पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया VoteKar अभियान
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जानी-मानी हस्तियों से एक बार फिर अपील की है कि वे लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए #VoteKar अभियान शुरू किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मिनट की अवधि में 16 ट्वीट किए और 40 हस्तियों, संस्थानों को टैग किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा,"मेरे साथी भारतीयों, समय आ गया है कि हम आवाज दें कि #VoteKar, आने वाले लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित करें कि आप और आपका परिवार, दोस्त रिकॉर्ड संख्या में आएं, आपका ऐसा करना देश के भविष्य पर सकारात्मक असर डालेगा." इसके बाद पीएम मोदी ने एक्टर अनुपम खेर, कबीर बेदी और डायरेक्टर शेखर कपूर को टैग करते हुए कहा कि इन्होंने विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है. पीएम ने कहा कि इनसे उनकी अपील है कि क्या वे अपने साथी भारतीयों को बताएंगे कि वे आनेवाले चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने आएं?In the upcoming Lok Sabha elections, ensure that you as well as your family and friends turnout in record numbers.— Chowkidar Narendra Modi March 24, 2019अभिनेता ऋतिक रोशन और माधवन से भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसी ही अपील की है और कहा है कि ऐसा कर वे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करें. पीएम मोदी ने अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित को टैग करते हुए कहा है कि बॉक्स ऑफिस पर टोटल धमाल मचाने के बाद अब पोलिंग बूथ पर टोटल धमाल मचाने का वक्त है. पीएम ने कहा कि #VoteKar मूवमेंट को सपोर्ट कर आप भारत के लोकतंत्र मजबूत करेंगे.After the box office, it is time to create Total Dhamaal at the polling booths.Let us ensure high voter turnout! — Chowkidar Narendra Modi March 24, 2019पीएम मोदी ने आजतक की एंकर श्वेता सिंह और चित्रा त्रिपाठी को टैग करते हुए कहा कि यदि ये लोग अपना टाइम और ऊर्जा को इस मूवमेंट के प्रचार-प्रसार में लगाएंगे तो ये शानदार होगा. आप भारत के लोगों को कहिए वोट कर. It would be wonderful if @SwetaSinghAT, @debjani_ghosh_ and @chitraaum devote time and energy towards boosting voter turnout in the upcoming Parliamentary elections.— Chowkidar Narendra Modi March 24, 2019बता दें कि पीएम मोदी ने इसी महीने देश की जानी-मानी हस्तियों से ऐसी ही अपील की थी. रविवार को ट्वीट में पीएम मोदी ने निर्देशक मधुर भंडारकर, विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता राजकुमार राव को भी टैग किया है. प्रधानमंत्री ने क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार के अलावा जानी-मानी एथलीट हिमा दास, दीपा करमाकर और साक्षी मलिक को भी अपने ट्वीट में टैग किया है और उनसे अपील की है कि आने वाले चुनाव में लोगों को बढ़ चढ़कर वोट करने के लिए कहें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
प्रियंका के विंध्याचल मंदिर पहुंचते ही लगे मोदी-मोदी के नारे..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मोदी- मोदी के नारे लगाने लगे।
Read more »
पब्लिक डिमांड पर इस दिन रिलीज हो रही है पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक– News18 हिंदीफिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा, ये 1.3 बिलिन लोगों की कहानी है और उन्हें उनकी कहानी दिखाने के लिए मैं और नहीं रुक सकता. बता दें कि ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी.
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
मोदी की बायोपिक पर बैन को लेकर विवेक ओबरॉय ने दिया ये जवाबविपक्ष की फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा कि हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है.
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तमिलनाडु के 111 किसानप्रधानमंत्री मोदी पर वादा नहीं पूरा करने का आरोप लगाते हुए किसान नेता अय्याकन्नु ने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा अपने घोषणापत्र में हमारी मांगों को शामिल करे. अगर वे ऐसा करते हैं तो हम अपना फैसला वापस ले लेंगे.
Read more »
'मोदी जी को बताना है हम जिताना भी जानते हैं और हराना भी'चंद्रशेखर आज़ाद पीएम मोदी के ख़िलाफ़ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
