'थोबड़ा-दिखाऊ विज्ञापनों” पर करोड़ों खर्च करके कमाई गई गंदी-बौनी क्रांति के बजबजाते नाले में बहे सच्चे घर'

United States News News

'थोबड़ा-दिखाऊ विज्ञापनों” पर करोड़ों खर्च करके कमाई गई गंदी-बौनी क्रांति के बजबजाते नाले में बहे सच्चे घर'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

'थोबड़ा-दिखाऊ विज्ञापनों” पर करोड़ों खर्च करके कमाई गई गंदी-बौनी क्रांति के बजबजाते नाले में बहे सच्चे घर', कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज

देश की राजधानी नई दिल्ली के अन्ना नगर में रविवार को बारिश के बाद एक मकान नाले के बहाव में भरभरा कर जा गिरा। कवि और पूर्व AAP नेता कुमार विश्वास ने इसी को लेकर मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। घटना का वायरल वीडियो रीट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि चकाचौंध वाले ऐड पर करोड़ों रुपए खर्च कर कमाई गई गंदी क्रांति के बजबजाते नाले में सच्चे घर बह गए। विश्वास ने ट्वीट किया, "दिल्ली के टैक्स पेयर्स के दो हज़ार करोड़ रूपए “थोबड़ा-दिखाऊ विज्ञापनों” पर खर्च करके कमाई गई गंदी-बौनी क्रांति के इस बजबजाते नाले में जो कच्चे और सच्चे घर बहे गए हैं, दुर्भाग्य से वे भी “अन्ना नगर” के ही हैं। आइए दोषारोपण और कुतर्कों से अपने-अपने आकाओं/पार्टियों का बचाव शुरू करें।" दिल्ली के टैक्स पेयर्स के 2हज़ार करोड़ रूपए “थोबड़ा-दिखाऊ विज्ञापनों” पर खर्च करके कमाई गई गंदी-बौनी क्रांति के इस बजबजाते नाले में जो कच्चे और सच्चे घर बहे गए हैं, दुर्भाग्य से वे भी “अन्ना नगर” के ही हैं आइए दोषारोपण व कुतर्कों से अपने-अपने आकाओं/पार्टियों का बचाव शुरू करें — Dr Kumar Vishvas July 19, 2020 वहीं, दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके के पास मिंटो रोड अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति के मौत के मामले पर लोगों ने सिस्टम पर सवाल उठाए। पत्रकार मानव यादव ने लिखा कि मिंटो ब्रिज से संसद की दूरी 6 किमी है। ब्रिज से AAP दफ़्तर की दूरी 1 किमी है। ब्रिज से BJP दफ़्तर की दूरी 800 मी है, जबकि ब्रिज से NDMC दफ़्तर की दूरी 1.

5 किमी है। अब एक-दूसरे पर आरोप मढ़े जाएंगे, लेकिन हक़ीक़त यही है कि राजधानी के बीचों-बीच एक शख्स की पानी में डूबने से मौत हो गई, सिस्टम-सरकारें हर स्तर पर फेल हो गए। इसी बीच, पत्रकार और डॉक्यूमेंट्री मेकर विनोद कापड़ी ने मिंटो रोड पर पानी से डूबने वाले व्यक्ति के शव को लेकर लिखा- ये लाश “ 60 साल से देश में कुछ नहीं हुआ ” और “ हम राजनीति बदलने आए हैं “ बोलने वाले लोगों के झूठे वादों और धोखेबाज़ी की लाश है। ये लाश “ 60 साल से देश में कुछ नहीं हुआ ” और “ हम राजनीति बदलने आए हैं “ बोलने वाले लोगों के झूठे वादों और धोखेबाज़ी की लाश है। — Vinod Kapri July 19, 2020 जलभराव पर BJP ने AAP को घेरा, CM बोले- ये दोषारोपण का समय नहींः दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव होने के लिए भाजपा ने आप सरकार पर निशाना साधा है जिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यह राजधानी के विभिन्न हिस्सों में पानी भरने पर दोषारोपण का समय नहीं है क्योंकि सभी एजेंसियां कोरोना वायरस से निपटने में व्यस्त हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि मानसून की पहली बारिश में आप सरकार की तैयारियों की कलई खुल गयी है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी हैं। जहां जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।’’ दिल्ली में रविवार को भारी बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति बन गयी और मिंटो ब्रिज पर 56 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसका मिनी ट्रक पानी में डूब जाने से मौत हो गयी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली: सोनू पंजाबन ने की आत्महत्या की कोशिश, तिहाड़ जेल में पी जहरीली दवाईदिल्ली: सोनू पंजाबन ने की आत्महत्या की कोशिश, तिहाड़ जेल में पी जहरीली दवाईसोनू पंजाबन ने तिहाड़ जेल में कोई जहरीली दवाई पी ली है. इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. सोनू पंजाबन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.
Read more »

दिल्‍ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन ने तिहाड़ में की स्‍यूसाइड की कोशिश, पहुंची अस्‍पतालदिल्‍ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन ने तिहाड़ में की स्‍यूसाइड की कोशिश, पहुंची अस्‍पतालDelhi Crime News: देह व्‍यापार और किडनैपिंग के एक केस में सोनू पंजाबन (Sonu Punjaban) को दोषी करार दिया जा चुका है। दो दिन पहले, उसने तिहाड़ जेल में सिरदर्द की कई गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की।
Read more »

दिल्ली में पेयजल की बर्बादी पर अब लगेगा जुर्माना, पहली बार में 2000 और फिर...दिल्ली में पेयजल की बर्बादी पर अब लगेगा जुर्माना, पहली बार में 2000 और फिर...दिल्ली में पेयजल की बर्बादी पर अब लगेगा जुर्माना... ArvindKejriwal AamAadmiParty MoJSDoWRRDGR
Read more »

दिल्ली में बारिश से ट्रैफिक जाम, कई इलाकों में भरा पानी, रोड पर डूबी डीटीसी बसदिल्ली में बारिश से ट्रैफिक जाम, कई इलाकों में भरा पानी, रोड पर डूबी डीटीसी बसदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अब भी झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी
Read more »

राजस्थान में आगे की रणनीति बनाने में जुटी BJP, प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता दिल्ली तलबराजस्थान में आगे की रणनीति बनाने में जुटी BJP, प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता दिल्ली तलबपूरे घटनाक्रम के बीच बीजेपी ने सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ को दिल्ली तलब कर लिया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन नेताओं से चर्चा कर राजस्थान के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:32