Jharkhand News रिम्स RIMS के निदेशक डॉ. राजकुमार पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ.
राज्य ब्यूरो, रांची। रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाई कोर्ट के आदेश पर रिम्स के निदेशक पद पर दोबारा योगदान देने वाले डॉ. राजकुमार पर कई आरोप लगाते हुए अपनी सीमा में रहने की उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि डॉ.
राजकुमार सुपर पावर हो गए हैं। वे दायरे से बाहर जाकर काम कर रहे हैं। जो निर्णय रिम्स शासी परिषद को लेना है, उसे खुद ले रहे हैं। निदेशक रिम्स और स्वास्थ्य विभाग को हल्का करने का काम कर रहे हैं। उन्हें नेतागीरी ही करनी है तो यूपी जाकर करें। चुनाव लड़ लें। स्वास्थ्य विभाग को राजनीति का अड्डा मत बनाएं। मंत्री ने कहा कि जल्द ही रिम्स शासी परिषद की बैठक में जरूरी निर्णय लिया जाएगा। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिम्स नियम से चलता है, हमलोग अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट का कानून का पूरा सम्मान करते हैं। कोर्ट का आदेश है, इसलिए इरफान अंसारी चुप हैं। मामला कोर्ट में है, छह को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग में जो भी पदाधिकारी आएं, बढ़िया काम करिए और सरकार की छवि बनाने का काम करें। रिम्स चिकित्सकों को मिली सभी प्रोन्नति होल्ड स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉ. राजकुमार आनन-फानन में चार्ज ले लिए। उसके बाद मनमाने तरीके से फैसले ले रहे हैं। कैबिनेट ने नौ माह पहले मशीन खरीदने का आदेश दिया, जब वे नहीं माने, जिसके बाद एक्शन लिया गया। अब अचानक एक दिन में कौन सा जादू कर दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि निदेशक को जानकारी का अभाव है, वह कोर्ट आदेश की अवमानना कर रहे हैं। रिम्स डॉक्टरों के प्रोमोशन का मामला होल्ड किया गया है। निदेशक के चिट्ठी निकाल देने और मीडिया में दे देने से कोई कैसे मान लेगा। सभी चिकित्सकों को नियमानुसार प्रोन्नति दी जाएगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव ने भी कहा कि प्रोन्नति में भेदभाव की शिकायत है। जीबी के आदेश से परे जाकर निर्णय लेना नियमविरुद्ध है। यह भी पढ़ें- Jharkhand: मंत्री इरफान अंसारी की छवि धूमिल करने का मामला, फेमस यूट्यूब चैनल के संपादक पर दर्ज हुआ केस Aman Sahu Encounter: अमन साहू एनकाउंटर मामले में नया मोड़, DGP अनुराग गुप्ता पर लगे गंभीर आरोप
Dr Irfan Ansari Irfan Ansari News Dr Rajkumar RIMS News Health Minister Jharkhand News Jharkhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम: 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला के लाभार्थियों को भी झटका; ...LPG Gas Cylinder Price Hiked By Rs 50; घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी
Read more »
Jharkhand News: एक्शन में मंत्री इरफान अंसारी, GM को नौकरी से निकालने के बाद RIMS निदेशक को पद से हटायाझारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स रांची के निदेशक डॉ. राज कुमार को पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। डॉ.
Read more »
Pahalgam Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दी धमकी, कहा- उन्होंने हमला किया तो हम भी जवाब देंगेPakistani MoD alerts India for attack news in hindi Pahalgam Attack Pahalgam Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दी धमकी, कहा- उन्होंने हमला किया तो हम भी जवाब देंगे विदेश
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को 4 महीने का वेतन देंगे मंत्री इरफान अंसारी, बोले- आतंकियों ने हिट-एंड-रन की रणनीति अपनाईPahalgam Terrorist Attack: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी 4 महीने की सैलरी मृतकों के परिवारों को देने का ऐलान किया है। मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी...
Read more »
कांग्रेस ने अपने नेताओं को दी नसीहत, कहा- पहलगाम आतंकी हमले पर बेतुकी बयानबाजी ना करेंकांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपने कुछ नेताओं के बयानों से खुद को अलग कर लिया है। जयराम रमेश ने साफ कहा कि पार्टी का आधिकारिक रुख केवल कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव और मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी के बयानों में प्रतिबिंबित होता है। कांग्रेस ने खुफिया तंत्र की विफलता की जांच की मांग की है और पाकिस्तान को हमले का साजिशकर्ता बताया...
Read more »
हवाओं ने किराया तापमान, आज बारिश के आसार: 48 घंटों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्र...कानपुर समेत यूपी में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बादलों और हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। इससे हीटवेव और लू से लोगों को राहत मिली है। बीते 48 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 7कानपुर समेत यूपी में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बादलों और हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। इससे हीटवेव और लू से लोगों को...
Read more »
