IRCTC ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जो ओडिशा के पर्यटन स्थलों को कवर करेगा।
IRCTC Tour Package : नए साल के लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी कई टूर पैकेज की पेशकश कर रही है. ज्यादातर लोग नए साल की छुट्टियों में ही घूमने का प्लान करते हैं, ऐसे में आईआरसीटीसी आपको ओडिशा की सैर कराने के लिए बजट फ्रेंडली पैकेज दे रहा है.
इस टूर पेकेज के तहत सैलानी भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी की सैर कर पाएंगे. आईआरसीटीसी ने ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए 3 रातों और 4 दिनों के लिए ओडिशा का पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज के जरिए पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. इस एयर टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी. यात्रा में खाने, पीने और ठहरने की चिंता आपको नहीं करनी है. Don’t miss out on the spiritual solace and rich history that Odisha has in store for you! Visit Puri, Chillika, Konark and Bhubaneswar on this 3N/4D flight tour package and allow yourself to immerse in a blissful travel experience. The package price starts from Rs. 31,500/-pp*.… pic.twitter.com/f3vNPQxqyM — IRCTC December 26, 2024 टूर पैकेज की खास बातें पैकेज का नाम- Divine Puri Tour Package डेस्टिनेशन कवर- भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी कितने दिन का होगा टूर- 3 रात और 4 दिन रवाना होने की तारीख- 18 जनवरी, 2025 मील प्लान- ब्रेकफास्ट और डिनर क्लास- कंफर्ट सीटों की संख्या- 30 पैकेज का खर्च टूर पैकेज के लिए ऑक्यूपेंसी के हिसाब से टैरिफ अलग-अलग होगा. पैकेज की शुरुआत 31,500 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको प्रति व्यक्ति 31,500 रुपये चुकाने होंगे जबकि डबल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 34,200 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो 44,600 रुपये खर्च होंगे. वहीं, कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है और आप उसके लिए बेड लेते हैं तो आपका खर्च 25,000 रुपये आएगा. अगर 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपका खर्च 24,900 खर्च आएगा. इसी तरह 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपका खर्च 20,800 खर्च आएगा.
IRCTC TOUR PACKAGE ODISHA TRAVEL RELIGIOUS SITES
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IRCTC का विशेष कंबोडिया और वियतनाम टूर पैकेजIRCTC ने 5 रात और 6 दिन का यह विशेष टूर पैकेज कंबोडिया और वियतनाम के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए लॉन्च किया है।
Read more »
IRCTC लॉन्च कर रहा है सिक्किम टूर पैकेज, कम पैसे में करें सफरIRCTC ने सिक्किम के खूबसूरत जगहों को देखने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें 6 रात और 7 दिनों तक सिक्किम की सैर करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको दार्जीलिंग, गंगटोक और पेलिंग घुमाया जाएगा।
Read more »
IRCTC ऑफर कर रहा है भूटान का नया साल टूर पैकेजIRCTC ने भूटान का एक नया साल टूर पैकेज शुरू करने की घोषणा की है। इस पैकेज में यात्रियों को 9 रात और 10 दिनों तक भूटान में घूमने का मौका मिलेगा।
Read more »
IRCTC लॉन्च करता है भूटान टूर पैकेजIRCTC ने भूटान के लिए एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जो 9 रात और 10 दिनों तक चलेगा।
Read more »
IRCTC महाकुंभ 2025 के लिए टूर पैकेज लॉन्च!IRCTC ने अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज घूमने के साथ महाकुंभ स्नान के लिए एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है. इसमें रहने-खाने और घूमने का पूरा इंतजाम होगा.
Read more »
आईआरसीटीसी का कुंभ मेला स्पेशल टूर पैकेजआईआरसीटीसी ने प्रयागराज कुंभ मेला, अयोध्या और वाराणसी दर्शाने वाला एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है।
Read more »
