हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में करीना एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस की भूमिका में हैं। कहानी एक बच्चे की हत्या की है, जिसमें पूरा शहर संदिग्ध है। करीब 1 मिनट के टीजर में करीना ने हर फ्रेम में जान डाल दी...
करीना कपूर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर मंगलवार, 20 अगस्त को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है। बीते साल 2023 में लंदन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था और तभी से इसकी जबरदस्त तारीफ हो रही है। करीब 1 मिनट के टीजर में वह सबकुछ है, जो इस थ्रिलर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा देता है। कहानी एक लापता बच्चे की तलाश से शुरू होती है, जो एक मर्डर केस में बदल जाती है। करीना कपूर फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन जासूस जसमीत भामरा के किरदार में हैं और वह हर फ्रेम में शानदार लगी है।'द बकिंघम मर्डर्स' को जहां हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है, वहीं इसे करीना कपूर खान, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। टीजर की शुरुआत एक लापता बच्चे की तलाश से शुरू होती है। करीना कपूर के किरदार जसमीत को यह केस सौंपा जाता है। पता चलता है कि इस 10 साल के बच्चे की हत्या हो गई है।यहां देखें, 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर कहानी ऐसी कि पूरा शहर बन जाता है संदिग्ध'वैरायटी' मैगजीन के मुताबिक, फिल्म में करीना कपूर का किरदार जसमीत भामरा खुद अपने बेटे को खो चुकी है। वह एक जासूस और उससे भी आगे एक मां है। ऐसे में जब उसे बकिंघमशायर में एक 10 साल बच्चे की हत्या की जांच सौंपी जाती है, तो मामला कानूनी और जज्बाती दोनों बन जाता है। कहानी में आगे कई रहस्य हैं, जिसके सिरे उधड़ते हैं, तो शहर का हर व्यक्ति मामले का संदिग्ध बन जाता है।करीना बोलीं- 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' की केट विंसलेट जैसा है किरदारइस फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। इस फिल्म से करीना कपूर बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही है। 'वैराइटी' को दिए इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' में दिग्गज हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट की भूमिका से प्रेरित है। करीना ने कहा, 'मुझे 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए, तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी। इसलिए हमने उसी तर्ज पर कहानी और किरदार में थोड़ा बदलाव किया है। Chhava Teaser: विक्की कौशल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी बन मारी दहाड़, 1 मिनट में ही उड़ा दिए होश द बकिंघम मर्डर्स: जस भामरा बनकर आ रही हैं करीना कपूर, आ गया फर्स्ट लुक पोस्टर, जानिए कहानी, कास्ट सबकुछ'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज डेट'द बकिंघम मर्डर्स' भारत में 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन प्रमुख भूमिकाओं कलाकार हैं।.
करीना कपूर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर मंगलवार, 20 अगस्त को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है। बीते साल 2023 में लंदन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था और तभी से इसकी जबरदस्त तारीफ हो रही है। करीब 1 मिनट के टीजर में वह सबकुछ है, जो इस थ्रिलर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा देता है। कहानी एक लापता बच्चे की तलाश से शुरू होती है, जो एक मर्डर केस में बदल जाती है। करीना कपूर फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन जासूस जसमीत भामरा के किरदार में हैं और वह हर फ्रेम में शानदार लगी है।'द बकिंघम मर्डर्स' को जहां हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है, वहीं इसे करीना कपूर खान, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। टीजर की शुरुआत एक लापता बच्चे की तलाश से शुरू होती है। करीना कपूर के किरदार जसमीत को यह केस सौंपा जाता है। पता चलता है कि इस 10 साल के बच्चे की हत्या हो गई है।यहां देखें, 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर कहानी ऐसी कि पूरा शहर बन जाता है संदिग्ध'वैरायटी' मैगजीन के मुताबिक, फिल्म में करीना कपूर का किरदार जसमीत भामरा खुद अपने बेटे को खो चुकी है। वह एक जासूस और उससे भी आगे एक मां है। ऐसे में जब उसे बकिंघमशायर में एक 10 साल बच्चे की हत्या की जांच सौंपी जाती है, तो मामला कानूनी और जज्बाती दोनों बन जाता है। कहानी में आगे कई रहस्य हैं, जिसके सिरे उधड़ते हैं, तो शहर का हर व्यक्ति मामले का संदिग्ध बन जाता है।करीना बोलीं- 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' की केट विंसलेट जैसा है किरदारइस फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। इस फिल्म से करीना कपूर बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही है। 'वैराइटी' को दिए इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' में दिग्गज हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट की भूमिका से प्रेरित है। करीना ने कहा, 'मुझे 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए, तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी। इसलिए हमने उसी तर्ज पर कहानी और किरदार में थोड़ा बदलाव किया है। Chhava Teaser: विक्की कौशल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी बन मारी दहाड़, 1 मिनट में ही उड़ा दिए होश द बकिंघम मर्डर्स: जस भामरा बनकर आ रही हैं करीना कपूर, आ गया फर्स्ट लुक पोस्टर, जानिए कहानी, कास्ट सबकुछ'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज डेट'द बकिंघम मर्डर्स' भारत में 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन प्रमुख भूमिकाओं कलाकार हैं।
The Buckingham Murders Release Date The Buckingham Murders Story The Buckingham Murders Kareena Kapoor द बकिंघम मर्डर्स का टीजर रिलीज द बकिंघम मर्डर्स कास्ट द बकिंघम मर्डर्स करीना कपूर फिल्म द बकिंघम मर्डर्स करीना की फिल्म कब रिलीज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bipasha Basu: ‘राज’ के सेट पर बढ़ने लगी थीं बिपाशा और डिनो की दूरियां, विक्रम भट्ट ने साझा किया किस्साविक्रम भट्ट की फिल्म ‘राज’ बॉलीवुड की सबसे शानदार हॉरर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
Read more »
Kanguva Trailer Release: ‘कंगुवा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सूर्या और बॉबी के एक्शन से कांपी दर्शकों की रूहदक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 12 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
Read more »
शाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने' के 15 साल पूरे, फैंस ने की सीक्वल की मांगशाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने' के 15 साल पूरे, फैंस ने की सीक्वल की मांग
Read more »
मिस्ट्री से भरी करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का पोस्टर हुआ लॉन्च, कल रिलीज होगा टीजर!करीना कपूर खान, जो अपनी कमाल की परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, वह इस बार भी सभी को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. पोस्टर में एक्ट्रेस काफी दमदार लुक में लक्ष्य को निहारती नजर आ रही हैं.
Read more »
Kareena Kapoor Khan की 'द बकिंघम मर्डर्स' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा शानदार टीजरकरीना कपूर खान की आने वाली फिल्म द बकिंघम मर्डर्स The Buckingham Murders काफी सुर्खियों में हैं। पहली बार अभिनेत्री इस तरह के किरदार में पर्दे पर नजर आएंगी। फैंस के बीच इस मूवी को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसके करीना चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। मेकर्स ने नए पोस्ट के साथ टीजर का एलान कर दिया...
Read more »
'द बकिंघम मर्डर्स' के पोस्टर में सड़क पर तन्हा दिखीं करीना'द बकिंघम मर्डर्स' के पोस्टर में सड़क पर तन्हा दिखीं करीना
Read more »
