चीन में यह गेम तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन इस वीडियो गेम ने वहां लैंगिक भेदभाव (सेक्सिज़्म) पर बहस छेड़ दी है.
"वो कुत्ते से ज़्यादा आज्ञाकारी है. काश ऐसे और बेवकूफ़ मिलें," यह बात एक महिला वीडियो गेम में कहते हुए सुनाई देती है. इस वीडियो गेम ने चीन में लैंगिक भेदभाव पर बहस छेड़ दी है. लाइव-एक्शन गेम 'रिवेंज ऑन गोल्ड डिगर्स' में खिलाड़ी पुरुष होते हैं, जिन्हें लालची और चालाक महिलाएं पैसों के लिए प्यार में फंसाती हैं.
"वो कुत्ते से ज़्यादा आज्ञाकारी है... काश ऐसे और बेवकूफ़ मिलें," यह बात एक महिला वीडियो गेम में कहते हुए सुनाई देती है. इस वीडियो गेम ने चीन में लैंगिक भेदभाव पर बहस छेड़ दी है. लाइव-एक्शन गेम 'रिवेंज ऑन गोल्ड डिगर्स' में खिलाड़ी पुरुष होते हैं, जिन्हें लालची और चालाक महिलाएं पैसों के लिए प्यार में फंसाती हैं. पुरुष का जवाब ही आगे की कहानी तय करता है. यह वीडियो गेम जून में रिलीज़ हुआ था और कुछ घंटों के अंदर ही गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म 'स्टीम' की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया. लेकिन जल्द ही इस पर विवाद शुरू हो गया. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह गेम महिलाओं को लेकर अपमानजनक सोच को बढ़ावा देता है, जबकि इसके समर्थकों का कहना है कि यह प्यार में धोखा देने वाले लोगों से सावधान करता है. आलोचना इतने बड़े पैमाने पर हुई कि अगले ही दिन गेम के निर्माताओं ने इसका नाम चुपचाप बदलकर 'इमोशनल एंटी-फ्रॉड सिम्युलेटर' रख दिया.बैंक, बस और ट्रेन पर पड़ सकता है 'भारत बंद' का असर, ट्रेड यूनियंस ने क्यों बुलाई हड़तालमहाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद, कारोबारियों ने उठाए सवाल लेकिन इस क़दम से नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी. गेम के मुख्य निर्देशक, हांगकांग के फ़िल्ममेकर मार्क हू को अब चीन के कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बैन कर दिया गया है. गेम को बनाने वालों का कहना है कि 'उनका इरादा कभी महिलाओं को निशाना बनाने का नहीं था. वो बस नए दौर के रिश्तों में भावनात्मक सीमाओं और भ्रम की स्थिति पर खुली बातचीत शुरू करना चाहते थे.' आर्टिस्ट शू यीकुन ने इस गेम को बेहद आपत्तिजनक बताया है. उनका आरोप है कि 'यह एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है जो जानबूझकर विवाद और बहस पैदा करने वाले कंटेंट पर टिका है.'शू कहती हैं, "यह एक ऐसा लेबल है जो अक़्सर महिलाओं पर लगाया जाता है. सेक्सिस्ट जोक और ऐसे अपमानजनक शब्द हमारी रोज़मर्रा की भाषा में शामिल हो गए हैं." उनका कहना है, "अगर आपका बॉयफ्रे़ंड अमीर है तो आपको गोल्ड डिगर कहा जाता है. अगर आप ख़ुद को सुंदर बनाने की कोशिश करती हैं तो आपको गोल्ड डिगर कहा जाता है. कभी-कभी तो सिर्फ किसी से ड्रिंक लेने पर ही आपको ये नाम दे दिया जाता है."महिलाओं में अक्सर हो जाती है कैल्शियम की कमी, इससे बचने के भी हैं उपायआलोचकों का कहना है कि 'गोल्ड डिगर' जैसे शब्दों में ही औरतों के प्रति नफ़रत झलकती हैनाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर 31 साल के झुआंग मेंगशेंग कहते हैं, "गेम यह नहीं कहता कि सभी महिलाएं गोल्ड डिगर हैं. मुझे नहीं लगता कि यह किसी एक जेंडर को टारगेट करता है. महिलाएं और पुरुष, दोनों ही गोल्ड डिगर हो सकते हैं." लेकिन फिर भी, गेम में सभी 'गोल्ड डिगर' महिलाएं ही हैं. एक नई ऑनलाइन इन्फ़्लुएंसर से लेकर एक महत्वाकांक्षी बिज़नेसवुमन तक, सभी को इस तरह दिखाया गया है कि वे पुरुषों से पैसा और महंगे गिफ़्ट लेने के लिए चालें चल रही हैं. इन महिला किरदारों में से एक महिला कहती है, "पता करना है कि कोई पुरुष आपसे प्यार करता है या नहीं? तो यह देखो वो आप पर कितना ख़र्च करता है." गेम को लेकर स्थानीय मीडिया में भी मतभेद हैं. चीन के हुबेई प्रांत के एक अख़बार ने कहा कि यह गेम "पूरे जेंडर को ठग बता रहा है." लेकिन बीजिंग यूथ डेली ने इसकी 'क्रिएटिविटी' की तारीफ़ की और प्यार में होने वाले ठगी के आर्थिक असर का हवाला दिया. नेशनल एंटी फ़्रॉड सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक़, 2023 में ऐसे मामलों में करीब 2 अरब युआन का नुक़सान हुआ.विवाद के बावजूद, इस गेम की बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है. यह अब चीन के टॉप टेन पीसी गेम्स में शामिल हो गया है. यहां तक कि इसने 'ब्लैक मिथ: वुकोंग' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसे अब तक का सबसे सफ़ल चीनी गेम माना जाता है. 28 साल के एक युवक का कहना है, "मुझे समझ नहीं आता कि लोग इससे इतना नाराज़ क्यों हैं. अगर आप ख़ुद गोल्ड डिगर नहीं हैं तो फिर आपको इस गेम से क्या दिक़्क़त? मुझे तो लगा कि गेम के निर्माता बहुत साहसी हैं. चीन में ऐसे मुद्दों पर ज़्यादा चर्चा नहीं होती."तिब्बती संघर्ष के गढ़ से बीबीसी की रिपोर्ट, चीनी दबदबे के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते लोगआलोचकों का कहना है कि गेम की बुनियाद ही सेक्सिस्ट है, क्योंकि इसमें सभी 'गोल्ड डिगर' महिलाएं ही हैं कुछ लोगों ने ऑनलाइन सुझाव दिया है कि यह गेम एक चीनी आदमी की सच्ची घटना से प्रेरित हो सकता है. इस घटना को इंटरनेट पर 'फ़ैट कैट' के नाम से जाना जाता है और इसमें एक व्यक्ति ने पिछले साल ब्रेकअप के बाद जान दे दी थी. उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर ज़बरदस्त बहस शुरू हो गई, जिसमें 'गोल्ड डिगर' शब्द का बार-बार इस्तेमाल हुआ. कुछ लोगों ने उसकी पूर्व प्रेमिका पर उसे इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से उसने कथित तौर पर आत्महत्या की. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया है. बीबीसी से बात करने वाली महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह वीडियो गेम चीन में पहले से मौजूद उस लैंगिक सोच को और मज़बूत करता है, जहां समाज मानता है कि महिलाओं की जगह घर में है और पुरुषों को ही कमाने वाला होना चाहिए.पुरुष-प्रधान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आधिकारिक सोच भी इसी को बढ़ावा देती है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई बार महिलाओं से 'अच्छी पत्नियां और मां' बनने की अपील की है.एक महिला जिन्हें ऑनलाइन नफ़रत का शिकार होने का डर है, पहचान ज़ाहिर न करते हुए कहती हैं, "मुझे लगता है कि यह गेम सिर्फ़ पुरुषों और महिलाओं के बीच दुश्मनी बढ़ाता है." "इसमें एक बार फिर महिलाओं को ऐसा दिखाया गया है जैसे वे पुरुषों को ख़ुश करके ही अपना गुज़ारा कर सकती हैं और समाज में पुरुषों से नीचे हैं."बैंक, बस और ट्रेन पर पड़ सकता है 'भारत बंद' का असर, ट्रेड यूनियंस ने क्यों बुलाई हड़तालटेक्सस में बाढ़ से कम से कम 107 लोगों की मौत, दर्जनों लोग अब भी लापताप्री-डायबिटीज़: अगर डायबिटीज़ का ख़तरा है, तो ये बातें जानना ज़रूरी हैकेरल में फंसा ब्रिटिश लड़ाकू विमान किस मिशन पर था, मरम्मत न हुई तो क्या होगा?ब्राज़ील के प्रोफ़ेसर पाउलो के भारत की विदेश नीति पर तीखे सवाल कितने जायज़चीन में लोकप्रिय हो रहे एक वीडियो गेम ने कैसे बढ़ा दी महिलाओं की चिंता?जब 16 साल की लड़की को दिल दे बैठे थे जिन्नाप्री-डायबिटीज़: अगर डायबिटीज़ का ख़तरा है, तो ये बातें जानना ज़रूरी है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: इंसान छोड़िए हाथी भी ट्रैफिक जाम से परेशान! हरिद्वार हाईवे पर दिखा हैरान करने वाला नजाराHaridwar Elephant Viral Video: हरिद्वार में एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मंडप में बैठकर इमोशनल हुई दुल्हन, पिता ने अपने आंसू पोंछे फिर किया कुछ ऐसा; खिलखिला गया लड़की का चेहरा, देखे VIDEOBride Crying During Wedding: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सिलेंडर से गैस निकलती रही... फिर ब्लास्ट के साथ घर में उठा आग का गुबार! सामने आया वीडियोCylinder Gas Leak Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है काफी देर सिलेंडर से गैस निकलने के बाद एक घर में ब्लास्ट हो जाता है.
Read more »
चीन के चक्कर में फंस गया अमेरिका! इस कंपनी को बंद करने पड़े कारखाने, भारत पर कितना बड़ा संकट?Chinese Rare Earth Minerals: चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर का असर अमेरिका पर पड़ता दिखाई दे रहा है। रेयर अर्थ मिनरल्स के बैन में अमेरिका में कंपनियों पर लगा ताला।
Read more »
स्कूल के पहले दिन बेटी को बैंड-बाजे के साथ लेकर पहुंचा पिता, देख लोग बोले- ये कौन सी नई प्रथा शुरू कर रहे हो भाई ?Father Daughter Love: सोशल मीडिया पर एक प्यारे से वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया. वीडियो में देखिए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
“भगवान नहीं होते…” कहने पर स्कूल टीचर की पिटाई, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियोसोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा, आस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
Read more »
