'तेजस्वी मुझे ये उम्मीद नहीं थी', अपशब्दों से आहत Chirag Paswan ने लिखी चिट्ठी, बोले- मैंने कभी राबड़ी देवी और...

Patna-City-Politics News

'तेजस्वी मुझे ये उम्मीद नहीं थी', अपशब्दों से आहत Chirag Paswan ने लिखी चिट्ठी, बोले- मैंने कभी राबड़ी देवी और...
Chiarg PaswanTejashwi YadavRabri Devi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 53%

Chirag Paswan बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच शुक्रवार को लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की चिट्ठी सामने आई है। इसमें उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ कहे गए अपशब्दों को लेकर तेजस्वी यादव को घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने जंगलराज की यादें ताजा होने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने लालू-राबड़ी देवी को अपने माता-पिता के सामन बताया...

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में चुनाव की हलचल के साथ-साथ 'अपशब्दों' को लेकर बवाल भी मचा हुआ है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव की सभा में अपने खिलाफ कहे गए 'अपशब्द' को लेकर चिराग पासवान ने अब चिट्ठी लिख दी है। तेजस्वी यादव के नाम लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने हताशा और निराशा का भाव व्यक्त किया है। हालांकि, इस मामले में तेजस्वी यादव अपनी सफाई दे चुके हैं। चिराग ने चिट्ठी में क्या लिखा? चिराग पासवान ने अपनी चिट्ठी की शुरुआत ही प्रिय तेजस्वी यादव कहकर की है। इसमें उन्होंने तेजस्वी को अपना छोटा भाई बताया है। लोक जनशक्ति पार्टी के लैटर हैड पर लिखी गई इस चिट्ठी में चिराग ने कहा है कि मैंन आपको छोटा भाई और आपके परिवार को अपने परिवार की तरह माना है। आपके माता-पिता राबड़ी देवी और लालू यादव को अपने माता-पिता के तुल्य माना है। दोनों परिवार में कभी फर्क नहीं किया। परंतु, आपकी सभा में आपके मंच के ठीक सामने मेरे परिवार के खिलाफ कहे गए 'अपशब्दों' से आहत हूं। आपके सामने ये शब्द कहे गए और आप खामोश रहे। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। चिराग ने यहां तक कहा है कि इस हरकत से 90 के दशक की जंगलराज की यादें ताजा हो गईं हैं। इसके साथ ही चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से 'अपशब्द' कहने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है। तेजस्वी यादव ने दी थी सफाई बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस मामले पर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मेरे कानों तक ऐसी कोई बात नहीं पहुंची। यदि पहुंचती तो मैं टालरेट नहीं करता। भीड़ में से कोई ये सब बोल रहा है। इसमें बात का बतंगड़ बनाने का कोई औचित्य नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने @RJDforIndia के नेता श्री @yadavtejashwi को लिखा पत्र: pic.

twitter.com/LQEEO8alD9— Lok Janshakti Party April 19, 2024 यह भी पढ़ें Chirag Paswan की मां को कहे 'अपशब्द', Tejashwi Yadav बोले- अगर मैंने सुना होता तो... Bihar Politics: लालू यादव ने चिराग पासवान को दिया बड़ा झटका, राजद में शामिल होगा यह कद्दावर सांसद Chirag Paswan: 'हमारी भाभी जी के बारे में...', चिराग को गाली देने पर भड़के चाचा पारस; नीतीश से कर दी ये डिमांड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Chiarg Paswan Tejashwi Yadav Rabri Devi Bihar Politics Bihar News Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

21 पूर्व जजों ने लिखी CJI चंद्रचूड़ को चिट्ठी21 पूर्व जजों ने लिखी CJI चंद्रचूड़ को चिट्ठीहाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के 21 पूर्व जजों ने CJI चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी लिखने वालों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

IPL 2024: बाकी आप खुद समझदार हैं, वसीम जाफर ने छेड़ दी MS धोनी के संन्यास की रागवसीम जाफर ने कहा कि एमएस ने हमेशा ऐसे काम किए हैं जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। खासकर जब प्रारूप से संन्यास लेने की बात आती है।
Read more »

Chirag VS Tejashwi: गाली कांड पर तेजस्वी ने झाड़ा पल्ला, भावुक हुए चिराग, कहा- वो तेजस्वी की भी मां हैंChirag VS Tejashwi: गाली कांड पर तेजस्वी ने झाड़ा पल्ला, भावुक हुए चिराग, कहा- वो तेजस्वी की भी मां हैंChirag Paswan Mother Abused: बिहार के जमुई में तेजस्वी यादव की रैली में कुछ ऐसा हुआ है. जिसके बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Tejashwi Yadav Rally Abuse Chirag Paswan Mother: तेजस्वी के सामने गली दी गई- चिरागTejashwi Yadav Rally Abuse Chirag Paswan Mother: तेजस्वी के सामने गली दी गई- चिरागTejashwi Yadav Rally Abuse Chirag Paswan Mother: लोकसभा चुनाव से पहले RJD का एक वीडियो वायरल हो रहा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Chirag Paswan की मां को कहे 'अपशब्द', Tejashwi Yadav बोले- अगर मैंने सुना होता तो...Chirag Paswan की मां को कहे 'अपशब्द', Tejashwi Yadav बोले- अगर मैंने सुना होता तो...चुनावी सभाओं में नेताओं की जुबान फिसलने के मामले आम रहे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जमुई में हुई चुनावी सभा के दौरान मंच के नीचे से एक व्यक्ति द्वारा चिराग पासवान की मांग को लेकर अपशब्द कहे गए। जिसके बाद चिराग पासवान पशुपति पारस से लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक ने इसकी निंदा की है। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष ने सफाई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:27:55