'पहलगाम की घटना निंदनीय, सरकार ने तुरंत...', राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा, देखें

JP Nadda News

'पहलगाम की घटना निंदनीय, सरकार ने तुरंत...', राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा, देखें
Operation SindoorStrike On TerroristRajya Sabha
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 195 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 63%

पहलगाम में हुई घटना हृदय विदारक है, जिसने मानवता को झकझोर दिया है. इस घटना में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई. सरकार ने इस गंभीर विषय पर सदन में चर्चा की. गृह मंत्री घटना के कुछ घंटों बाद ही जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुँच गए थे. प्रधानमंत्री ने भी सऊदी अरबिया से अपना दौरा छोटा कर 23 तारीख को कैबिनेट कमिटी फॉर सिक्योरिटी की बैठक की.

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री और नेता सदन जेपी नड्डा ने यूपीए के कार्यकाल में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि साल 2014 में मोदी सरकार आने के बाद अमावस्या हटी और हम पूर्णिमा की ओर बढ़े.

नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद से जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं भी आतंकी हमले बंद हो गए हैं. Advertisementआतंकी हमलों में 80 फीसदी की कमीउन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु और दिल्ली जैसी जगहों पर आतंकी हमले होते थे. कोई जगह बची नहीं थी, हर जगह बम ब्लास्ट होते थे. नड्डा ने कहा कि दिल्ली में तो 2004 से 2014 तक तीन-तीन बार बम धमाके हुए थे. उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 साल की तुलना में मोदी सरकार के 10 साल में हुए आतंकी हमलों में 80 फीसदी की कमी आई है. साथ ही नागरिकों और सुरक्षाबलों के जवानों की हत्या में भी कम आई है.ये भी पढ़ें: पाक‍िस्‍तान के खिलाफ युद्ध और सीजफायर को लेकर राहुल गांधी की बातों में विरोधाभास क्‍यों है?जेपी नड्डा ने कहा कि साल 2016 में हुए उरी हमले में जैश के आतंकियों ने 19 जवानों की हत्या की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड कहा था कि उरी हमले की गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद तीन दिन के भीतर सितंबर 28-29 को आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक हुईं, जिसमें उनके ठिकानों तबाह कर दिया गया और पाकिस्तानी जवान और आतंकी मारे गए. ये बदलते भारत की निशानी है. Advertisement 11 दिन में दिया पुलवामा का जवाबउन्होंने कहा कि इसके बाद साल 2019 में पुलवामा में CRPF के 40 जवानों की हत्या की गई और पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा. नड्डा ने कहा कि 11 दिन के भीतर बालाकोट एयरस्ट्राइक कर पुलवामा हमले का जवाब दिया गया. सेना ने 70 किमी के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया.VIDEO | Operation Sindoor Debate: BJP MP and Union Minister JP Nadda says, “‘22 minute mein April 22 ka badla le liya humne. . I can say this on record, never in history has Pakistan been given a response like the one delivered… pic.twitter.com/VMZ5b7qo41— Press Trust of India July 30, 2025जेपी नड्डा ने कहा कि यह राजनीतिक इच्छाशक्ति की निशानी है. वरना पहले हम देखेंगे, विचार करेंगे, डोजियर भेजेंगे और बिरयानी खिलाएंगे होता था. लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने गलती कर दी है और खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इन शब्दों से आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति साफ होती है.22 मिनट में 22 अप्रैल का बदलाबीजेपी सांसद नड्डा ने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी बिहार के मधुबनी में पंचायती राज के एक कार्यक्रम में गए थे, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाया है कि वह चुनावी जनसभा करने गए थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. इसके बाद 13 दिन के भीतर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम हमले का जवाब दिया गया. Advertisement राज्यसभा में नेता सदन नड्डा ने कहा कि हमने पाकिस्तान में 300 किमी घुसकर हमला किया और आतंकी ठिकाने तबाह किए. साथ ही पाकिस्तान के हवाई ठिकानों को भी टारगेट किया गया. जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों को तबाह किया गया. उन्होंने कहा कि 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला लिया गया, ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ. कभी भी किसी सरकार ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब नहीं दिया था, जैसा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया गया.ये भी पढ़ें: 'भारतीय सेना खुद ही सक्षम, उसे किसी की जरूरत नहीं...', चीन-PAK की दोस्ती पर बोले जयशंकरजेपी नड्डा ने सदन को बताया कि हमले के बाद पाकिस्तान ने हजार के आसपास मिसाइल और ड्रोन हमारे ऊपर छोड़े, लेकिन भारत की फौज के पराक्रम की वजह से एक भी नागरिक हताहत नहीं हुआ. फिर इसके जवाब में भारतीय सेना ने सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 हवाई ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया, जिनकी हालत ऐसी है कि वो अब बंद पड़े हैं. विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि उस समय की कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की हद को समझना होगा कि 2008 में जयपुर धमाके के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों पर सहमति बनी. उन्होंने कहा कि वे हमें गोलियों से भूनते रहे और हम उन्हें बिरयानी खिलाने चले. नड्डा ने कहा कि उस समय की सरकार ने 2005 के दिल्ली सीरियल बम ब्लास्ट, 2006 के वाराणसी आतंकी हमले और 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों पर कोई एक्शन नहीं लिया. उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि उस दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच आतंक, व्यापार और पर्यटन तीनों एक साथ चलते रहे.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Operation Sindoor Strike On Terrorist Rajya Sabha Parliament Monsoon Session Jammu And Kashmir Terror Attacks Pahalgam Terror Attack Balakot Air Strike Surgical Strike Uri Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेपी नड्डा ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी हैजेपी नड्डा ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी हैजेपी नड्डा ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी है
Read more »

मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, जानें कौन-कौन से दल हुए शामिलमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, जानें कौन-कौन से दल हुए शामिलMonsoon Session of Parliament: मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कई सांसद शामिल हुए। विपक्ष से भी कई सदस्यों ने इसमें भाग लिया।
Read more »

विजय वडेट्टीवार ने माणिकराव कोकाटे के बयान का किया सर्मथन, बोले- महाराष्ट्र सरकार की हालत बदतरविजय वडेट्टीवार ने माणिकराव कोकाटे के बयान का किया सर्मथन, बोले- महाराष्ट्र सरकार की हालत बदतरविजय वडेट्टीवार ने माणिकराव कोकाटे के बयान का किया सर्मथन, बोले- महाराष्ट्र सरकार की हालत बदतर
Read more »

प्रियंका गांधी ने पूछा- पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री ने इस्तीफ़ा क्यों नहीं दियाप्रियंका गांधी ने पूछा- पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री ने इस्तीफ़ा क्यों नहीं दियालोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दूसरे दिन भी बहस जारी है और विपक्षी दलों के नेताओं ने पहलगाम घटना में सुरक्षा चूक पर सरकार को घेरा है.
Read more »

देश में जिन 26 लोगों की जानें गईं, उसके लिए किसको सजा मिली? गहलोत का सियासी हमलादेश में जिन 26 लोगों की जानें गईं, उसके लिए किसको सजा मिली? गहलोत का सियासी हमलाAshok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने पर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।
Read more »

वो हमें गोलियों से भूनते रहे और हम उनको बिरयानी खिलाने चले...राज्यसभा में गरजे नड्डा, कांग्रेस पर हल्ला बोलवो हमें गोलियों से भूनते रहे और हम उनको बिरयानी खिलाने चले...राज्यसभा में गरजे नड्डा, कांग्रेस पर हल्ला बोलMonsoon Session 2025: राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी (तत्कालीन कांग्रेस सरकार की) तुष्टिकरण की सीमा को समझने की जरूरत है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:53:08