'जब आप किसी को खो देते हैं तो...' पंकज धीर की बहू का छलका दर्द, कृतिका सेंगर को ससुर के बिना त्योहार लग रहा भारी

Pankaj Dheer Latest News News

'जब आप किसी को खो देते हैं तो...' पंकज धीर की बहू का छलका दर्द, कृतिका सेंगर को ससुर के बिना त्योहार लग रहा भारी
पंकज धीर बहूपंकज धीर बहू कृतिका सेंगरकृतिका सेंगर ससुर
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

टीवी और फिल्मों के एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत के करीब 7 दिन बाद उनकी बहू कृतिका सेंगर ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ससुर को याद किया और कहा कि किसी के जाने के बाद एहसास होता है कि त्योहार कितना भारी लग सकता है।

टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर अपने पीछे ढेर सारी यादें छोड़ गए हैं। उनकी मौत के करीब सात दिन बाद दिवाली का त्योहार मनाया गया, पर परिवार के लिए ये त्योहार बहुत 'भारी' रहा। उनकी बहू कृतिका सेंगर ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दर्द छलका है। पंकज धीर की बहू और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने ससुर के बिना ये त्योहार मनाना कितना मुश्किल था। कृतिका ने दिवाली पर जलाए गए दीये की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप किसी अपने को खो देते हैं, तभी आपको एहसास होता है कि त्योहार कितने भारी लग सकते हैं।' अपने पोस्ट में उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया। 68 साल की उम्र में हुआ निधन मालूम हो कि पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ट्रीटमेंट के दौरान उनकी सर्जरी हुई थी। पर 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सलमान खान से लेकर पुनीत इस्सर सहित अन्य सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।कृतिका सेंगर का पोस्ट टीवी के फेमस एक्टर थे पंकजपंकज भले ही कैंसर से जंग लड़ रहे थे, पर उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। वो फिल्मों और टीवी दोनों पर काम करते थे। उन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो 'चंद्रकांता', 'बड़ो बहू', 'ससुराल सिमर का' में नजर आए थे। फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'बादशाह', 'सोल्जर', 'जमीन' में देखा गया था। अपने पीछे परिवार छोड़ गए पंकज View this post on Instagram A post shared by निकितिन धीर एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी अनीता धीर, बेटा निकेतन धीर और बहू कृतिका सेंगर हैं। निकेतन पिता की तरह एक्टर हैं। वो शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' में थंगाबली बन चुके हैं। कृतिका टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही हैं। पंकज की एक तीन साल की पोती देविका भी है।.

टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर अपने पीछे ढेर सारी यादें छोड़ गए हैं। उनकी मौत के करीब सात दिन बाद दिवाली का त्योहार मनाया गया, पर परिवार के लिए ये त्योहार बहुत 'भारी' रहा। उनकी बहू कृतिका सेंगर ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दर्द छलका है। पंकज धीर की बहू और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने ससुर के बिना ये त्योहार मनाना कितना मुश्किल था। कृतिका ने दिवाली पर जलाए गए दीये की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप किसी अपने को खो देते हैं, तभी आपको एहसास होता है कि त्योहार कितने भारी लग सकते हैं।' अपने पोस्ट में उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया। 68 साल की उम्र में हुआ निधन मालूम हो कि पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ट्रीटमेंट के दौरान उनकी सर्जरी हुई थी। पर 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सलमान खान से लेकर पुनीत इस्सर सहित अन्य सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।कृतिका सेंगर का पोस्ट टीवी के फेमस एक्टर थे पंकजपंकज भले ही कैंसर से जंग लड़ रहे थे, पर उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। वो फिल्मों और टीवी दोनों पर काम करते थे। उन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो 'चंद्रकांता', 'बड़ो बहू', 'ससुराल सिमर का' में नजर आए थे। फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'बादशाह', 'सोल्जर', 'जमीन' में देखा गया था। अपने पीछे परिवार छोड़ गए पंकज View this post on Instagram A post shared by निकितिन धीर एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी अनीता धीर, बेटा निकेतन धीर और बहू कृतिका सेंगर हैं। निकेतन पिता की तरह एक्टर हैं। वो शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' में थंगाबली बन चुके हैं। कृतिका टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही हैं। पंकज की एक तीन साल की पोती देविका भी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पंकज धीर बहू पंकज धीर बहू कृतिका सेंगर कृतिका सेंगर ससुर पंकज धीर लेटेस्ट न्यूज Pankaj Dheer Daughter-In-Law Pankaj Dheer Daughter-In-Law Kritika Sengar Kritika Sengar Father-In-Law

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 04:29:30