VIDEO: अयोध्या में मोदी ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा

United States News News

VIDEO: अयोध्या में मोदी ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में एक जनसभा के दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए।

Lok Sabha Election 2019: अयोध्या में मोदी ने लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा, देखें वीडियो जनसत्ता ऑनलाइन May 1, 2019 2:15 PM उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Lok Sabha Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधने के साथ-साथ ‘राम भक्तों’ को अपनी ओर गोलबंद करने की कोशिश की। अपने संबोधन की समाप्ति उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ की। उन्होंने कहा, “आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए। इसके लिए मैं आपका ह्दय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। प्रभु राम जी की धरती से ‘जय श्री राम’, जय श्री राम, जय जय श्री राम, भारत माता की जय…।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहेब आम्बेडकर का नाम जिस शहर से जुड़ा हो, जिस शहर से राम मनोहर लोहिया जी का नाम जुड़ा हो। ऐसे शहर में आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भूमि है। ये स्वाभिमान की धरती है। देश में यही स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है। हम 130 करोड़ लोगों की भुजाओं को साथ लेकर चले हैं। अब इन्ही भुजाओं की सामर्थ्य पर हम नए भारत का सपना साकार करने की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारे देश के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिक भाई-बहनों की इन पार्टियों ने कभी परवाह ही नहीं की। श्रमिकों और गरीबों को वोटबैंक में बांटकर इन लोगों ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का फायदा कराया।” पीएम ने आगे कहा, “पहली बार देश में किसी सरकार ने गरीबों और श्रमिकों के बारे में सोचा है। हमने उनकी परवाह की है, उनका जीवन आसान बनाने के लिए काम किया है। हमारी सरकार हाल हीं में ‘पीएम श्रम योगी मानधन’ योजना लायी है। इससे श्रमिक साथियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए तक की पेंशन सुनिश्चित होगी। इसके अलावा हमारी सरकार ने गरीबों के लिए एक रुपये प्रति महीने में दो लाख रुपये का बीमा और प्रति दिन 90 पैसे में दो लाख का एक और बीमा देने का प्रावधान किया है।” #WATCH Prime Minister Narendra Modi chants “Jai Shri Ram” and “Bharat Mata ki jai” after ending his speech at a rally in Ambedkar Nagar #LokSabhaElections2019 pic.

twitter.com/gWozmTv9HWनरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे गरीब श्रमिक भाई-बहनों को इलाज के लिए पैसे न खर्च करने पड़ें, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना भी हमारी सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलना तय हुआ है। मैंने हर गरीब के दर्द को समझा है, उसके दर्द को सुना है, उसकी बीमारी को समझा और उसकी जिंदगी को जाना है, इसलिए आयुष्मान भारत योजना से मैं गरीबों की बीमारी से लड़ रहा हूं। मिशन इंद्रधनुष के तहत हमने जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का दायरा बढ़ाया है। इस योजना का लाभ भी बड़े स्तर पर गरीब भाई-बहनों को हो रहा है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी आंगनवाड़ी बहनों, आशा बहनों, ANM बहनों और हमारे डाकियों के वेतन में बरसों बाद वृद्धि का काम भी हमारी ही सरकार ने किया है। पहले की सरकारें कितनी असंवेदनशील थी इसका एक उदाहरण है कि 2014 में जब मैं सरकार में आया तो पता चला कि पहले की पेंशन योजनाओं में किसी को 50-60-70 रुपये मिल रहे थे। हमारी सरकार ने एक झटके से ये बंद किया और हर किसी के लिए कम से कम 1000 रु पेंशन सुनिश्चित की।” नरेंद्र मोदी ने कहा, “योग, हमारी संस्कृति का सदियों से हिस्सा है। लेकिन पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस मनाए, ये काम हमारी सरकार ने किया है। कुंभ भी हजारों साल से होता आ रहा है। लेकिन जो दिव्यता और भव्यता इस बार प्रयागराज में दिखी वो अभूतपूर्व है। अयोध्या में दीप तो हज़ारों वर्षों से जलते आए हैं, लेकिन अब जो दीपावली मनाई जाती है, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय बनती है। जब ASEAN समिट के दौरान, वहां से आए कलाकार अपने-अपने देशों में प्रचलित रामायण के अंश प्रस्तुत करते हैं, तो सबकी नजर जाती है। देश में अभी स्वदेश दर्शन नाम से एक व्यापक कार्यक्रम चल रहा है। जिसके अंतर्गत देश में रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट सहित 15 सर्किटों पर काम चल रहा है। रामायण सर्किट के तहत अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, सभी स्थानों को विकसित किया जा रहा है।” पीएम मोदी ने कहा, “सपा-बसपा और कांग्रेस का आतंक पर नरमी का पुराना रिकॉर्ड रहा है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के मददगारों को पकड़ती थीं और ये वोट के लिए उनको छोड़ देते थे। आज ये सभी महामिलावटी फिर से केंद्र में एक मजबूर सरकार बनाने के चक्कर में हैं। 2014 से पहले अयोध्या, फैजाबाद और अन्य जगह कैसे-कैसे धमाके हुए ये हम कैसे भूल सकते हैं। वो दिन हम कैसे भूल सकते हैं जब आए दिन भारत में हमला होता था। बीते पांच वर्ष में इस तरह के धमाकों की खबर आनी बंद हो गई हैं।” मोदी ने कहा, “हम एक नए हिंदुस्तान के रास्ते पर चल पडें हैं। जो छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ता भी नहीं है। खतरा सीमा के भीतर हो या फिर सीमा के पार, ये नया हिंदुस्तान घर में घुसकर मारेगा। गोली का जवाब गोले से देगा। आप जब कमल के फूल पर बटन दबाएंगे, इसका मतलब है कि आप अपने सपने बोएंगे, जो साकार होंगे। आप कमल के फूल पर बटन दबाएंगे, इसका मतलब आपके अंदर एक ऐसा देशभक्त उभरकर आएगा जो देश के लिए जिएगा।” Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में बोले मोदी, जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में समस्या है उनकी जमानत जब्त होगीबिहार में बोले मोदी, जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में समस्या है उनकी जमानत जब्त होगीदरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरोधी कहते हैं कि आंतकवाद मुद्दा नहीं है। LokSabhaElections2019 NarendraModi narendramodi BJP4India AmitShah
Read more »

बिहार में बोले PM मोदी- जिन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने से दिक्कत उनकी जमानत हो जब्तबिहार में बोले PM मोदी- जिन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने से दिक्कत उनकी जमानत हो जब्तइस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और बिहार BJP के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी उपस्थित थे.
Read more »

रिपोर्टर के सवाल पर अमुपम ने गाल पर फेरा हाथ, बोले- भारत माता की जयरिपोर्टर के सवाल पर अमुपम ने गाल पर फेरा हाथ, बोले- भारत माता की जयLoksaba Elections 2019: यह वाकया गुरुवार का है। चंडीगढ़ में उस दौरान किरण का रोडशो निकल रहा था। अनुपम भी उस दौरान पत्नी के साथ थे।
Read more »

पीएम बोले- सबका साथ सबका विकास भाजपा का मंत्र है, साथ ही सबका सम्मान हमारा प्रणपीएम बोले- सबका साथ सबका विकास भाजपा का मंत्र है, साथ ही सबका सम्मान हमारा प्रणकन्नौज में पीएम मोदी- सपा-बसपा वाले आतंकवादियों से डरते हैं या उनको बचाने के लिए चुप बैठे हैं narendramodi BJP4UP LoksabhaElections2019
Read more »

विपक्ष चाहे जितना प्रयास कर ले, फिर से मोदी ही आएगा: कन्नौज में प्रधानमंत्रीविपक्ष चाहे जितना प्रयास कर ले, फिर से मोदी ही आएगा: कन्नौज में प्रधानमंत्रीविपक्ष चाहे जितना प्रयास कर ले, फिर से मोदी ही आएगा: कन्नौज में प्रधानमंत्री narendramodi LoksabhaElections2019 BJP4India
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 1st May 2019 - भाषण के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 'जय श्रीराम' के लगाए नारेलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी, एमपी और राजस्थान में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यूपी और एमपी में 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

अयोध्या का स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है- PM मोदी– News18 हिंदीअयोध्या का स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है- PM मोदी– News18 हिंदीबतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अयोध्या यात्रा है. आयोध्या आ कर भी पीएम नरेंद्र मोदी श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे. मोदी का अयोध्या आना और श्रीरामलला का दर्शन न करना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय का बना हुआ है.
Read more »

अयोध्या: सियासी मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी का जयश्री राम, पर मंदिर से दूरी-Navbharat Timesअयोध्या: सियासी मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी का जयश्री राम, पर मंदिर से दूरी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 5 साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का दौरा किया। अपनी चुनावी रैली में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष तो किया लेकिन राम मंदिर पर दूरी बनाकर ही रखी।
Read more »

अयोध्या बॉर्डर पर रैली में PM मोदी ने लगवाए जय श्रीराम के नारेअयोध्या बॉर्डर पर रैली में PM मोदी ने लगवाए जय श्रीराम के नारेअयोध्या के बॉर्डर से सटे इलाके में लोकसभा चुनाव के लिए वोट की अपील करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ये मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती है, ये स्वाभिमान की धरती है और पिछले पांच साल में यह स्वाभिमान और बढ़ा है. इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण में यह भी बताया कि भगवान राम के लिए किस तरह के काम किए जा रहे हैं.
Read more »

बतौर प्रधानमंत्री मोदी की अयोध्या में पहली रैली: मंदिर मुद्दे पर नहीं बोले, लेकिन जय श्रीराम के नारे लगवाएबतौर प्रधानमंत्री मोदी की अयोध्या में पहली रैली: मंदिर मुद्दे पर नहीं बोले, लेकिन जय श्रीराम के नारे लगवाएमोदी ने अयोध्या मुख्यालय से 25 किमी दूर मया बाजार में चुनावी सभा को किया संबोधित प्रधानमंत्री ने कहा- पहली बार देश में किसी सरकार ने गरीबों-श्रमिकों के बारे में सोचा, उनका जीवन आसान बनाने के लिए काम किया | up news loksabha election 2019 pm narendra modi address public rally in ayodhya on may 1
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:28:47