चश्मदीदों के अनुसार, शाम करीब 6:40 बजे दो हमलावर एक वाहन से उतरे और बोंडी पवेलियन के पास फायरिंग शुरू कर दी. यह हमला यहूदी समुदाय हनुक्का फेस्टिवल को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.
एक रेस्टोरेंट में लॉक होना डरावना था. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बचे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन के शब्द उस खौफनाक मंजर को बयां करने के लिए काफी हैं, जिसने रविवार शाम पूरी दुनिया को झकझोर दिया.
एक रेस्टोरेंट में लॉक होना डरावना था... ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बचे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन के शब्द उस खौफनाक मंजर को बयां करने के लिए काफी हैं, जिसने रविवार शाम पूरी दुनिया को झकझोर दिया. यह हमला यहूदी समुदाय हनुक्का फेस्टिवल को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंदुनिया के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में गिने जाने वाले बोंडी बीच पर हुआ यह आतंकी हमला न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है, जहां खेल जगत के सितारे से लेकर आम नागरिक तक, हर कोई इस दहशत का गवाह बना.माइकल वॉन उस समय बोंडी बीच इलाके में एक रेस्तरां में मौजूद थे, जब अचानक गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बोंडी में एक रेस्तरां में लॉक होना डरावना था. अब सुरक्षित घर पहुंच गया हूं. आपातकालीन सेवाओं और उस व्यक्ति को धन्यवाद, जिसने आतंकवादी का सामना किया. प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.” वॉन की यह प्रतिक्रिया उस दहशत की गवाही देती है, जिसमें आम नागरिक और पर्यटक फंस गए थे.Being locked in a restaurant in Bondi was scary .. Now home safe .. but thanks so much to the emergency services and the guy who confronted the terrorist .. thoughts with all who have been affected .. xxx— Michael Vaughan December 14, 2025वॉन ने अपने पोस्ट में जिस व्यक्ति को धन्यवाद दिया है, उसकी जांबाजी का वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने शूटर को पीछे से दबोच लिया था और उसके हाथ से बंदूक छीन ली थी. इतना ही नहीं, उसने गन शूटर पर तान दी थी. Advertisement ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने आतंकी घटना दिया करारऑस्ट्रेलियाई पुलिस और न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इस हमले को स्पष्ट रूप से आतंकी घटना करार दिया है. प्रीमियर ने बताया कि यह हमला सिडनी के यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया और यह जांच “बहुत बड़ी, जटिल और शुरुआती चरण में” है. पुलिस के मुताबिक, हमले के वक्त कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे.घटनास्थल से एक वाहन भी बरामद किया गया है, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस होने की आशंका जताई जा रही है. बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने बताया कि दो हमलावरों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे संदिग्ध की भूमिका की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि यह बदले की भावना का नहीं, बल्कि जांच को आगे बढ़ाने का समय है.घटना के भयावह वीडियो आए सामनेरविवार को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के हवाई दृश्यों में बोंडी बीच पर ढके हुए शव, घायलों का इलाज करते आपातकालीन कर्मी और भारी पुलिस बल तैनात नजर आया. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इस घटना को “चौंकाने वाला और बेहद पीड़ादायक” बताते हुए कहा कि प्राथमिकता लोगों की जान बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की है. Advertisement इस हमले पर इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते यहूदी-विरोधी माहौल को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि चेतावनियों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, जिसका नतीजा यह भयावह हमला है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Bondi Beach Terror Attack Sydney Bondi Beach Shooting Michael Vaughan Escaped Firing Bondi Beach Hanukkah Attack Australia Terror Incident NSW Police Bondi Beach Chris Minns Statement Bondi Beach IED Vehicle Sydney Jewish Community Attack Hanukkah First Day Attack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड के कई जिलों में यलो के बाद अब ऑरेंज अलर्टः जानें, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ वाले इलाकों में मौसम कैसा हैUttarakhand Weather: 11, 12 और 13 मई को उत्तराखंड की ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना.
Read more »
Amazon पर OnePlus 12 पर भारी छूट!OnePlus 13 के लॉन्च से पहले, OnePlus 12 एक शानदार डील के साथ उपलब्ध है।
Read more »
PM Modi US Visit: 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया है निमंत्रणदेश | विदेश 12-13 फरवरी को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप ने किया है इनवाइट PM Modi US Visit on 12 and 13 Feb likely to meet Donald Trump
Read more »
Lucknow Shocker: মর্মান্তিক! জমিজমা বেচে সঞ্চয় ১৩ লক্ষ, দরিদ্র বাবার সব টাকা অনলাইন গেমে খুইয়ে লজ্জায় আত্মঘাতী ক্লাস সিক্সের খুদে...12 years student dies by suicide after losing Rs 13 lakh in online game in Lucknow
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 27 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்?November 13 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 27ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 13), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 13, 2025): பணவரவு நன்றாக இருக்கும் நாள்!December 13 Today Rasi Palan: இன்றைய ராசிபலன் - டிசம்பர் 13 சனிக்கிழமை, 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை இங்கே தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »
