'जिसने भी रंग में भंग डाला सलाखों के पीछे होगा', CM योगी ने दीपावली पर साजिश रचने वालों को दी चेतावनी

CM Yogi Adityanath News

'जिसने भी रंग में भंग डाला सलाखों के पीछे होगा', CM योगी ने दीपावली पर साजिश रचने वालों को दी चेतावनी
Diwali WarningUttar Pradesh DiwaliDiwali Saboteurs
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 53%

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार, होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरु पर्व, जन्माष्टमी या रामनवमी पूरी शांति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाए गए हैं। अब वह सरकार नहीं है जो दंगाइयों के सामने घुटने टेक दे। यह सरकार जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में जवाब देना जानती है। उत्साह और उमंग के त्योहार में यदि किसी...

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा उपहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य यही है कि हम अकेले नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से इस उत्साह का हिस्सा बनें। 2021 में राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसी क्रम में आज प्रदेश के 1.

86 करोड़ परिवारों को यह सौगात दी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार, होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरु पर्व, जन्माष्टमी या रामनवमी पूरी शांति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाए गए हैं। अब वह सरकार नहीं है जो दंगाइयों के सामने घुटने टेक दे। यह सरकार जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में जवाब देना जानती है। उत्साह और उमंग के त्योहार में यदि किसी ने व्यवधान डाला तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं। पहली बार बिना भेदभाव के गरीबों तक पहुंची योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व होता है कि वह शासन की योजनाओं का लाभ ईमानदारी से उन गरीबों, वंचितों और दलितों तक पहुंचाए, जो इसके पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गरीबों को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ तब मिलना शुरू हुआ जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 2014 के पहले गैस कनेक्शन लेना भी एक संघर्ष था, लेकिन मोदी जी ने 11 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिलाए। अकेले उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब लकड़ी, कोयले या उपलों में खाना पकाते थे जिससे परिवार बीमार पड़ते थे। आज उज्ज्वला योजना ने नारी गरिमा को सम्मान दिया है और घर-घर में स्वास्थ्य और सुविधा का उजाला फैलाया है। 2017 से पहले सैफई परिवार के बाहर किसी की सोच नहीं थी मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में परिवार से ऊपर कोई सोच नहीं थी। सैफई परिवार के अलावा किसी और की चिंता नहीं होती थी। चाचा-भतीजा और महाभारत के किरदारों की राजनीति में गरीबों की योजनाएं लूट ली जाती थीं। नौकरियों में डकैती, विकास के पैसे में छीना-झपटी होती थी और त्योहार भी दंगों की भेंट चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद अब प्रदेश को परिवार मानकर काम हो रहा है। किसी की जाति नहीं पूछी जाती, किसी से भेदभाव नहीं होता। सबका साथ, सबका विकास, यही हमारा मंत्र है। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो यमराज टिकट काटेंगे मुख्यमंत्री योगी ने सख्त लहजे में कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है। अगर किसी ने बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, तो अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा। यदि किसी को यमराज से टिकट कटवाना हो तो वह किसी राह चलती बेटी के साथ छेड़खानी करके देख ले। यह हमारी वचनबद्धता है कि हर बेटी, हर व्यापारी, हर राहगीर को सुरक्षा देंगे। जो भी रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा, जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं। स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय कारीगरों की समृद्धि में ही देश का विकास है मुख्यमंत्री ने दीपावली पर ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर हर परिवार कुछ न कुछ खरीदता है। जो भी खरीदे, वह स्वदेशी हो। हमारे कारीगर, हस्तशिल्पी, स्थानीय उद्यमी जो भी बनाएं, वही खरीदें। हमारे घर में जो दीपक जले, वह हमारे ही कुम्हार द्वारा बना हो। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां हमारे कारीगरों की बनाई हों, विदेश से नहीं। उन्होंने कहा कि जब यह पैसा स्थानीय कारीगरों, श्रमिकों और हस्तशिल्पियों तक पहुंचेगा, तभी समृद्धि देश तक पहुंचेगी और भारत विकसित बनेगा। गरीबों की सहायता करें, तभी पर्व का आनंद सार्थक होगा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और आचार्य शंकराचार्य के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस घर में गरीबों के प्रति संवेदना नहीं होती, वहां ईश्वर का वास नहीं होता। हमें हर त्योहार पर किसी एक गरीब, बेसहारा या जरूरतमंद बच्चे की मदद करनी चाहिए। तभी त्योहारों की खुशी और भी अर्थपूर्ण हो जाएगी। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, सांसद संजय सेठ, बृजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। इन महिलाओं के खाते में सीएम ने मंच से अंतरित की सब्सिडी सोनीरीतानिशा चौहानसबीनासईदा बानोसारिका यादवपार्वतीबीना कुमारीरेशमा खान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Diwali Warning Uttar Pradesh Diwali Diwali Saboteurs Strict Action Warning Diwali Security Law And Order UP Festive Season Security Crime Control UP Diwali Celebrations Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM Pinarayi Vijayan: നവകേരളം പദ്ധതിയുമായി സർക്കാർ; ജനങ്ങൾക്ക് പറയനുള്ളത് കേൾക്കുമെന്ന് മുഖ്യമന്ത്രിCM Pinarayi Vijayan: നവകേരളം പദ്ധതിയുമായി സർക്കാർ; ജനങ്ങൾക്ക് പറയനുള്ളത് കേൾക്കുമെന്ന് മുഖ്യമന്ത്രിസി എം വിത്ത് മീ പ്രവർത്തനം തുടങ്ങിയെന്നും ജനങ്ങളിൽ നിന്ന് ആശയങ്ങൾ സ്വീകരിക്കുമെന്നും മുഖ്യമന്ത്രി.
Read more »

अब प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कसेगी नकेल, CM धामी ने विजिलेंस को दी बड़ी सौगातअब प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कसेगी नकेल, CM धामी ने विजिलेंस को दी बड़ी सौगातमुख्यमंत्री धामी ने विजिलेंस विभाग को नई सौगातें दी हैं, जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। विभाग को लंबे समय से खाली चल रहे सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों के 21 पद भरने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
Read more »

West Bengal Assembly Election 2026: ছাব্বিশের ভোটে বিরাট পরিবর্তন হবে, CM এক থাকলেও বিরোধী দলনেতা বদলে যাবে! বড় কথা বলে দিলেন...West Bengal Assembly Election 2026: ছাব্বিশের ভোটে বিরাট পরিবর্তন হবে, CM এক থাকলেও বিরোধী দলনেতা বদলে যাবে! বড় কথা বলে দিলেন...In 2026 West Bengal Assembly Election CM will remain same but the opposition leader will be changed
Read more »

ਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਉਦਯੋਗਿਕ ਕੰਪਨੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਲਈ ਤਿਆਰ- CM ਮਾਨਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਉਦਯੋਗਿਕ ਕੰਪਨੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਲਈ ਤਿਆਰ- CM ਮਾਨPunjab News: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹਾਦਰੀ, ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਉੱਦਮੀ ਭਾਵਨਾ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮਿੱਟੀ ਦੇ ਕਣ-ਕਣ ਵਿੱਚ ਸਮੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਸਰਹੱਦਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਖੁਰਾਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ...
Read more »

भास्कर अपडेट्स: गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व CM रवि नाइक की कार्डियक अरेस्ट से मौतभास्कर अपडेट्स: गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व CM रवि नाइक की कार्डियक अरेस्ट से मौतbreaking news live updates headlines 15 october rajasthan delhi mp uttarpradesh maharashtraदिल्ली हाईकोर्ट ने 2021-22 के शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर बहस करने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आखिरी मौका दिया है। केजरीवाल के वकील द्वारा बार-बार स्थगन...
Read more »

टिकट को लेकर पटना बना राजनीतिक अखाड़ा, CM आवास के बाहर JDU नेताओं का हंगामाटिकट को लेकर पटना बना राजनीतिक अखाड़ा, CM आवास के बाहर JDU नेताओं का हंगामाबिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का टिकट को लेकर जमावड़ा लगा रहा। गोपाल मंडल जैसे विधायकों ने टिकट कटने की आशंका में धरना दिया, तो वहीं भाजपा कार्यालय पर भी समर्थकों ने उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद हंगामा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:52:14