'देश के कई क्षेत्रों में 'चिंता का माहौल', महाराष्ट्र में मणिपुर जैसी अशांति की आशंका', शरद पवार ने चिंता जताई

Maharashtra News

'देश के कई क्षेत्रों में 'चिंता का माहौल', महाराष्ट्र में मणिपुर जैसी अशांति की आशंका', शरद पवार ने चिंता जताई
Sharad PawarManipur Violence
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 68%

अर्थव्यवस्था के विकास और मजबूती के लिए सामाजिक एकता पर जोर देते हुए पवार ने कहा कि तनाव और विभाजन की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में मणिपुर जैसी अशांति की आशंका पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश के विकास के लिए सामाजिक एकता जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ऐसा क्यों सोचते हैं।रविवार शाम नवी मुंबई में सामाजिक एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने मणिपुर में जातीय संघर्ष से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके की भी आलोचना की।मणिपुर में पिछले साल मई में शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। पवार ने ऐसा सोचने का कारण नहीं बताया। हालांकि उनकी यह टिप्पणी मराठा-ओबीसी आरक्षण विवाद को लेकर समुदायों के बीच 'मनमुटाव' और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में अपनी आलोचना किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। शाह ने पवार को 'भ्रष्टाचार सरगना' करार दिया था।.

पवार ने कहा, 'प्रधानमंत्री को पूर्वोत्तर राज्य में सामाजिक अशांति के मद्देनजर मणिपुर का दौरा करने और लोगों को सांत्वना देने की कभी जरूरत महसूस नहीं हुई। पड़ोसी राज्यों में भी ऐसी घटनाएं हुईं, खासकर कर्नाटक में भी ऐसी ही चीजें हुईं।'उन्होंने कहा, 'हाल के दिनों में राज्य में इस बात की चिंता है कि ऐसी घटना हो सकती है।'पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों में 'चिंता का माहौल' व्याप्त है।उन्होंने कहा, 'हमारे राज्य में भी स्थिति इसी ओर मुड़ी हुई है। समाज में एकता बनाने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है और वह ऐसा नहीं कर रही है। सामाजिक एकता को भंग होने से रोकने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए।'उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय और पिछड़े वर्गों के बीच तनाव बढ़ रहा है।.अर्थव्यवस्था के विकास और मजबूती के लिए सामाजिक एकता पर जोर देते हुए पवार ने कहा कि तनाव और विभाजन की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है।पवार ने अपने भाषण में बार-बार मणिपुर का जिक्र किया। पवार ने कहा, ‘‘हमारे देश के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सामाजिक एकता आवश्यक है। तनाव और विभाजन की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। देश में बढ़ते मतभेद के लिए जाति, धर्म और भाषा से परे एकता की आवश्यकता है। सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सरकार की है।’’उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश सरकार इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।.मणिपुर में पिछले साल मई से ही बहुसंख्यक मेइती समुदाय और कुकी आदिवासियों के बीच बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने अभी तक हिंसा से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य का दौरा नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से स्पष्ट रूप से प्रयासों की कमी दिखाई दे रही है। पीटीआई के इनपुट के साथ.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Sharad Pawar Manipur Violence

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश को लेकर ताजा अलर्ट, इस राज्य में रेड अलर्ट, जानें आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसमदिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश को लेकर ताजा अलर्ट, इस राज्य में रेड अलर्ट, जानें आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले 72 घंटों में देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
Read more »

Maharashtra: शरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद हरकत में आए अजित पवार; एकनाथ शिंदे ने भी बुलाई बैठकMaharashtra: शरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद हरकत में आए अजित पवार; एकनाथ शिंदे ने भी बुलाई बैठकMaharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 29 पार्षदों के शरद पवार की पार्टी में शामिल होने के बाद अजित पवार ने पुणे के पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई।
Read more »

भारत में सरकार के आलोचकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर लेखकों के वैश्विक संगठन ने चिंता जताईभारत में सरकार के आलोचकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर लेखकों के वैश्विक संगठन ने चिंता जताईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

दिल्ली में छंटाई न होने से बढ़ी पेड़ों के गिरने की समस्या, एक्सपर्ट ने जताई चिंतादिल्ली में छंटाई न होने से बढ़ी पेड़ों के गिरने की समस्या, एक्सपर्ट ने जताई चिंतादिल्ली में मॉनसून में पेड़ों की गिरने की घटनाएं कापी बढ़ गई हैं। पेड़ों के गिरने से कई हादसे भी हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय रहते इन पेड़ों की छंटाई नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से बारिश और हवा की वजह से पेड़ गिर जाते हैं।
Read more »

Budget: दीर्घकालिक समृद्धि के लिए मजबूत और लचीली अर्थव्यवस्था की नींव, निवेशकों को आकर्षित करेगा डिजिटलीकरणBudget: दीर्घकालिक समृद्धि के लिए मजबूत और लचीली अर्थव्यवस्था की नींव, निवेशकों को आकर्षित करेगा डिजिटलीकरणबजट में सरकार ने कई चीजों के सुधार की बात की है। इसमें कई क्षेत्रों के डिजिटलीकरण भी शामिल है।
Read more »

असम के डिटेंशन सेंटर की सुविधाओं से सुप्रीम कोर्ट नाराज, जवाब दाखिल करने को कहाअसम के डिटेंशन सेंटर की सुविधाओं से सुप्रीम कोर्ट नाराज, जवाब दाखिल करने को कहासुप्रीम कोर्ट ने असम के डिटेंशन सेंटर में पानी, उचित शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं की कमी की 'दुखद स्थिति' पर चिंता जताई है, जहां संदिग्ध नागरिकता वाले लोगों को रखा गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:56