VIDEO: राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी के न बीवी, न बच्चा; किसके लिए करेंगे भ्रष्टाचार
VIDEO: राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी के न बीवी, न बच्चा; किसके लिए करेंगे भ्रष्टाचार जनसत्ता ऑनलाइन March 31, 2019 12:44 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खारिज किया है। सिंह ने कहा कि ‘चुनाव में लोगों को गुमराह करने वाली बातें नहीं बोली जानी चाहिए।’ उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए कहा, “लंबे समय तक राजनीतिक क्षेत्र में काम करते हुए लोगों ने उन्हें देखा है। पांच वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं।” राजनाथ ने इसके बाद भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर समाचार चैनल टीवी9 भारतवर्ष के कार्यक्रम में कहा, “उनके दामन पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। और दूसरी चीज वह भ्रष्टाचार किसके लिए करेंगे? कौन है? न तो बीवी है, न बच्चे हैं, कोई नहीं है। सारा देश ही उनके लिए परिवार है। ऐसा व्यक्ति तो प्योर होगा ही। जो भी मैंने कहा है, सोच-समझकर कहा है।” सितंबर 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रत्याशियों के हलफनामे को पूरी तरह भरना अनिवार्य कर दिया था। इसी के बाद 2014 में मोदी ने जसोदाबेन को आधिकारिक रूप से पत्नी बताया। चुनाव आयोग ने तब चेतावनी भी दी थी कि अगर कोई कॉलम खाली छोड़ा गया तो प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। #RashtriyaSammelan में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया चौकीदार चोर नहीं प्योर है का नारा.
@ajitanjum @rajnathsingh pic.twitter.com/YPrJQ0BCEIमोदी के चुनावी हलफनामे में पत्नी का नाम जाहिर करने के बाद, उनके बड़े भाई सोमभाई मोदी ने एक बयान जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने मोदी और जशोदा बेन की शादी से जुड़ी परिस्थितियां जनता के सामने रखते हुए ‘हाथ जोड़कर’ अपील की थी कि “नरेंद्र मोदी के वर्तमान हालात और 45-50 साल पहले, बचपन में हुई घटनाओं को जोड़कर न देखें।” सोमभाई ने कहा था कि ”यह शादी मोदी के बचपन में हुई और एक रस्म भर थी क्योंकि नरेंद्रभाई पहले ही घर छोड़ चुके थे। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोटिंग के लिए PM नरेंद्र मोदी की अपील, बोले- पोलिंग बूथ पर करें 'टोटल धमाल'पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित को टैग करते हुए कहा है कि बॉक्स ऑफिस पर टोटल धमाल मचाने के बाद अब पोलिंग बूथ पर टोटल धमाल मचाने का वक्त है. पीएम ने कहा कि VoteKar मूवमेंट को सपोर्ट कर आप भारत के लोकतंत्र मजबूत करेंगे.
Read more »
'पीएम नरेंद्र मोदी' के इस गाने से नाराज हैं सलमान खान, क्या है वजह?– News18 हिंदीइस गाने पर 'पीएम नरेंद्र मोदी' के प्रोड्यूसर संदीप एससिंह ने सफाई दे दी थी. इससे कंट्रोवर्सी तो शांत हो गई. लेकिन सलमान को ये बात अच्छी नहीं लग रही है.
Read more »
'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के चार निर्माताओं को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस– News18 हिंदीBREAKING: 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के चार निर्माताओं को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
Read more »
PM मोदी के ट्वीट के बाद लुढ़का शेयर बाजार, संबोधन के बाद बढ़ी रौनकपीएम NarendraModi के ट्वीट के बाद सेंसेक्स की शुरुआती बढ़त में करीब 70 अंकों की गिरावट आई, हालांकि पीएम के संबोधन के बाद शेयर बाजार की बढ़त 200 अंक तक पहुंच गई. MissionShakti
Read more »
नरेंद्र मोदी का A+ तो राहुल गांधी का है B+, जानिए मशहूर नेताओं के ब्लड ग्रुप
Read more »
मिशन शक्ति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें- Amarujalaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में भारत के एक शानदार मिशन के बारे में बताया कि कैसे हमारे वैज्ञानिकों ने महज
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
अयोध्या में प्रियंका गांधी के सामने ही लगे 'मोदी-मोदी' के नारे-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव प्रचार के लिए अयोध्या पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। इसके जवाब में कांग्रेसियों ने 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए।
Read more »
