दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 400 के पार चला गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, बुधवार तक प्रदूषण से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि हवा की गति धीमी रहने के कारण प्रदूषक तत्व...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी को 'जहरीली हवा' से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में स्मॉग की एक परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर होने की कगार पर है। सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 396 दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, तीन दिन यानी बुधवार तक दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के विरोध में रविवार को लोगों ने इंडिया गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी में प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क लगाए लोग। हरीश कुमार नोएडा-गाजियाबाद में हालात और ज्यादा खराब राजधानी के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों में सोमवार सुबह 7 बजे एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है, जो वायु गुणवत्ता की गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में हालात और ज्यादा खराब हैं। यहां सुबह पांच बजे एक्यूआई 413 तक पहुंच गया, जो भी गंभीर रेंज में है। ग्रेटर नोएडा में AQI 399 रिकॉर्ड किया गया, जिसे बहुत खराब कैटेगरी में रखा गया, हालांकि यह गंभीर के करीब है। गाजियाबाद में जहरीली हवा से जूझना जारी है, जहां वसुंधरा में गंभीर श्रेणी में AQI 432 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी के आनंद विहार में एक्यूआई 441, अलीपुर में 412, बवाना में 437, बुराड़ी में 432, चांदनी चौक में 389, द्वारका सेक्टर-8 में 402, आईटीओ में 410 और जहांगीरपुरी में गंभीर प्लस श्रेणी में 452 दर्ज किया गया है। गाजीपुर इलाके में AQI 441 रिकॉर्ड किया गया है, जिसे गंभीर कैटेगरी में रखा गया है। इससे पहले, रविवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया था। #WATCH | Delhi | A layer of smog blankets the Ghazipur area as AQI is recorded at 441, categorised in the severe category as per the Central Pollution Control Board pic.
twitter.com/jpzOqQLUB9 — ANI November 24, 2025 कहां कितना है एक्यूआई? स्थान एक्यूआई आनंद विहार 441 अलीपुर 412 बवाना 437 बुराड़ी क्रॉसिंग 432 द्वारका सेक्टर-8 401 आईटीओ 410 नरेला 433 वजीरपुर 450 जहांगीरपुरी 452 चांदनी चौक 390 आर.के. पुरम 397 पंजाबी बाग 411 पटपड़गंज 401 पूसा 360 रोहिणी 458 द्वारका सेक्टर-8 386 गाजियाबाद, वसुंधरा 432 गाजियाबाद, इंदिरापुरम 438 नोएडा सेक्टर-62 404 गुरुग्राम सेक्टर-51 264 यह भी पढ़ें- बाहरी दिल्ली की सड़कों पर डस्ट से नहीं मिल रही है राहत, राहगीर उड़ती धूल फांकते आ रहे नजर यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार 8वें दिन 'बेहद खराब', 12 इलाकों का AQI 400 के पार यह भी पढ़ें- 10 साल पुरानी कार, 2031 तक वैध, डॉक्यूमेंट पूरे फिर भी दिल्ली आते ही कटा 20 हजार का चालान, देखे वीडियो यह भी पढ़ें- AQI आंकड़ों के बाद अब दिल्ली में प्रदूषकों की हिस्सेदारी पर उठे सवाल, गलत साबित हो रहे DSS के पूर्वानुमान नोट- एक्यूआई के आंकड़े सीपीसीबी की वेबसाइट से लिए गए हैं। https://airquality.cpcb.gov.in/AQI_India/
AQI Severe Levels Air Quality Index Delhi Delhi Pollution Forecast Delhi AQI Wednesday Hazardous Air Quality Pollution In Delhi Delhi Smog Air Pollution News Delhi Environment Delhi AQI Noida AQI Ghaziabad AQI New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, सांस लेना मुश्किल, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा, कई इलाकों में AQI 400 पारदिल्ली के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर और भी भयावह है। AQI 400 से ऊपर पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
Read more »
दिल्ली में लगातार 10वें दिन हवा बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 पारदिल्ली में रविवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली. शहर का औसत AQI 380 दर्ज हुआ, जबकि कई इलाकों में स्तर 'गंभीर' रहा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा भी जहरीली हवा से जूझ रहे हैं. हालात बिगड़ते देख CAQM ने GRAP के तहत कड़े नियम पहले ही चरणों में लागू कर दिए हैं.
Read more »
Delhi AQI Update: नहीं थम रहा जहरीली हवाओं का कहर, दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार, ग्रैप-3 में ही होंगे 4 वा...दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) रिवाइज़्ड GRAP लागू किया जा रहा है. वर्तमान में लागू ग्रैप-3 में ही ग्रैप-4 के नियमों को डाला जा रहा है. CAQM ने अपने लेटेस्ट नोटिस में कहा, 'CAQM ने 21.11.
Read more »
Air Pullution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार... सांसों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आज भी 400 के पार AQIदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट बना हुआ है, जिससे लोगों की सांसों पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण
Read more »
दिल्ली-NCR में जहरीली हवा की मार जारी, आज भी गंभीर श्रेणी में वायु गुणवत्ता, कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में लगातार वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। जहांगीरपुरी, बवाना और आनंद विहार जैसे हॉटस्पॉट गंभीर स्तर पर पहुंच गए। बिगड़ते हालात पर CAQM ने ग्रैप नियमों को सख्त किया और कई पाबंदियां लागू की हैं।
Read more »
Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार... सांसों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आज भी 400 के पार AQIदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट बना हुआ है, जिससे लोगों की सांसों पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण
Read more »
