'जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में', भाजपा ने लॉन्च किया नया कैंपेन सॉन्ग
नई दिल्ली, 22 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक नया सॉन्ग जारी किया, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र भी किया गया है।जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में शीर्षक वाले इस गीत में दिल्लीवासियों के समक्ष आने वाले प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है, जैसे प्रदूषण, गंदा पेयजल, अनुचित कचरा निपटान, सीवेज की समस्या और लैंडफिल का ओवरफ्लो होना।भाजपा ने दिल्ली में डबल इंजन सरकार के नारों पर जोर देते हुए सत्ता में आने पर बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य बीमा का वादा किया है।इस गीत में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मौजूदा सरकार की आलोचना करने के लिए आपदा और चोर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।पार्टी ने विश्वास जताया कि दिल्ली के मतदाता आम आदमी पार्टी की जगह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।सोशल मीडिया पर इस गीत पोस्ट करते हुए भाजपा ने लिखा, जनता ने तय कर लिया है कि 2025 में चोरों को हटाकर भाजपा को लाना है।आगे लिखा है, दिल्ली में मोदी के किसी शेर का राज होगा। जो राम को लाए हैं, वही दिल्ली पर राज करेंगे!यह चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का पहला गीत नहीं है। इससे पहले पार्टी ने एक और चुनावी गीत जारी किया था, बहाना नहीं बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहिए, जिसे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया था।इस गीत को आधिकारिक तौर पर पिछले सप्ताह रोहिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के दौरान लॉन्च किया गया था और 5 फरवरी को होने वाले चुनाव अभियान के तहत इसे व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है।इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले यह बातचीत दोपहर 1 बजे होगी।दिल्ली के सभी 256 वार्डों के 13,033 बूथों से पार्टी सदस्य इस वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।--आईएएनएसएकेएस/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खुशबू सुंदर राज कपूर की 'राम तेरी गंगा मैली' में पहली पसंद थीखुशबू सुंदर ने बताया कि राज कपूर ने उन्हें 'राम तेरी गंगा मैली' में लॉन्च करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में उन्हें रोल नहीं मिला।
Read more »
कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार बनायाकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगा.
Read more »
संगीत विवाद में युवक की हत्यादिल्ली के बाहरी दिल्ली में, एक युवक की तेज संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
Read more »
IRCTC लॉन्च करता है ओडिशा टूर पैकेजIRCTC ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जो ओडिशा के पर्यटन स्थलों को कवर करेगा।
Read more »
भाजपा के आरोप: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बंगले पर 75-80 करोड़ रुपये खर्च किएदिल्ली भाजपा ने शीश महल निर्माण को लेकर अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है।
Read more »
भारतपोल पोर्टल: भगोड़ों की अब खैर नहीं!भारत सरकार ने विदेश में छिपे वांटेड अपराधियों को लाने के लिए भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में लॉन्च किया।
Read more »
