बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। इससे पहले चुनाव आयोग मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। आयोग ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दो एपिक नंबर के मामले में नोटिस भेजा है।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के दो एपिक नंबर, यानी दो अलग-अलग क्षेत्रों के वोटर आईडी होने पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर उनसे इसको लेकर सवाल पूछा है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को आधिकारिक रूप से इसका जवाब अब तक जवाब नहीं दिया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से उन्होंने अब चुनाव आयोग से ही सवाल पूछ लिया है। तेजस्वी यादव ने अब चुनाव आयोग से उन्हें दो एपिक नंबर जारी करने पर जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि अगर दो एपिक नंबर जारी हुए, तो इसमें किसकी गलती है? तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस मामले में पटना के रजिस्ट्रेशन विभाग से नोटिस मिला है, जिसका वे जवाब देंगे। पहले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस पर चुनाव आयोग ने उनके दावों का खंडन किया था। आयोग ने कहा था कि उनका नाम दो स्थानों के मतदाता सूचियों में है।दो एपिक नंबर जारी हुए, तो गलती किसकी?तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अगर दो एपिक नंबर जारी हुए, तो इसमें किसकी गलती है? और वे मुझसे स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।' तेजस्वी यादव ने कहा, 'मुझे चुनाव आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है, बल्कि पटना रजिस्ट्रेशन विभाग से मिला है, और मैं इसका अच्छा जवाब दूंगा।'पटना के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने तेजस्वी यादव से 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए एपिक कार्ड की जानकारी मांगी है। उनसे 8 अगस्त की दोपहर तक जानकारी देने को कहा गया है, ताकि आगे जांच की जा सके।इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने भेजा पत्रईआरओ ने पत्र में लिखा है, 'आपके द्वारा 02।08।2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए एपिक कार्ड की जानकारी मांगी गई थी, ताकि अच्छी तरह से जांच की जा सके। लेकिन अभी तक आपकी तरफ से जरूरी दस्तावेज और एपिक कार्ड की कॉपी नहीं दी गई है। इसलिए, आपसे फिर से अनुरोध है कि 08।08।2025 की दोपहर तक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि इसकी अच्छी तरह से जांच की जा सके।'तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि एक अगस्त को जारी की गई मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका एपिक नंबर बदल दिया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को गलत बताया है। आयोग ने कहा कि जांच में पता चला है कि उनका नाम बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित पोलिंग स्टेशन 204 के सीरियल नंबर 416 पर है।एपिक नंबर एक तरह का मतदाता पहचान पत्र होता है। यह चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल मतदाता की पहचान के लिए होता है। अगर किसी व्यक्ति को दो एपिक नंबर जारी हो जाते हैं, तो यह नियम विरुद्ध है।.
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के दो एपिक नंबर, यानी दो अलग-अलग क्षेत्रों के वोटर आईडी होने पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर उनसे इसको लेकर सवाल पूछा है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को आधिकारिक रूप से इसका जवाब अब तक जवाब नहीं दिया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से उन्होंने अब चुनाव आयोग से ही सवाल पूछ लिया है। तेजस्वी यादव ने अब चुनाव आयोग से उन्हें दो एपिक नंबर जारी करने पर जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि अगर दो एपिक नंबर जारी हुए, तो इसमें किसकी गलती है? तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस मामले में पटना के रजिस्ट्रेशन विभाग से नोटिस मिला है, जिसका वे जवाब देंगे। पहले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस पर चुनाव आयोग ने उनके दावों का खंडन किया था। आयोग ने कहा था कि उनका नाम दो स्थानों के मतदाता सूचियों में है।दो एपिक नंबर जारी हुए, तो गलती किसकी?तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अगर दो एपिक नंबर जारी हुए, तो इसमें किसकी गलती है? और वे मुझसे स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।' तेजस्वी यादव ने कहा, 'मुझे चुनाव आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है, बल्कि पटना रजिस्ट्रेशन विभाग से मिला है, और मैं इसका अच्छा जवाब दूंगा।'पटना के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने तेजस्वी यादव से 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए एपिक कार्ड की जानकारी मांगी है। उनसे 8 अगस्त की दोपहर तक जानकारी देने को कहा गया है, ताकि आगे जांच की जा सके।इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने भेजा पत्रईआरओ ने पत्र में लिखा है, 'आपके द्वारा 02।08।2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए एपिक कार्ड की जानकारी मांगी गई थी, ताकि अच्छी तरह से जांच की जा सके। लेकिन अभी तक आपकी तरफ से जरूरी दस्तावेज और एपिक कार्ड की कॉपी नहीं दी गई है। इसलिए, आपसे फिर से अनुरोध है कि 08।08।2025 की दोपहर तक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि इसकी अच्छी तरह से जांच की जा सके।'तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि एक अगस्त को जारी की गई मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका एपिक नंबर बदल दिया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को गलत बताया है। आयोग ने कहा कि जांच में पता चला है कि उनका नाम बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित पोलिंग स्टेशन 204 के सीरियल नंबर 416 पर है।एपिक नंबर एक तरह का मतदाता पहचान पत्र होता है। यह चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल मतदाता की पहचान के लिए होता है। अगर किसी व्यक्ति को दो एपिक नंबर जारी हो जाते हैं, तो यह नियम विरुद्ध है।
Election Commission Two Epic Numbers Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Voters List Special Intensive Revision (Sir राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव आयोग दो वोटर कार्ड बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Vidhan Sabha Session: किसी के बाप का है क्या? सदन में भाई वीरेंद्र के बयान पर बवाल, भड़क उठे स्पीकर, क...Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में तीसरे दिन तेजस्वी यादव के संबोधन पर स्पीकर नंदकिशोर यादव और आरजेडी विधायकों के बीच विवाद हुआ, जिससे सदन में हंगामा मच गया.
Read more »
बिहार के वोटर लिस्ट से नहीं कटा है तेजस्वी का नाम, सबूतों के साथ मैदान में उतरा चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट में नाम न होने के आरोप का जवाब दिया है। आयोग ने सबूतों के साथ वोटर लिस्ट में उनका नाम दिखाया। आयोग ने तेजस्वी यादव के दावे को गलत बताया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम नहीं है। आयोग ने तेजस्वी यादव के आरोप को निराधार...
Read more »
SIR का एक्शन, मुस्लिम मोहल्लों में क्यों हैं टेंशन?बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा शनिवार को किए गए दावे को चुनाव आयोग ने खारिज कर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
EC ने इस मामले में तेजस्वी यादव को दिया नोटिस, समयसीमा के अंदर लिखित जवाब देने को कहाचुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. अब उन्हें तय समय सीमा के अंदर लिखित जवाब देना होगा.
Read more »
तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, दो वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसआरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है और उन्होंने अपना EPIC नंबर भी शेयर किया था जो रिकॉर्ड में नहीं पाया गया। चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया...
Read more »
'तेजस्वी यादव की आपराधिक प्रवृत्ति बेनकाब', चुनाव आयोग की नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष को लेकर BJP का खुलासा, जानेंElection Commission Notice: चुनाव आयोग और विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद ही सवालों के घेरे में हैं। तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस मिला है। उसके बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। सत्ता पक्ष पूरी तरह तेजस्वी यादव पर हमलावर...
Read more »
