गुजरात के महीसागर में पीएम मोदी कई जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, लोगों ने जताई खुशी
महीसागर , 25 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचेंगे। पहले दिन उनका प्रमुख कार्यक्रम दाहोद में आयोजित किया जाएगा, जहां वह राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें महीसागर जिले की भी अनेक योजनाएं शामिल हैं।महीसागर जिले में विशेष रूप से जलापूर्ति से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से होगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ तथा पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इन विकास योजनाओं की कुल लागत करोड़ों रुपए में है, जिससे न केवल जल संकट का समाधान होगा, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।स्थानीय जनता इन विकास कार्यों के लिए पीएम मोदी और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदम वास्तव में सराहनीय हैं और इससे सबका साथ, सबका विकास की भावना को बल मिलेगा।कांति भाई पटेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इन योजनाओं के शुरू होने के बाद से हमारे तालुका और जिले के सभी गांवों तथा एक शहर को प्रतिदिन पानी मिल रहा है। हमें शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। सरकार ने इस योजना पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, लेकिन हमारे लिए यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। हम इसके लिए सरकार का हृदय से धन्यवाद करते हैं।रणछोड़ भाई पटेल ने कहा कि इस योजना के तहत 50 से ज्यादा गांव और एक शहर को लाभ मिल रहा है। पहले इस क्षेत्र में पानी की भारी समस्या थी, लेकिन अब यह समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। इससे तालुका की पानी की कमी पूरी तरह से दूर हो गई है और सभी को पीने का पानी अच्छी तरह मिल रहा है। सरकार ने इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर योजना बनाई है, जिसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं।--आईएएनएसपीएसके/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत का हवाई हमला: अमेरिका, इसराइल, चीन, रूस और तुर्की क्या बोले?इसराइल ने भारत के 'आत्मरक्षा के अधिकार' का समर्थन किया है. लेकिन अमेरिका समेत कई देशों ने हालात पर चिंता जताई है.
Read more »
दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर जा रहे अमित शाह, 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पणAmit Shah Gujarat Visit for two Days दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर जा रहे अमित शाह, 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण देश
Read more »
बिहार : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत थावे जंक्शन का पहले चरण का कार्य पूरा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटनबिहार : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत थावे जंक्शन का पहले चरण का कार्य पूरा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Read more »
PM Modi In Bikaner: पीएम मोदी ने Operation Sindoor पर की बात तो नारों से गूंज उठा पूरा मैदानPM Modi In Bikaner, Rajasthan: पीएम मोदी के इंतजार में बीकानेर में हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल पर मंच पर नजरें गड़ाए बैठे थे. पीएम मोदी जब मंच पर पहुंचे तो चारों तरफ मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. पीएम मोदी ने भाषण शुरू किया लेकिन पीएम को अपने सामने देख लोगों का जोश इतना हाई था कि वो लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाते जा रहे थे.
Read more »
अब मेरी नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है, राजस्थान से पीएम Modi ने दी पाकिस्तान को चेतावनी; VIDEO देखिएModi Video: आज पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में कई सारी विकास योजनाओं को शुरू किया है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर' सक्सेस के बाद पटना में PM मोदी करेंगे रोड शो, जानिए प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का डिटेलOperation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी का बिहार दौरा तय है। पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। इस दौरान वे पटना में रोड शो करेंगे। हजारों करोड़ की योजनाओं की आधारशीला रखेंगे। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दो दिनों के कार्यक्रम का पूरा विवरण इस खबर में समझ सकते...
Read more »
