Nitish Kumar Silence: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से अपनी समृद्धि यात्रा पर हैं। इस दौरान अपने भाषण में वो बिहार से जुड़ी हर बात कर रहे हैं लेकिन राज्यसभा चुनाव में नॉमिनेशन पर कुछ नहीं बोल रहे, जानिए क्यों?
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल को बड़े तोहफे दिए हैं जिनमें कुल 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास शामिल है। नीतीश कुमार ने इस दौरान जनता के बीच अपना भाषण भी दिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने मंच से काफी देर तक लोगों को अपनी बातें-विजन बताया, लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर एक भी बात नहीं की। जबकि यही नीतीश कुमार पहले अपने फैसले को हर सभा, रैली में खुल कर बताया करते थे। नीतीश अब राज्यसभा की बात नहीं कर रहेनीतीश आखिर राज्यसभा चुनाव की बात अब सार्वजनिक तौर पर क्यों नहीं कर रहे। हाल के दिनों में नीतीश कुमार ने सिर्फ सोशल मीडिया के अलावा सार्वजनिक तौर पर कहीं भी राज्यसभा चुनाव में अपने नामांकन और कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कुछ नहीं कहा है। सुपौल में अंदाजा लगाया जा रहा था कि नीतीश इस पर शायद कुछ बोलें, लेकिन यहां भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुपौल में भी नीतीश ने इस पर कुछ नहीं बोला नीतीश कुमार ने अपने भाषण में हर बात का जिक्र किया। जैसे उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अच्छी तरह से पता है कि 2005 के पहले बिहार की क्या दशा थी। लॉ एंड ऑर्डर का ये हाल था कि लोग शाम होने के बाद घर से निकलने से डरते थे। सांप्रदायिक तनावों की घटना आम बात हो चुकी थी। नीतीश कुमार ने सुपौल में इतना सबकुछ कहा लेकिन लेकिन राज्यसभा चुनाव के जरिए अपने दिल्ली जाने पर नीतीश ने कुछ भी नहीं बोला। नीतीश अभी बिहार के मुख्यमंत्री तो रहेंगे ही- डॉ संजय कुमार नीतीश कुमार के इस स्टैंड को लेकर मशहूर शिक्षाविद् और पॉलिटिकल एक्सपर्ट डॉ संजय कुमार के मुताबिक 'अभी भी नीतीश को इस बात की समझ है कि बिहार की राजनीति वही चलाएंगे। ठीक है कि नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो सीएम कोई और होगा। इसलिए वो राज्यसभा जाने की चर्चा को स्किप कर जा रहे हैं। उनके लोगों ने भी साफ कहा कि राज्यसभा का सदस्य होने के बाद भी बिहार पर उनकी पैनी निगाहें होंगी। वहीं नीतीश कुमार के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो कभी भी अपना निर्णय बदल सकते हैं। वहीं 16 मार्च के बाद से भी 6 महीने तक नीतीश मुख्यमंत्री रह ही सकते हैं।''10 अप्रैल के बाद नीतीश क्या फैसला लेंगे, किसी को नहीं पता'डॉ संजय कुमार ने NBT संवाददाता से बात करते हुए कहा कि 'संजय झा ने साफ कहा है कि 10 अप्रैल के बाद ही बिहार में कोई नया मुख्यमंत्री होगा। अब 10 अप्रैल के बाद नीतीश क्या फैसला लेंगे, ये अभी कहां तय है। इसीलिए नीतीश राज्यसभा जाने की बात को पब्लिक डोमेन में प्रचारित नहीं करना चाहते हैं।' कुल मिलाकर ये माना जा सकता है कि किसी भी पब्लिक फोरम में राज्यसभा पर बात न करने के मामले में नीतीश कुमार की कोई न कोई रणनीति जरूर है, जो सिर्फ उनके मन में है, उसे और कोई नहीं जानता।.
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल को बड़े तोहफे दिए हैं जिनमें कुल 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास शामिल है। नीतीश कुमार ने इस दौरान जनता के बीच अपना भाषण भी दिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने मंच से काफी देर तक लोगों को अपनी बातें-विजन बताया, लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर एक भी बात नहीं की। जबकि यही नीतीश कुमार पहले अपने फैसले को हर सभा, रैली में खुल कर बताया करते थे। नीतीश अब राज्यसभा की बात नहीं कर रहेनीतीश आखिर राज्यसभा चुनाव की बात अब सार्वजनिक तौर पर क्यों नहीं कर रहे। हाल के दिनों में नीतीश कुमार ने सिर्फ सोशल मीडिया के अलावा सार्वजनिक तौर पर कहीं भी राज्यसभा चुनाव में अपने नामांकन और कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कुछ नहीं कहा है। सुपौल में अंदाजा लगाया जा रहा था कि नीतीश इस पर शायद कुछ बोलें, लेकिन यहां भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुपौल में भी नीतीश ने इस पर कुछ नहीं बोलानीतीश कुमार ने अपने भाषण में हर बात का जिक्र किया। जैसे उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अच्छी तरह से पता है कि 2005 के पहले बिहार की क्या दशा थी। लॉ एंड ऑर्डर का ये हाल था कि लोग शाम होने के बाद घर से निकलने से डरते थे। सांप्रदायिक तनावों की घटना आम बात हो चुकी थी। नीतीश कुमार ने सुपौल में इतना सबकुछ कहा लेकिन लेकिन राज्यसभा चुनाव के जरिए अपने दिल्ली जाने पर नीतीश ने कुछ भी नहीं बोला। नीतीश अभी बिहार के मुख्यमंत्री तो रहेंगे ही- डॉ संजय कुमारनीतीश कुमार के इस स्टैंड को लेकर मशहूर शिक्षाविद् और पॉलिटिकल एक्सपर्ट डॉ संजय कुमार के मुताबिक 'अभी भी नीतीश को इस बात की समझ है कि बिहार की राजनीति वही चलाएंगे। ठीक है कि नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो सीएम कोई और होगा। इसलिए वो राज्यसभा जाने की चर्चा को स्किप कर जा रहे हैं। उनके लोगों ने भी साफ कहा कि राज्यसभा का सदस्य होने के बाद भी बिहार पर उनकी पैनी निगाहें होंगी। वहीं नीतीश कुमार के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो कभी भी अपना निर्णय बदल सकते हैं। वहीं 16 मार्च के बाद से भी 6 महीने तक नीतीश मुख्यमंत्री रह ही सकते हैं।''10 अप्रैल के बाद नीतीश क्या फैसला लेंगे, किसी को नहीं पता'डॉ संजय कुमार ने NBT संवाददाता से बात करते हुए कहा कि 'संजय झा ने साफ कहा है कि 10 अप्रैल के बाद ही बिहार में कोई नया मुख्यमंत्री होगा। अब 10 अप्रैल के बाद नीतीश क्या फैसला लेंगे, ये अभी कहां तय है। इसीलिए नीतीश राज्यसभा जाने की बात को पब्लिक डोमेन में प्रचारित नहीं करना चाहते हैं।' कुल मिलाकर ये माना जा सकता है कि किसी भी पब्लिक फोरम में राज्यसभा पर बात न करने के मामले में नीतीश कुमार की कोई न कोई रणनीति जरूर है, जो सिर्फ उनके मन में है, उसे और कोई नहीं जानता।
नीतीश कुमार न्यूज नीतीश कुमार राज्यसभा नीतीश कुमार बिहार के सीएम कब तक रहेंगे नीतीश कुमार बिहार के सीएम कब तक Bihar News बिहार समाचार Nitish Kumar Silence On Rajya Sabha Election Nitish Kumar Nitish Kumar News Bihar Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीतीश कुमार और स्पीकर के बीच विधानसभा में तकरार, JDU-BJP में अभूतपूर्व दरार?Video | क्या बिहार विधानसभा में सीधे स्पीकर को तल्ख तेवर दिखाकर NitishKumar ने BJP को खुली चुनौती दे दी है? | UtkarshSingh_
Read more »
Bihar Politics: JDU 2025 का चुनाव Nitish Kumar के नेतृत्व में लड़ेगी | Nitish Kumar | JDUBihar Politics: जेडीयू (JDU) ने एक बार फिर बिहार (Bihar) विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है, हालांकि इस बार उसमें विशेष पैकेज का भी ज़िक्र करके अपना रुख़ नरम कर दिया। पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए कहा गया कि 2025 का विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा । पार्टी ने मोदी...
Read more »
Nitish Kumar Net Worth: ১৩টি গরু, ১০টি বাছুর, মাত্র ২১ হাজার ক্যাশ! ১০ বারের মুখ্যমন্ত্রী নীতীশ কুমারের এই মাত্র মোট সম্পত্তি? আশ্চর্য...Nitish Kumar Net Worth 13 Cows 10 Calves Rs 21k Cash What Is Nitish Kumar Net Worth know Annual Disclosure Of Assets of bihar cm
Read more »
Nitish Kumar Political Journey: মধুচন্দ্রিমাতেই কি তাল কাটবে নীতীশের নতুন সংসারের? বিহারের ‘গেম অব থ্রোনস’-এর ধাঁধায় একমাত্র কনস্ট্যান্ট কুর্সি কুমার...Nitish Kumar Political Journey, ONE MAN MANY SWITCHES, Why Nitish Kumar is Kursi Kumar the undisputed king in Bihar game of thrones
Read more »
Nitish Kumar Hijab Controversy: Pakistani Don ने CM Nitish Kumar को दी धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षाNitish Kumar Hijab Controversy: हिजाब विवाद को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ सकती है. पाकिस्तानी डॉन माफी न मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है. हालांकि नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Read more »
नीतीश ने हिजाब खींचा, पति ने नुसरत को कोलकाता भेजा: बाहर निकलने पर पाबंदी, भाई बोले- मजबूरी है, नहीं चाहते ...Bihar CM Nitish Kumar Hijab Row Vs Victim Doctor Brother; Follow Nitish Kumar Nusrat Parveen Latest News, Investigation Report On Dainik Bhaskar.
Read more »
