जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड सितारों ने भी सरकार से इसके खिलाफ सख्त कारवाई करन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड सितारों ने भी सरकार से इसके खिलाफ सख्त कारवाई करने की अपील की थी.
भारत ने भी आतंकवाद का करारा जवाब देते हुए 7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके उनका खात्मा कर डाला. इसे 'ऑपरेश सिंदूर' का नाम दिया. भारत के इस पावर पैक्ड एक्शन की देशभर के लोगों ने सराहना की. लेकिन इस दौरान देश की जनता को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रिएक्शन का इंतजार था. मगर सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन चु्प्पी साधे रहे. बिग बी लगातार ट्वीट तो कर रहे थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया था.लेकिन अब पहलगाम हमले के 19 दिन बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में बिग बी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी जिक्र किया है. उन्होंने एक कविता के जरिए अपने विचारों को शेयर किया है. अमिताभ बच्चन ने X हैंडल पर लिखा- छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद उसे जब गोली मारने लगा... 'तो पत्नी ने घुटने पे गिरकर रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो, उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से, गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया.' 'जब पत्नी ने कहा 'मुझे भी मार दो' तो राक्षस ने कहा 'नहीं तू जाके …. को बता'. बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आई.' 'मानो, वो बेटी के पास गई, और कहा- है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया. तो…. ने दे दिया सिंदूर. OPERATION SINDOOR!!! 'जय हिन्द, जय हिन्द की सेना, तू ना थमें गा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ. अग्नि पाथ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ.' पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है. पोस्ट पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई लोग नाराजगी जताते हुए ये भी कह रहे हैं कि जब पहलगाम में मासूम लोगों की जान गई तब तो अमिताभ ने चुप्पी साधी रखी और अब जब सीजफायर हो गया तो पोस्ट कर दिया. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अमिताभ ने 19 दिन बाद पब्लिक प्रेशर में पोस्ट किया है. वैसे आपका क्या कहना है?भारत-पाक सीजफायर पर सलमान ने लिखी पोस्ट, फिर की डिलीट? यूजर्स बोले- शर्म करोपत्नी को बांहों में लेकर रोमांटिक हुए प्रतीक, कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री पर दिल हारे फैंस
Amitabh Bachchan Viral Post Bollywood Celebs On India Pakistan Tension India Attacks Pakistan India Pakistan Conflict भारत पाकिस्तान तनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकल लोगों में..., Nawazuddin Siddiqui ने पहलगाम हमले को कहा शर्मनाक, कश्मीर टूरिज्म पर तोड़ी चुप्पीNawazuddin Siddiqui on Kashmir Attack: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहलगाम आतंकी हमले पर अब तक चुप्पी साधी हुई थी. हफ्ते भर बाद इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कश्मीर टूरिज्म पर भी बात की है.
Read more »
न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनापहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है.
Read more »
भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बीजेपी और विपक्ष के राजनेता क्या कह रहे हैं?पहलगाम हमले के बाद भारत ने बताया है कि सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' किया है, जिस पर सियासी गलियारों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
Read more »
'साइलेंट X क्रोमोसोम....' इतना लिखकर 21 से दिन अमिताभ बच्चन मौन, आखिरी बार ब्लॉग में लिखा काम-बीमारी पर पोस...अमिताभ बच्चन पहलगाम अटैक के बाद से एक्स और ब्लॉग पर चुप्पी साधे हुए हैं. वह लगातार 21 दिन से सिवाय नंबर के न तो एक्स पर और न ही ब्लॉग पर कुछ लिख रहे हैं. यूजर्स ने उनसे पहलगाम टेरर अटैक और ऑपरेशन सिंदूर पर बोलने की बात कर रहे हैं. अमिताभ ने 21 दिन पहले, जो ट्वीट और ब्लॉग लिखा है, लोग उसे डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं.
Read more »
Lt Gen Syed Ata Hasnain Interview: 'अगले चार-पांच महीने में फिर 'वार' कर सकता है पाक', रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने पाकिस्तान पर नकेल कसने को लेकर क्या कहा?Operation Sindoor भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के पंजाब और 700 किमी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। लेफ्टिनेंट जनरल रिटा.
Read more »
Syed Ata Hasnain Interview: 'अगले चार-पांच महीने में फिर 'वार' कर सकता है पाक', रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने पाकिस्तान पर नकेल कसने को लेकर क्या कहा?Operation Sindoor भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के पंजाब और 700 किमी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। लेफ्टिनेंट जनरल रिटा.
Read more »
