'चार जून को नवीन बाबू CM नहीं रहेंगे...' : ओडिशा विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा

Lok Sabha Elections 2024 News

'चार जून को नवीन बाबू CM नहीं रहेंगे...' : ओडिशा विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा
Amit ShahNaveen PatnaikOdisha Assembly Elections
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि अगला मुख्यमंत्री उड़िया भाषा में पारंगत हो.

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस PoK पर बात करने से बचती है क्योंकि वे पाकिस्तान से डरे हुए हैं. भद्रक/जाजपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चुटकी लेते हुए कहा कि नवीन पटनायक चार जून के बाद ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे.

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 147 सदस्यीय विधानसभा में 75 से अधिक सीट हासिल कर राज्य में अगली सरकार बनाएगी. शाह ने भद्रक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांदबाली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ओडिशा की 21 लोकसभा सीट में से 17 सीट पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा, 'चार जून को नवीन बाबू मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, वह पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे... भाजपा ओडिशा में 17 लोकसभा सीट और 75 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी.'सातवें चरण के अहम उम्मीदवा और उनकी सीटें...BJP सुनिश्चित करेगी कि उड़िया में पारंगत हो अगला CM : शाह शाह ने यह भी कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि अगला मुख्यमंत्री उड़िया भाषा में पारंगत हो और राज्य की भाषा, संस्कृति तथा परंपरा को समझता हो. स्पष्ट रूप से पटनायक के करीबी सहयोगी एवं बीजू जनता दल के नेता वी के पांडियन के संदर्भ में शाह ने कहा, ‘‘क्या 'तमिल बाबू' को पर्दे के पीछे से सरकार चलानी चाहिए... कमल के निशान पर अपना वोट देकर एक अधिकारी की जगह राज्य पर शासन करने के लिए एक 'जनसेवक' को लाएं.''जाजपुर में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बारे में बात करने से बचती है क्योंकि वे पाकिस्तान से ‘‘डरे हुए'' हैं.यह उल्लेख करते हुए कि ओडिशा के लाखों युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं, गृह मंत्री ने कहा, 'एक बार जब भाजपा ओडिशा में सरकार बनाएगी, तो हम उद्योग स्थापित करेंगे ताकि युवाओं को कहीं और नौकरियों की तलाश न करनी पड़े.'उन्होंने ओडिशा के लोगों को पांच किलोग्रम चावल मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और पटनायक की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी तस्वीर लगाकर जूट के थैलों में चावल वितरित कर रहे हैं. शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की सरकार 'चावल वाली सरकार' है, जबकि नवीन पटनायक की सरकार 'झोले वाली सरकार' है.' उन्होंने कहा कि ओडिशा में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो चिट फंड कंपनियों द्वारा ठगा गया पैसा 18 महीने के भीतर लोगों को लौटाने का काम किया जाएगा.* 'चावल वाली सरकार बनाम झोले वाली सरकार'- गृहमंत्री अमित शाह ने नवीन पटनायक सरकार पर साधा निशाना* पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Amit Shah Naveen Patnaik Odisha Assembly Elections Odisha Assembly Elections 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Congress: झारखंड कांग्रेस के 'एक्स' हैंडल पर गिरी गाज, शाह का फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में कार्रवाईCongress: झारखंड कांग्रेस के 'एक्स' हैंडल पर गिरी गाज, शाह का फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में कार्रवाईभारत में एक्स (पहले ट्विटर) ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल बंद कर दिया है। कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो' पोस्ट करने को लेकर की गई है।
Read more »

रायबरेली को लेकर किसने क्‍या किया? गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आमने-सामनेरायबरेली को लेकर किसने क्‍या किया? गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आमने-सामनेरायबरेली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आमने-सामने हैं.
Read more »

'पीटा और लॉक कर दिया': अमित शाह की रैली में पत्रकार से मारपीट का आरोप, सुनाई आपबीती'पीटा और लॉक कर दिया': अमित शाह की रैली में पत्रकार से मारपीट का आरोप, सुनाई आपबीतीJournalist beaten at Amit Shah Rally: डिजिटल प्लेटफॉर्म मोलिटिक्स के पत्रकार राघव त्रिवेदी को 12 मई को रायबरेली में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में बेरहमी से पीटा गया.
Read more »

Lok Sabha Election: बहुमत नहीं मिला तो क्या करेगी बीजेपी, अमित शाह ने बताया प्लान बीLok Sabha Election: बहुमत नहीं मिला तो क्या करेगी बीजेपी, अमित शाह ने बताया प्लान बीLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नहीं मिला बहुमत तो क्या होगा अगला कदम से लेकर केजरीवाल की जमानत तक जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री अमित शाह
Read more »

Amit Shah Bihar Visit: बेतिया में आज गरजेंगे गृह मंत्री अमित शाह, रैली की तैयारी पूरीAmit Shah Bihar Visit: बेतिया में आज गरजेंगे गृह मंत्री अमित शाह, रैली की तैयारी पूरीBihar News: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह का बेतिया के रमना मैदान में आज चुनावी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Amit Shah ने Naveen Patnaik सरकार पर साधा निशाना: 'चावल वाली सरकार बनाम झोले वाली सरकार'Amit Shah ने Naveen Patnaik सरकार पर साधा निशाना: 'चावल वाली सरकार बनाम झोले वाली सरकार'केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नवीन पटनायक सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि ओडिशा के मौजूदा मुख्यमंत्री का मतगणना के दिन यानी 4 जून को पूर्व सीएम कहलाना तय है. ओडिशा के तूफानी दौरे पर आए अमित शाह ने एक रैली में कहा, '4 जून आएगा और नवीन बाबू अब सीएम नहीं रहेंगे, बल्कि 'पूर्व सीएम' बन जाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:19:55