Bihar News: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने कहा कि आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि “इस तरह का गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाला बयान देना गलत है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.”
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह के विवादित बयान पर अब कार्रवाई तय हो गई है. बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी.
उन्होंने कहा कि “इस तरह का गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाला बयान देना गलत है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.” दरअसल, आरजेडी नेता सुनील सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि “अगर मतगणना में धांधली हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा.”उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है. कई नेताओं ने इसे चुनाव आयोग और कानून व्यवस्था की खुली चुनौती बताया. आरजेडी नेता के इस भड़काऊ भाषण को लेकर बवाल मच गया है. एनडीए के नेताओं ने सीधे तौर पर आरजेडी के इस धमकी भरे संदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है. आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि “इस बार का मतदान बदलाव के लिए हुआ है. जनता ने नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार को पूरी तरह नकार दिया है. बिहार की जनता अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है.” उन्होंने आगे कहा कि “हमने 2020 में भी देखा था कि चार-चार घंटे तक मतगणना रोकी गई थी, कई सीटों पर परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी. लेकिन इस बार अगर वैसा कुछ हुआ, तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा. आरजेडी के कार्यकर्ता और जनता चुप नहीं बैठेगी”.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 RJD Leader Statement Sunil Kumar Singh Controversy FIR Against RJD Leader Bihar DGP Action Election Counting Controversy Political Reaction Bihar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में IAS दंपत्ति के बीच घरेलू हिंसा का मामला, FIR दर्जराजस्थान में दो IAS अधिकारियों के बीच घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। IAS भारती दीक्षित ने अपने पति IAS आशीष मोदी पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, जासूसी और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। FIR जयपुर के SMS हॉस्पिटल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
Read more »
Howrah News: একাধিক মহিলার সঙ্গে ঘনিষ্ঠতা, প্রতিবাদ করলেই মার... বিজেপি যুবনেতার বিরুদ্ধে থানায় অভিযোগ স্ত্রীর...FIR lodged against A BJP Leader by his wife in Howrah
Read more »
पंचकूला में पूर्व DGP पर दर्ज मर्डर केस में ट्विस्ट: शिकायतकर्ता पर लव जिहाद का आरोप; मलेरकोटला हाउस पेज की...Shamshuddin Choudhary Malerkotla Accused Love Jihad Haryana Panchkula Punjab Former DGP Mustafa Family FIR Malerkotla House Facebook Page Post हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा परिवार पर एफआईआर करवाने वाले शमशुद्दीन चौधरी के खिलाफ लव जेहाद का आरोप लगा है। लव जेहाद का यह आरोप मलेरकोटला हाऊस फेसबुक पेज पर पोस्ट में लगाया है।...
Read more »
'वीडियो वायरल कर दूंगी...' IPL क्रिकेटर विपराज निगम को महिला ने किया ब्लैकमेल, दर्ज करवाई FIR, जानें पूरा मामलाIPL खिलाड़ी विपराज निगम ने बाराबंकी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी FIR में आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है.
Read more »
अलीगढ़: प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का विरोध, शिक्षक निलंबित, FIR दर्जअलीगढ़ के शाहपुर कुतुब के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वंदे मातरम का विरोध करने वाले सहायक अध्यापक शमसुल हसन को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम गाने से इनकार किया और विवाद खड़ा कर दिया. शिक्षा विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की, वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है.
Read more »
“நான் கைது செய்யப்படவில்லை, அது பொய் புகார்” பிக்பாஸ் தினேஷ் விளக்கம்!Dinesh Gopalsamy Says The FIR Is Fabricated : அரசு வேலை வாங்கித் தருவதாக கூறி சமையல்காரரிடம் 3 லட்சம் ரூபாய் மோசடி செய்ததாக பிக் பாஸ் புகழ் தினேஷ் மீது புகார் எழுந்ததை ஒட்டி, அவர் இதற்கு விளக்கமளித்திருக்கிறார்.
Read more »
