'ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बातचीत'- इजरायली पीएम ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा

United States News News

'ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बातचीत'- इजरायली पीएम ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

'ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बातचीत'- इजरायली पीएम ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा

'ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बातचीत'- इजरायली पीएम ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चातेल अवीव, 16 दिसंबर । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। उन्होंने एक वीडियो बयान में इस बारे में जानकारी दी। नेतन्याहू ने रविवार शाम को कहा कि यह इजरायल के लिए अपनी जीत पूरी करने के मकसद के बारे में दोस्ताना, गर्मजोशी से भरी, बहुत महत्वपूर्ण बातचीत थी।नेतन्याहू ने कहा, यह इजरायल के लिए एक जारी रहने वाली परीक्षा है, हमें इसका सामना करना होगा - और हम इसका सामना करेंगे। मैं हिजबुल्लाह और ईरान से स्पष्ट शब्दों में कहता हूं - आप हमें नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए हम हर क्षेत्र में और हर समय, जब भी जरूरी होगा, आपके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे। नेतन्याहू ने दोहराया कि सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हाल ही में किए गए हवाई हमले यह सुनिश्चित करने के लिए थे कि भविष्य में हथियारों का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ न किया जाए। उन्होंने कहा कि इजरायल ने हिजबुल्लाह को हथियार सप्लाई करने वाले मार्गों को भी निशाना बनाया। नेतन्याहू ने कहा, सीरिया के साथ संघर्ष में हमारी कोई रुचि नहीं है। हम जमीन पर उभरती वास्तविकता के अनुसार सीरिया के प्रति इजरायल की नीति निर्धारित करेंगे। उन्होंने यह तर्क देते हुए कि इजरायल मध्य पूर्व को बदल रहा है कहा कि सीरिया वही सीरिया नहीं रहा, लेबनान वही लेबनान नहीं रहा, गाजा वही गाजा नहीं रहा, और ईरान - वही ईरान नहीं रहा। ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान, नेतन्याहू ने मध्य पूर्व में बदलावों की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि लेबनान, गाजा, यमन और सीरिया में इजरायली अभियानों ने पिछले एक साल में ईरान के प्रभाव को कम कर दिया है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बातचीत में गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 100 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास शामिल थे।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनुबू से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चाPM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनुबू से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबु से राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया. ये पहला मौका है 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया की यात्रा पर पहुंचे हैं. पीएम और नाइजीरिया के राष्ट्रपति के बीच बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों देश के राष्ट्राध्यक्ष बैठक में चर्चा करते हुए दिख रहे हैं.
Read more »

रेखा को मगरमच्छ के मुंह में धकेलने वाले हीरो ने बताया उस सीन के बाद क्या हुआ था...रेखा को मगरमच्छ के मुंह में धकेलने वाले हीरो ने बताया उस सीन के बाद क्या हुआ था...कबीर बेदी ने बातचीत में बताया कि जब राकेश रोशन ने उन्हें पहली बार इस रोल के लिए कॉल किया तो क्या कहा था और इनकी क्या बातचीत हुई थी.
Read more »

चेक पीएम और ईयू के अध्यक्ष के बीच हुई यूरोपीय संघ की प्राथमिकताओं पर चर्चाचेक पीएम और ईयू के अध्यक्ष के बीच हुई यूरोपीय संघ की प्राथमिकताओं पर चर्चाचेक पीएम और ईयू के अध्यक्ष के बीच हुई यूरोपीय संघ की प्राथमिकताओं पर चर्चा
Read more »

इजरायल ने इन तीन वजहों के कारण बनाई हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम पर सहमति, पीएम नेतन्याहू ने बताया कारणइजरायल ने इन तीन वजहों के कारण बनाई हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम पर सहमति, पीएम नेतन्याहू ने बताया कारणइजरायल ने इन तीन वजहों के कारण बनाई हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम पर सहमति, पीएम नेतन्याहू ने बताया कारण
Read more »

संसद में जयशंकर ने बताया, पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक में किन मुद्दों पर हुई बातसंसद में जयशंकर ने बताया, पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक में किन मुद्दों पर हुई बातS Jaishankar: जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2020 में भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में उत्पन्न मुद्दों के समाधान का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि बैठक में यह सहमति बनी कि विवादों से शांति भंग नहीं होनी चाहिए.
Read more »

पीएम मोदी ने डीजी-आईजी सम्मेलन में पुलिसिंग, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चापीएम मोदी ने डीजी-आईजी सम्मेलन में पुलिसिंग, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चापीएम मोदी ने डीजी-आईजी सम्मेलन में पुलिसिंग, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:10