दुनिया के अन्‍य देशों ने चुप्‍पी साध रखी है, वहीं भारत ने खुलकर इसकी आलोचना की है। इस बीच डूरंड लाइन पर तालिबान और पाकिस्‍तानी सेना के बीच झड़प का दौर जारी है। ताल‍िबानी सेना के प्रवक्‍ता ने कहा है कि पाकिस्‍तानी सैनिकों के अफगान सैनिकों पर नांगरहार प्रांत में नाजयान और दूर बाबा जिले में गोलीबारी करने के बाद उन्‍होंने जवाबी कार्रवाई की है। तालिबानी सेना ने क्‍या द‍िया जवाब?तालिबानी सेना के प्रवक्‍ता ने टोलो न्‍यूज से कहा कि उन्‍होंने अभी हवाई हमले की जवाबी कार्रवाई नहीं की है। वहीं पाकिस्‍तान सरकार ने दावा किया है कि तालिबानी सैनिकों ने तोरखम और तिराह इलाके में बिना किसी उकसावे के फायरिंग की। अभी तक दोनों ही पक्षों ने किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले पाकिस्‍तान के हवाई हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्‍तानी हमले में मारे गए एक व्‍यक्ति के परिवार वालों ने कहा कि वे घटना के समय सो रहे थे। पाकिस्‍तान अफगानिस्‍तान पर कर रहा हमलेपीड़‍ित के परिवार की सदस्‍य नेजकेत ने कहा, 'मैं आश्‍चर्यजनक तरीके से बच गई। अगर घर का वह कोना गिर गया होता तो मैं मलबे के नीचे ही दब गई होती। मैं एक कुर्सी के नीचे फंस गई थी लेकिन परिवार के बाकी के सदस्‍य दीवार के नीचे दब गए।' इस बीच पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी मेजर आदिल राजा ने अपने विश्‍लेषण में बताया कि 72 से ज्‍यादा घंटे बीत जाने के बाद भी पाकिस्‍तान ने आतंकियों के मारे जाने को लेकर कोई सबूत जारी किया है। वहीं राजनीतिक विश्‍लेषक वैस नसेरी ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना और अफगान जमीन पर हवाई हमला, एयर स्‍पेस का उल्‍लंघन बड़ा धोखा है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्‍तानी सेना कम से कम 7 बार अफगानिस्‍तान के नागरिक इलाके में हवाई हमले कर चुकी है। इसमें अब तक 71 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें आधी महिलाएं और बच्‍चे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Taliban Pakistan Army Warning Taliban Pakistan Army Clashes On Ttp Taliban Pakistan Army Durand Line Clash Pakistan Afghanistan Airstrike Update Taliban Pakistan Conflict ताल‍िबान पाकिस्‍तान झड़प तालिबान पाकिस्‍तान हमला डूरंड लाइन तालिबान पाकिस्‍तानी सेना तनाव पाकिस्‍तान अफगानिस्‍तान हवाई हमला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Taliban ने जहां से किया हमला, वहां पर ये क्या कर रहा Bharat !Taliban ने जहां से किया हमला, वहां पर ये क्या कर रहा Bharat !Afghanistan Taliban Big Attack on Pakistan Army: पाकिस्तान के 58 से ज्यादा सैनिकों को मारने वाले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Pakistan Afghanistan Clash: পাকসেনাদের প্যান্ট তুলে দেখাল তালিবানরা! ৫৮ জন পাকসেনাকে হত্যা... মুজাহিদিন হুমকি আফগানদের...Pakistan Afghanistan Clash: পাকসেনাদের প্যান্ট তুলে দেখাল তালিবানরা! ৫৮ জন পাকসেনাকে হত্যা... মুজাহিদিন হুমকি আফগানদের...Pakistan Afghanistan Clash: Taliban display pants of Pak soldiers, Afghans vow to join Mujahideen if Pakistan continues attack
Read more »

Taliban Pakistan Clash: तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़कर मारा, अब कैसी चेतावनी दी ?Taliban Pakistan Clash: तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़कर मारा, अब कैसी चेतावनी दी ?Taliban Pakistan Clash: अफगानिस्तान (Pakistan Afghanistan War) ने हमला कर Pakistan को तालिबान (Pakistan Taliban War) से ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो हमेशा याद रखेगा। Taliban लड़ाकों ने Pakistan Army को अपनी चौकियां छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया। इस झड़प में Taliban ने Pakistan Army की 25 पोस्टों पर कब्जा कर लिया। Taliban के बढ़ते आक्रोश और जवाबी...
Read more »

Pakistans Nightmare Has Begun: Taliban Enters With Living Bombs As Munirs Army Watches HelplesslyPakistans Nightmare Has Begun: Taliban Enters With Living Bombs As Munirs Army Watches HelplesslyPakistan created the Taliban. Now the Taliban is coming home, with drones, suicide bombers, and an army that wont stop until revenge is complete.
Read more »

Taliban Attack Pakistan: तालिबान का भीषण अटैक PAK सैनिक 20 चौकियां छोड़कर भागे...Taliban Attack Pakistan: तालिबान का भीषण अटैक PAK सैनिक 20 चौकियां छोड़कर भागे...Taliban Attack On Pakistan Army: पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan Afghanistan Border Clash) सीमा पर जोरदार झड़प हुई है। पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) ने कंधार (Kandahar) प्रांत से लगती सीमा (Pakistan Taliban Clash) के करीब भीषण गोलीबारी की है। अफगान तालिबान के प्रवक्ता (Taliban Spokesman) जबीहुल्लाह मुजाहिद (Zabihullah Mujahid) ने कहा कि...
Read more »

Pakistan Army: 'मजा न आया तो पैसा वापस', पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की जोकरों वाली हरकतPakistan Army: 'मजा न आया तो पैसा वापस', पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की जोकरों वाली हरकतPakistan Army: पाकिस्तानी सेना की जोकरों वाली हरकत, कहा- मजा न आया तो पैसा वापस Pakistan Army ISPR DG lt-gen-ahmed-sharif-chaudhry Joker type Comment says
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:37:21