अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे बिडेन

United States News News

अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे बिडेन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे बिडेन USPresidentElection JoeBiden UNSC IndiaUNPermanentMembership DonaldJTrump

पूर्व अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं को डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में करने के लिए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बिडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो वह भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे। बता दें कि भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र की दूसरी संस्थाओं में सुधार पर जोर दे रहा है। भारत की दलील है कि इन संस्थाओं की वर्तमान संरचना वास्तविक परिस्थितियों से ना केवल बिल्कुल विपरीत है बल्कि इनमें पर्याप्त प्रतिनिधि भी नहीं हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा ने शनिवार को कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बिडेन भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे। वह दोनों देशों के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मतलब यह है कि वह सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भी भारत का समर्थन करेंगे। 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। हालांकि इस पर औपचारिक मुहर अगस्त में होने वाले एक सम्मेलन में लगेगी। बिडेन तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे।रिचर्ड वर्मा, बिडेन यूनिटी टास्क फोर्स की आर्थिक नीति सलाहकार सोनल शाह, पूर्व अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति और सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस एक्शन फंड की सीईओ नीरा टंडन ने एक वर्चुअल बैठक में कहा कि बिडेन का भारतीय मूल के अमेरिकियों का सबसे अच्छा दोस्त होने का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।फिर चाहे वह डेलावेयर से सीनेट के सदस्य रहें हों या फिर उपराष्ट्रपति। वर्मा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बिडेन एक अधिक समावेशी और सहिष्णु समाज का निर्माण करेंगे और अमेरिका-भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।बिडेन ने 2006 में कहा था कि उनका सपना है कि भारत और अमेरिका दो सबसे निकटवर्ती राष्ट्र के तौर पर काम करें। अगर ऐसा होता है तो दुनिया सुरक्षित हो जाएगी। वर्मा ने कहा कि बिडेन ने यह सपना वर्ष 2006 में देखा था और आज 2020 है। चलो अब हम बिडेन के सपने को एक वास्तविकता में बदलते हैं। सोनल शाह ने कहा कि वह बिडेन को वोट देंगी, क्योंकि वह एक ऐसा देश चाहती हैं, जो उनके जैसे लोगों के लिए, उनके दोस्तों के लिए, सहयोगियों के लिए खुला रहे।.

पूर्व अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं को डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में करने के लिए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बिडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो वह भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे। बता दें कि भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र की दूसरी संस्थाओं में सुधार पर जोर दे रहा है। भारत की दलील है कि इन संस्थाओं की वर्तमान संरचना वास्तविक परिस्थितियों से ना केवल बिल्कुल विपरीत है बल्कि इनमें पर्याप्त प्रतिनिधि भी नहीं हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा ने शनिवार को कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बिडेन भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे। वह दोनों देशों के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मतलब यह है कि वह सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भी भारत का समर्थन करेंगे। 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। हालांकि इस पर औपचारिक मुहर अगस्त में होने वाले एक सम्मेलन में लगेगी। बिडेन तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे।रिचर्ड वर्मा, बिडेन यूनिटी टास्क फोर्स की आर्थिक नीति सलाहकार सोनल शाह, पूर्व अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति और सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस एक्शन फंड की सीईओ नीरा टंडन ने एक वर्चुअल बैठक में कहा कि बिडेन का भारतीय मूल के अमेरिकियों का सबसे अच्छा दोस्त होने का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।फिर चाहे वह डेलावेयर से सीनेट के सदस्य रहें हों या फिर उपराष्ट्रपति। वर्मा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बिडेन एक अधिक समावेशी और सहिष्णु समाज का निर्माण करेंगे और अमेरिका-भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।बिडेन ने 2006 में कहा था कि उनका सपना है कि भारत और अमेरिका दो सबसे निकटवर्ती राष्ट्र के तौर पर काम करें। अगर ऐसा होता है तो दुनिया सुरक्षित हो जाएगी। वर्मा ने कहा कि बिडेन ने यह सपना वर्ष 2006 में देखा था और आज 2020 है। चलो अब हम बिडेन के सपने को एक वास्तविकता में बदलते हैं। सोनल शाह ने कहा कि वह बिडेन को वोट देंगी, क्योंकि वह एक ऐसा देश चाहती हैं, जो उनके जैसे लोगों के लिए, उनके दोस्तों के लिए, सहयोगियों के लिए खुला रहे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोल दागने के बाद फुटबॉलर को पड़ा दिल का दौरा, मैदान में ही तोड़ा दमगोल दागने के बाद फुटबॉलर को पड़ा दिल का दौरा, मैदान में ही तोड़ा दमगोल दागने के बाद फुटबॉलर को पड़ा दिल का दौरा, मैदान में ही तोड़ा दम Footballerdeath Baramula
Read more »

चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को चिट्ठी, कोरोना के दौरान चुनाव प्रचार पर मांगे सुझावचुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को चिट्ठी, कोरोना के दौरान चुनाव प्रचार पर मांगे सुझावचुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को चिट्ठी, कोरोना के दौरान चुनाव प्रचार पर मांगे सुझाव Electioncommisson NitishKumar yadavtejashwi BJP4India INCIndia
Read more »

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 4 आतंकी ढेर, 24 घंटों में 7 को मार गिरायाजम्मू-कश्मीर के शोपियां में 4 आतंकी ढेर, 24 घंटों में 7 को मार गिरायाजम्मू-कश्मीर के शोपिया में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया Terrorists kashmir
Read more »

पंजाबः NRI को क्वारनटीन सेंटर पहुंचाने में लगी सरकारी स्कूलों के टीचरों की ड्यूटीपंजाबः NRI को क्वारनटीन सेंटर पहुंचाने में लगी सरकारी स्कूलों के टीचरों की ड्यूटीLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

मणिपुर के ADGP ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में एडमिटमणिपुर के ADGP ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में एडमिटमणिपुर के ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) ने कथित तौर पर अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है Manipur | manogyaloiwal
Read more »

पति के शव को ठेले में लादकर श्मशान पहुंची महिला, किसी ने नहीं की मददपति के शव को ठेले में लादकर श्मशान पहुंची महिला, किसी ने नहीं की मददकर्नाटक के बेलगाम निवासी 55 वर्षीय सदाशिव हिरत्ती की घर पर मौत हो गई थी. इस दौरान उसकी पत्नी, बेटा और बेटी घर पर नहीं थे. जब मृतक की पत्नी बेटे और बेटी घर लौटे, तो दरवाजा खटखटाया. हालांकि सदाशिव ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए. परिजनों को सदाशिव एक कुर्सी पर मृत मिले.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:50:27