IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप भानुशाली ने कंपनी की पिछली करतूतों को उजागर करते हुए सरकार और ड्रग कंट्रोलर को मुख्य दोषी ठहराया है. उनका कहना है कि इस कंपनी ने पहले दक्षिण अफ्रीका में भी डीईजी (DEG) से दूषित दवाइयां बेची थीं.
MP के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी और निलंबन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है. IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप भानुशाली ने स्पष्ट कहा कि अगर डॉक्टर दोषी है तो उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाए, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि कफ सिरप के साथ जो हुआ उसके लिए डॉक्टर जिम्मेदार क्यों हैं? डॉ.
दिलीप भानुशाली ने कंपनी की पिछली करतूतों को उजागर करते हुए सरकार और ड्रग कंट्रोलर को मुख्य दोषी ठहराया है. उन्होंने खुलासा किया कि मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स ने पहले दक्षिण अफ्रीका में भी डीईजी से दूषित दवाइयां बेची थीं. अब उसे इन उत्पादों को दोबारा बेचने की अनुमति कैसे मिली?IMA का साफ कहना है कि दवा नियंत्रक जिम्मेदार है और इस चूक के लिए सरकार जिम्मेदार है. डॉ. भानुशाली ने आरोप लगाया कि कानूनों को सख्त करने के बजाय सरकार ने लगता है कि कंपनी को क्लीन चिट दे दी है.आईएमए ने कहा है कि प्रोटोकॉल का पालन किया गया है और वे डॉक्टर की गिरफ्तारी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बात करेंगे. IMA यह सुनिश्चित करेगी कि डॉ. प्रवीण सोनी को रिहा किया जाए.बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आयुक्त लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी ने डॉ. प्रवीण सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन का आधार निजी प्रैक्टिस के दौरान उपचार में 'गंभीर लापरवाही' और 'अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से नहीं करने' को बताया गया है. Advertisement छिंदवाड़ा के थाना परासिया में डॉ. प्रवीण सोनी और निर्माता कंपनी मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 276 समेत औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 27A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है..यह कार्रवाई उन बच्चों को दवाइयां पर्चे पर लिखने के कारण की गई, जिनके सेवन से बच्चों की किडनी पर विपरीत प्रभाव पड़ा और दुखद मृत्यु हो गई. उधर, Coldrif सिरप के नमूने शनिवार की सुबह जांच रिपोर्ट में अमान्य पाए जाने के बाद, इसे पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
IMA President Dilip Bhanushali Dr Praveen Soni Arrest Sresan Pharmaceuticals DEG Poisoning Doctor Scapegoat Government Clean Chit Drug Controller Responsible South Africa DEG Scandal Protocol Followed IMA Fact-Finding Team MP Central Health Ministry Dialogue Chhindwara Deaths Doctor Suspension FIR Release Doctor Demand Ima President Attacks Government Coldrif Tragedy Dr Pravin Soni Scapegoat Drug Controller Responsible For Chhindwara-Deaths Sresan Pharmaceutical
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP पुलिस ASI भर्ती 2025: 500 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा और सैलरीमध्य प्रदेश पुलिस में ASI और सूबेदार के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 17 अक्टूबर तक चलेगी। 500 रिक्तियों के लिए परीक्षा 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और वेतन विवरण।
Read more »
खुशखबरी, MP के इस जिले में जल्द बनेगा नगर निगम, जुड़े 25 गांव, प्रक्रिया पूरीChhatarpur News: छतरपुर नगर निगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए छतरपुर नगर पालिका की सीमा से जुड़े 25 गांवों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है. जिसमें शहर की 12 किलोमीटर की परिधि के 25 गांव शामिल किए गए हैं.
Read more »
MP में कफ सिरप कांड के सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफामध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ पीने से 14 बच्चों की जान चली गई जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार किया और कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की...
Read more »
MP में कफ सिरप कांड के सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफामध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ पीने से 14 बच्चों की जान चली गई जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार किया और कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की...
Read more »
40 साल से प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर को बनाया जा रहा बलि का बकरा, IMA का फूटा गुस्सा, कहा- गलती सिरप बनाने वाली कंपनी की हैIMA ने मांग की है कि डॉ. प्रवीण सोनी को दोषमुक्त किया जाए, संबंधित दोषियों (दवा कंपनी) पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में किसी भी डॉक्टर के साथ इस तरह की घटना की न हो.
Read more »
महिला से रेप, सीने पर मुक्के मारे, चेहरे पर काटा: मंदसौर में पीड़िता की हालत गंभीर; आरोपी का जुलूस निकालने क...Madhya Pradesh (MP) Mandsaur Woman Rape Assault Case; मंदसौर जिले में महिला से रेप और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के सीने पर कई मुक्के मारे।
Read more »
