'झाबुआ के गांधी' पद्मश्री महेश शर्मा ने पीएम मोदी के कार्यकाल को माना अद्भुत, बोले- ये नए भारत के निर्माण का समय

United States News News

'झाबुआ के गांधी' पद्मश्री महेश शर्मा ने पीएम मोदी के कार्यकाल को माना अद्भुत, बोले- ये नए भारत के निर्माण का समय
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

'झाबुआ के गांधी' पद्मश्री महेश शर्मा ने पीएम मोदी के कार्यकाल को माना अद्भुत, बोले- ये नए भारत के निर्माण का समय

झाबुआ, 9 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने केंद्र में 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पद्मश्री सम्मानित और झाबुआ के गांधी नाम से पहचाने जाने वाले महेश शर्मा ने कहा कि यह समय "नए भारत के निर्माण" का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल योजनाएं बनाई, बल्कि उन्हें नीचे स्तर तक के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए क्रियान्वित भी किया।सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह राष्ट्र को एक परिवार की तरह जोड़ा है, उसकी प्रशंसा हर जगह हो रही है। वह केवल उपदेश नहीं देते, बल्कि उन्हें खुद पर लागू करके उदाहरण पेश करते हैं।”महेश शर्मा ने कहा कि जब उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलने की सूचना दी गई, तो वे हैरान रह गए। उन्‍होंने कहा,“ यकीन ही नहीं हुआ कि मुझे यह राष्ट्रीय सम्मान मिल सकता है। जब मैंने अधिकारियों से पूछा कि चयन कैसे हुआ, तो उन्होंने बताया कि एक विशेष समिति बनाई गई है जो दूर-दराज में समाज के लिए निःस्वार्थ काम करने वालों की पहचान करती है। सिफारिश की कोई जरूरत नहीं है। 2014 के बाद बड़ा परिवर्तन यह आया कि अब गुमनाम रहकर काम करने वालों को भी पहचान और सम्मान मिल रहा है।महेश शर्मा ने पीएम मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा, उन्होंने भारतीय राजनीति से परिवारवाद को खत्म करने का कार्य किया है और समाज को राष्ट्रभाव से जोड़ने में सफलता पाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन में जो भी कहा, उसे पहले जी कर दिखाया। उन्होंने दिखा दिया कि एक व्यक्ति भी पूरे देश को दिशा दे सकता है।”महेश शर्मा ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए सुझाव मांगे थे। यह क्षेत्र आदिवासी बलिदान की भूमि मानी जाती है। यह कदम दिखाता है कि आदिवासी समाज को भी अब राष्ट्रीय पहचान दी जा रही है। हमारे सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित किया जा रहा है। आज गांव-गांव में लोग मानते हैं कि यह प्रधानमंत्री हमारे अपने हैं। मोदी जी ने देश में वह भरोसा पैदा किया है, जो पहले नहीं था। अब जनता को लगता है कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंच रही है।बता दें कि भारत सरकार की ओर से वर्ष 2019 में घोषित पद्म पुरस्कारों में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के समाजसेवी महेश शर्मा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। महेश शर्मा पिछले बीस वर्षों से झाबुआ के आदिवासी इलाकों में जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में वे इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उन्हें झाबुआ का गांधी कहकर पुकारते हैं।--आईएएनएसएएसएच/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत के 3 प्रण... पीएम मोदी ने आर्मी को दे द‍िया फ्यूचर प्‍लान, हक्‍का-बक्‍का रह जाएगा पाक‍िस्‍तानभारत के 3 प्रण... पीएम मोदी ने आर्मी को दे द‍िया फ्यूचर प्‍लान, हक्‍का-बक्‍का रह जाएगा पाक‍िस्‍तानपीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सेना की ताकत को सराहा और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा.
Read more »

गुजरात के महीसागर में पीएम मोदी कई जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, लोगों ने जताई खुशीगुजरात के महीसागर में पीएम मोदी कई जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, लोगों ने जताई खुशीगुजरात के महीसागर में पीएम मोदी कई जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, लोगों ने जताई खुशी
Read more »

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?
Read more »

बिहार के विकास को लेकर सार्थक रहा पीएम मोदी का दौरा : सम्राट चौधरीबिहार के विकास को लेकर सार्थक रहा पीएम मोदी का दौरा : सम्राट चौधरीबिहार के विकास को लेकर सार्थक रहा पीएम मोदी का दौरा : सम्राट चौधरी
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारीप्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारीप्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
Read more »

पीएम मोदी का कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा : आचार्य प्रमोद कृष्णमपीएम मोदी का कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा : आचार्य प्रमोद कृष्णमपीएम मोदी का कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:30:44