'जो अपने गांव का नहीं हुआ, वो गुरदासपुर का क्या होगा?' सनी देओल के खिलाफ भारी आक्रोश

United States News News

'जो अपने गांव का नहीं हुआ, वो गुरदासपुर का क्या होगा?' सनी देओल के खिलाफ भारी आक्रोश
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 36 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 63%

'जो अपने गांव का नहीं हुआ, अपनी जड़ें भूल गया, वो गुरदासपुर का क्या होगा?' सनी देओल के खिलाफ पुश्तैनी गांव में उबाल

‘जो अपने गांव का नहीं हुआ, अपनी जड़ें भूल गया, वो गुरदासपुर का क्या होगा?’ सनी देओल के खिलाफ पुश्तैनी गांव में उबाल कंचन वासदेव May 10, 2019 3:12 PM सनी देओल नामांकन से पहले एक कार्यक्रम में अपने भाई बॉबी देओल के साथ। Lok Sabha Election 2019: अभिनेता से नेता बने और गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल भले ही रोज सुर्खियों में छाए हुए हों लेकिन उनके पुश्तैनी गांव में उनके खिलाफ जबर्दस्त उबाल है। पंजाब के फतेहाबाद संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाला गांव डांगो देओल का पुश्तैनी गांव है। सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। उन्हें गुरदासपुर से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर डांगो के ग्रामीणों में कोई उत्साह नहीं है। इसके पीछे की वजह यह बताई गई कि इन लोगों ने गांव को भुला दिया और यहां से जाने के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ग्रामीणों की नाराजगी का आलम यह है कि गांव के सरपंच अमृतपाल सिंह गुरदासपुर की जनता से देओल को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं। अमृतपाल सिंह का पुकारू नाम बॉबी है, जिस उन्होंने सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल से प्रभावित होकर रखा था लेकिन अब इस परिवार से ये खफा हैं। सरपंच बॉबी कहते हैं, “जो अपने पिंड का न हुआ, अपनी जड़ें भूल गया, ओ गुरदासपुर का क्या हो जाएगा?” सरपंच ने नाराजगी की वजह भी बताई और कहा कि साल 2013 की दीवाली में वो खासतौर पर मुंबई गए थे, ताकि इस पर्व के मौके पर सनी देओल के पिता और मशहूर एक्टर धर्मेंद्र को गांव ला सकें। सरपंच ने कहा, “मैं धर्मेंद्र को यहां लाने गया था, यह सोचकर कि वो गांव में युवाओं के लिए एक स्टेडियम बनवाने में हमारी मदद करेंगे लेकिन उन्होंने कभी मदद नहीं की।” गांव के एक अन्य शख्स ने बताया कि धर्मेंद्र को पास करीब ढाई एकड़ जमीन है, जिसे उन्होंने दूर के एक रिश्तेदार को साल 2016 में दे दिया, जबकि स्टेडियम के लिए 2013 में उनसे मुलाकात की गई थी। सरपंच के मुताबिक धर्मेंद्र ने गांव का अपना पुश्तैनी मकान भी किसी तीसरे शख्स को बेच दिया है। सुखजीवन सिंह के मुताबिक उनके गांव में करीब 1900 वोट हैं, जो इस बार कांग्रेस उम्मीदवार डॉ.

अमर सिंह के पक्ष में पड़ेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधान सभा चुनाव में गांववालों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया था लेकिन अब ये लोग कांग्रेस को वोट देने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि पिंड के कुछ युवकों ने इस उम्मीद में बॉलीवुड में भी कदम रखने की कोशिश की कि धर्मेंद्र कुछ मदद करेंगे लेकिन उन्हें भी निराश होना पड़ा। गांव वालों के मुताबिक तीन साल की उम्र में ही धर्मेंद्र ने गांव छोड़ दिया था। उसके बाद कई दशक तक वो यहां नहीं आए। पहली बार वो 2013 में गांव आए जब लोग उनसे जाकर मुंबई में मिले। उनके बेटे कभी भी गांव नहीं आए हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईवीएम पर दिखेगा सनी देओल या अजय सिंह देओल?ईवीएम पर दिखेगा सनी देओल या अजय सिंह देओल?बहुत कम लोगों को पता है कि सनी देओल का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल है। उनके पासपोर्ट और वोटिंग आईडी पर भी यही नाम है। सनी उनका स्क्रीन नेम है। इसी नाम से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।
Read more »

अयोध्या का एक गांव जहां लोगों ने कभी वोट नहीं डालाअयोध्या का एक गांव जहां लोगों ने कभी वोट नहीं डालाअयोध्या का एक गांव जहां लोगों ने कभी वोट नहीं डाला PureBodhTiwariVillage Ayodhya लोकसभाचुनाव2019 पूरेबोधतिवारी अयोध्या LoksabhaElections2019
Read more »

'ये योगी-मोदी का नहीं, गांधी का अस्पताल है, यहां नहीं चलेगा मोदी का आयुष्मान कार्ड''ये योगी-मोदी का नहीं, गांधी का अस्पताल है, यहां नहीं चलेगा मोदी का आयुष्मान कार्ड'Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज नहीं किया गया।
Read more »

गुरदासपुर में बोले सनी देओल, 'मैं यहां बदले की राजनीति करने नहीं आया'गुरदासपुर में बोले सनी देओल, 'मैं यहां बदले की राजनीति करने नहीं आया'चाक शरीफ गांव में सनी देओल ने कहा, 'मैं पंजाब का बेटा हूं और यहां अपने राज्य तथा इसकी जनता की सेवा करने आया हूं.'
Read more »

दिल्ली: वोट नहीं डाल पाएगा इस गांव का अकेला मतदाता-Navbharat Timesदिल्ली: वोट नहीं डाल पाएगा इस गांव का अकेला मतदाता-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शेरपुर डेरी गांव को उज्जड़खेड़ा गांव के नाम से भी जाना जाता है। गांव का नाम दिल्ली के रेवेन्यू रेकॉर्ड में दर्ज है। हरिनाथ पिछले 20 साल से भी ज्यादा से यहां रह रहे थे। पिछले दो महीने से उनकी गंभीर बीमारी का इलाज अलवर के एक अस्पताल में चल रहा है।
Read more »

बालाकोट स्ट्राइक के सवाल पर बोले सनी देओल- इन सब चीजों के बारे में नहीं जानताबालाकोट स्ट्राइक के सवाल पर बोले सनी देओल- इन सब चीजों के बारे में नहीं जानताबालाकोट स्ट्राइक चुनाव जीतने में मददगार होगा या देश को जोड़ने का कारगर तरीका है, इस सवाल पर सनी देओल ने कहा कि कौन सा स्ट्राइक्स? फिर पत्रकार ने बताया कि सरकार ने बालाकोट स्ट्राइक किया था. इस पर सनी देओल ने कहा कि देखिए मुझे इतनी चीजों के बारे में पता नहीं है. मैं यही कहना चाहूंगा कि मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं.
Read more »

सनी देओल के पुश्तैनी गांव वालों ने लगाया अनदेखी का आरोप, मिला ये जवाबसनी देओल के पुश्तैनी गांव वालों ने लगाया अनदेखी का आरोप, मिला ये जवाबसरपंच ने कहा कि सनी देओल के न तो कभी उनके परिवार के सदस्य डांगों आए और न ही वह खुद। ऐसे में वह गुरदासपुर आकर लोगों की समस्याओं का क्या सामना करेंगे।
Read more »

बालाकोट एयरस्ट्राइक और भारत-पाक संबंधों के बारे में नहीं जानते सनी देओल!– News18 हिंदीबालाकोट एयरस्ट्राइक और भारत-पाक संबंधों के बारे में नहीं जानते सनी देओल!– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से भाजपा के टिकट पर बतौर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के वक्त अभिनेता सनी देओल ने गदर और दामिनी जैसी फिल्मों के डायलॉग सुनाकर समर्थकों के सामने देशभक्त की छवि बनाई थी.
Read more »

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ बोले, 'सनी देओल ने डायलॉग मारने के अलावा कुछ नहीं किया'कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ बोले, 'सनी देओल ने डायलॉग मारने के अलावा कुछ नहीं किया'गुरदासपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल, कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़, आप के पीटर मसीह और पीडीए के लालचंद से कड़ी टक्कर है.
Read more »

जय श्रीराम का नारा राम की महिमा का उद्घोष नहीं, दबंगई का ऐलान हैजय श्रीराम का नारा राम की महिमा का उद्घोष नहीं, दबंगई का ऐलान हैलालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि उनका राम अभियान धार्मिक नहीं था. वह राम के नाम की आड़ में एक मुसलमान घृणा से युक्त राजनीतिक हिंदू के निर्माण का अभियान था. जय श्रीराम इसी गिरोह का एक राजनीतिक नारा है. इस नारे का राम से और राम के प्रति श्रद्धा से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं. आप जब जय श्रीराम सुनें तो मान लें कि आपको जय आरएसएस कहने की और सुनने की आदत डाली जा रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:04