'जय श्री राम' के नारे सुनकर आगबबूला हो रहीं ममता बनर्जी के वायरल वीडियो से एक नई बहस छिड़ गई है ReporterRavish की रिपोर्ट
जय श्री राम के नारे सुनकर आगबबूला हो रहीं ममता बनर्जी के वायरल वीडियो से एक नई बहस छिड़ गई है. भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है.
'आजतक' से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जिसके अंदर शैतान बैठा हो उसके अंदर भगवान कैसे आएंगे? दरअसल 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव प्रचार दोबारा शुरू कर दिया है. इसी दौरान जब उनसे साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि हिंदुस्तान में 'जय श्री राम' के नारे पर विवाद खड़ा होना ही नहीं चाहिए. ये बड़े दुख की बात है कि प्रभु राम का देश और उन्हीं के देश मे प्रभु राम का नाम लेने का कोई प्रतिरोध करेगा ये तो पाप है.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'जय श्री राम' बोल रहे लोगों पर भड़कती नजर आईं. ममता बनर्जी का काफिला जब चंद्रकोण में आरामबाग सीट पर चुनाव प्रचार के लिए जा रहा था, तभी सड़क किनारे मौजूद भीड़ ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए. इसके बाद ममता बनर्जी ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा. हालांकि, जैसे ही ममता बनर्जी गाड़ी से उतरीं तो नारे लगाने वाले भाग गए. वह कहती सुनी जा रही हैं तुम भाग क्यों रहे हो. हाल ही में भोपाल में एक कार्यक्रम में आए सीताराम येचुरी द्वारा हिंदुओं को हिंसक कहने पर भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने येचुरी पर विधर्मी होने का आरोप लगाया है. साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये जो बंटाधार है, ऐसे लोगों को बुलाकर कर सिद्ध कर रहे हैं कि हम सच्चे हिंदू हैं दरअसल वो गलत है, क्योंकि वो उत्पाती लोगों को और पापी लोगों को बुला रहा है. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे विधर्मी लोगों को बुलाया है जो हमारे धर्मशास्त्रों को गलत बोलते हैं. साध्वी ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि हिंदू हिंसक या आतंकी नहीं हो सकता. साध्वी ने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नहीं हुआ, विश्व शांति का संदेश देने वाला, चिंतन करके कार्य करने वाला ये हिंदुत्व कभी भी हिंसक हो ही नहीं सकता या भगवा पहनने वाला कभी आतंकवादी नहीं हो सकता. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: अयोध्या में मोदी ने लगाया 'जय श्री राम' का नाराLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में एक जनसभा के दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए।
Read more »
अयोध्या पहुंचे PM मोदी, लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी रैलियों में हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद और सैन्य राष्ट्रवाद पर जोर.. सभाओं में लगवा रहे जयकारे... इसी पर आज का पॉडकास्ट सुनें..
Read more »
'जय श्री राम' के नारों से हुआ स्वागत, भड़कीं ममता बनर्जी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'जय श्री राम' का नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भड़क गईं और काफिल रोककर उन्हें चुनौती देती नजर आईं। ममता बंगाल के चंद्रकोण में एक रैली को संबोधित करने जा रही थीं।
Read more »
जय श्री राम के नारे सुन कर भड़क उठीं ममता बनर्जी, भाजपा ने पूछा- 'दीदी' को दिक्कत क्योंममता बनर्जी रैली करने जा रहीं थीं, तब रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता 'जय श्री राम' के नारे लगने लगे। इससे नाराज हो कर ममता गाड़ी से उतर कर लोगों पर भड़क उठीं। BJP4India BJP4Bengal loksabhaelections2019 Mahasangram votekaro
Read more »
LIVE: बंगाल में मोदी का वार- जय श्री राम कहने वालों को जेल भेज रही दीदीजय श्री राम बोलने वालों को जेल भेज रही है दीदी: नरेंद्र मोदी LoksabhaElections2019 VotingRound5 Phase5
Read more »
PM Narendra Modi in Bengal: 'जय श्री राम' बोलने वालों को जेल भेज रही हैं दीदीPM Modi in Bengal: 'जय श्री राम' बोलने वालों को जेल भेज रही हैं दीदी MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 narendramodi MamataOfficial
Read more »
बंगाल में गरजे पीएम मोदी-मैं यहां 'जय श्री राम' बोल रहा हूं ताकि ममता मुझे जेल में डाल सकेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमलावर हुए। narendramodi BJP4India MamataOfficial LokSabhaElection2019
Read more »
ममता बनर्जी का एक और हमला: बीजेपी बाबू, आप 'जय श्री राम' तो बोलते हैं, मगर अब तक एक भी राम मंदिर बनाया?ममता बनर्जी का एक और हमला: बीजेपी बाबू, आप 'जय श्री राम' तो बोलते हैं, मगर अब तक एक भी राम मंदिर बनाया? ElectionsWithNDTV Election2019 MamataBanerjee BJP
Read more »
भाजपा वाले जय श्री राम कहते हैं, लेकिन एक भी राम मंदिर नहीं बनवायाः ममता बनर्जीसोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, आप भाजपा के बाबू, आप 'जय श्री राम' कहते हैं लेकिन क्या आपने एक भी राम मंदिर का निर्माण किया है?
Read more »
ममता बोलीं- भाजपा का बाबू जय श्रीराम कहता है, क्या उन्होंने एक भी राम मंदिर बनवायाममता ने कहा- चुनाव के दौरान भगवान रामचंद्र आपके पार्टी एजेंट बन जाते हैं ‘हमारी भगवान राम में आस्था, हम जानते हैं कि उन्हें कैसे आदर देना है’ सोमवार को मोदी ने बंगाल में कहा था- दीदी जय श्री राम कहने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहीं | Mamata Says on Modi you say Jai Sri Ram but have you built even one Ram temple Updates
Read more »
