'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुके गुरुचरण सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो धर्मेंद्र के बारे में बातें करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना करते हुए काफी कुछ कहा है।
इस वक्त धर्मेंद्र अपने घर में हैं और वहीं उनका इलाज भी चल रहा है। उनके परिवार और उन्हें चाहने वाले सभी फैन्स उनके जल्द ठीक होने की और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर ने भी धर्मेंद्र के लिए कुछ बातें कही हैं। दरअसल, गुरुचरण सिंह एयरपोर्ट के बाहर दिखे, जहां उनसे धर्मेंद्र को लेकर सवाल किया गया।गुरुचरण सिंह से धर्मेंद्र को लेकर सवाल किया गया जिसपर वो कहते दिख रहे हैं, 'मैंने तो आज पढ़ा कि वो हॉस्पिटल से आ गए वापस।' इसपर सवाल पूछने वाले कहते दिख रहे हैं- हां, वो घर आ गए। इसके बार गुरुचरण सिंह कह रहे हैं- यार, ऐसे टेंशन में मत डालो। मैंने पढ़ा कि हॉस्पिटल से आ गए हैं घर। हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
. वो हमेशा मेरे आइडियल हैं। वो बहुत बढ़िया रहें, फर्स्ट क्लास रहें।' View this post on Instagram A post shared by TellyMasala सोढ़ी ने कहा- उनको देख-देख कर हम बड़े हुएउन्होंने आगे कहा, 'उनको देख-देख कर हम बड़े हुए हैं। उनसे सीख-सीख के हमें लगा कि हमें भी इंडस्ट्री में आना चाहिए। धर्मेंद्र पाजी जल्दी-जल्दी अच्छे हो जाएं और हम फिर से उनसे मिलें।' इस वीडियो पर लोगों ने कुछ कॉमेंट भी किए हैं। एक ने कहा- आप शो में वापस क्यों नहीं आ जाते? वहीं किसी ने पूछा- ये वापस आ गए?गुरुचरण सिंह ने जेल रोड में एक आउटलेट खोला है बता दें कि हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुके गुरुचरण सिंह ने फैन्स को खुशखबरी दी थी। उन्होंने कहा था कि बाबा जी ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की अरदास सुन ली हैं। उन्होंने दिल्ली के तिलकनगर जेल रोड में एक आउटलेट खोला है जिसका नाम वीर जी मलाईचाप रखा गया है।तीन हफ्ते के लिए घर से गायब हो गए थे 'सोढ़ी'यहां ये भी बताना चाहेंगे कि गुरुचरण सिंह काफी समय एक्टिंग से दूर रहे थे। कोरोना के बाद करीब 3 साल पहले उनके लापता होने की खबर आई थी जिसे सुनकर फैन्स काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, तीन हफ्ते बाद वो खुद घर लौट आए थे। उन्होंने ये भी बताया था कि वो उन दिनों काफी फाइनैंशियल दिक्कतों से जूझ रहे हैं और उनके पास काम भी नहीं था।
Sodhi On Dharmendra Hospitalisation तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी तारक मेहता से गुरुचरण सिंह धर्मेंद्र पर बोले Sodhi On Dharmendra धर्मेंद्र के लिए बोले सोढ़ी
