'तेजस्वी ने फर्जी वोटर कार्ड दिखाया...', चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, एक हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

Election Commission News

'तेजस्वी ने फर्जी वोटर कार्ड दिखाया...', चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, एक हफ्ते के अंदर मांगा जवाब
Tejashwi YadavFake Voter ID CardRAB291620
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

चुनाव आयोग ने फर्जी वोटर कार्ड को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को एक बार फिर नोटिस जारी किया है. आयोग का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने जो वोटर आईडी कार्ड (RAB291620) दिखाया, वह आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है और फर्जी है. आयोग ने इसे कानूनी अपराध बताते हुए 16 अगस्त शाम 5 बजे तक यह कार्ड जमा करने के निर्देश दिए हैं.

बिहार की सियासत में फर्जी वोटर कार्ड को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है. चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को फर्जी वोटर आईडी कार्ड दिखाने के मामले में नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा है कि 16 अगस्त शाम 5 बजे तक उन्हें वह फर्जी वोटर आईडी कार्ड जमा करना होगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

तेजस्वी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसचुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वोटर आईडी कार्ड नंबर RAB291620 दिखाया था. जांच में पाया गया कि यह कार्ड चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है और इसे आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है. ऐसे में यह दस्तावेज फर्जी प्रतीत होता है.16 अगस्त तक जवाब देने का निर्देशआयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी दस्तावेज को फर्जी तरीके से बनाना और उसका उपयोग करना गंभीर कानूनी अपराध है. इस मामले में आयोग ने तेजस्वी यादव से 16 अगस्त शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने और फर्जी वोटर आईडी कार्ड को आयोग के पास जमा करने के निर्देश दिए हैं. Advertisement तेजस्वी यादव की ओर से अब तक इस मामले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं. विपक्षी दल बिहार में एसआईआर को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे जरूरी बताते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहा है.तेजस्वी यादव के जवाब पर टिकी नजरेंबता दें कि बिहार में अगले दो से तीन महीनों में विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर राज्य में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है और ऐसे में यह मामला सियासी बहस का केंद्र बनने की संभावना है. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि तेजस्वी यादव इस नोटिस पर क्या जवाब देते हैं और क्या यह विवाद आगे कानूनी कार्रवाई तक पहुंचेगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Tejashwi Yadav Fake Voter ID Card RAB291620 Bihar Politics EC Notice Political Controversy Forged Document Case Representation Of The People Act Indian Penal Code Press Conference Bihar News Patna Updates Political Scandal.

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार के वोटर लिस्ट से नहीं कटा है तेजस्वी का नाम, सबूतों के साथ मैदान में उतरा चुनाव आयोगबिहार के वोटर लिस्ट से नहीं कटा है तेजस्वी का नाम, सबूतों के साथ मैदान में उतरा चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट में नाम न होने के आरोप का जवाब दिया है। आयोग ने सबूतों के साथ वोटर लिस्ट में उनका नाम दिखाया। आयोग ने तेजस्वी यादव के दावे को गलत बताया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम नहीं है। आयोग ने तेजस्वी यादव के आरोप को निराधार...
Read more »

'बूथ लूटने वालों ने बनवाए दो-दो वोटर आईडी?' भाजपा का तेजस्वी यादव पर आरोप; EC ने भेजा नोटिस'बूथ लूटने वालों ने बनवाए दो-दो वोटर आईडी?' भाजपा का तेजस्वी यादव पर आरोप; EC ने भेजा नोटिसराजद नेता तेजस्वी यादव एपिक नंबर को लेकर विवादों में हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने गलत एपिक नंबर दिखाया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तेजस्वी पर दो वोटर कार्ड रखने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से जांच की मांग की है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर एपिक नंबर RAB2916120 का विवरण मांगा...
Read more »

EC ने इस मामले में तेजस्वी यादव को दिया नोटिस, समयसीमा के अंदर लिखित जवाब देने को कहाEC ने इस मामले में तेजस्वी यादव को दिया नोटिस, समयसीमा के अंदर लिखित जवाब देने को कहाचुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. अब उन्हें तय समय सीमा के अंदर लिखित जवाब देना होगा.
Read more »

तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, दो वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसतेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, दो वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसआरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है और उन्होंने अपना EPIC नंबर भी शेयर किया था जो रिकॉर्ड में नहीं पाया गया। चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया...
Read more »

तेजस्वी यादव के 2 वोटर कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग का ऐक्शन, नोटिस भेजकर मांगा जवाबतेजस्वी यादव के 2 वोटर कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग का ऐक्शन, नोटिस भेजकर मांगा जवाबBihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने RJD नेता तेजस्वी यादव को दो अलग-अलग वोटर आईडी नंबर होने पर नोटिस भेजा है। आयोग ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव की ओर से जिस EPIC नंबर का जिक्र किया गया है वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था।
Read more »

बिहार: तेजस्वी यादव ने नोटिस के जवाब में चुनाव आयोग पर ही दागा सवालबिहार: तेजस्वी यादव ने नोटिस के जवाब में चुनाव आयोग पर ही दागा सवालबिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। इससे पहले चुनाव आयोग मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। आयोग ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दो एपिक नंबर के मामले में नोटिस भेजा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:51